Skip to main content

Posts

बीकानेर: पुलिस ऑन एक्शन मोड, चाकू से गोदकर हत्या करने वाले आरोपी गिरफ्तार

बीकानेर बुलेटिन युवक की चाकु से गोदकर मारने वाले चार युवकों व दो नाबालिगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है । यह चारों बीकानेर के निवासी नहीं है और एक पर्स छीनने के चक्कर में बरजांगसर निवासी गौरीशंकर पुत्र त्रिलोकनाथ को मार डाला। पुलिस के हत्थे चढने के बाद शनिवार को इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार गुरुवार शाम करीब आठ बजे गौरीशंकर अपने गांव बरजांगसर से जा रहा था। इस बीच रास्ते में रोककर उसका पर्स छीनने की कोशिश की गई। आशंका जताई जा रही है कि इसी दौरान पर उस पर चाकूओं से वार कर दिया गया। पुलिस ने जिन युवकों को गिरफ्तार किया है, उनमें पुरानी दिल्ली का दीपक पासवान, हरियाणा के हिसार का विकास उर्फ विक्की, बूंदी के नयापुरा का बृजेश चौहान, नई दिल्ली का अरविन्द कुमार वाल्मीकि शामिल है। इनके अलावा दो नाबालिग भी हत्या में शामिल थे। मुख्य भूमिका में ये टीम  श्रीडूंगरगढ़ के थानाधिकारी वेदपाल, सेरुणा थानाधिकारी मनोज कुमार, जिला विशेष टीम के कानदान सांदु, अब्दुल सत्तार, महावीर सिंह, दीपक यादव, दिलीप, वासुदेव व सवाई सिंह की मुख्य भूमिका रही।

बीकानेर: शराब पिलाकर हत्या के आरोपी 48 घँटों में पकड़े गये

बीकानेर बुलेटिन युवक की हत्या के मामले में हत्यारे पुलिस के हत्थे चढ़ गए है। लूणकरनसर सीआई ईश्वर प्रसाद जांगिड़ व उनकी टीम ने यह कार्यवाही की है। पुलिसने आरोपी मदनलाल भादू व ख्यालीराम भादू को गिरफ्तार किया है। आरोपी हत्याकर अंबाला भाग गए थे। आरोपियों को अंबाला कैंट से गिरफ्तार किया है।  थानाधिकारी ईश्वरप्रसाद जांगिड़ ने बताया कि हत्या के आरोपी आरडी 253 निवासी मदन भादू और आरडी 264 निवासी ख्यालीराम भादू को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि दोनों हत्या करने के बाद अंबाला कैंट भाग गए थे। सूचना पर पुलिस भी अंबाला पहुंची और दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। बीते गुरुवार को राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित गांव हरियासर के बलराम (30) के साथ तीन युवकों ने गुरुवार दोपहर मारपीट शुरू की। उसे रुक-रुक कर कई बार पीटा। उसके पेट व शरीर के अन्य हिस्सों पर इतनी बार हमले किए गए कि शाम होते-होते वो अधमरा हो गया। इस बीच किसी ने बाबूलाल के घर सूचना कर दी। उसके भाई पहुंचे तब तक हमलावर युवक फरार हो गए। बलराम को लूणकरनसर के अस्पताल ले जाया गया, जहां करीब एक-दो घंटे मौत से संघर्ष करने के बाद उसने दम तोड़ दिया। उ...

बीकानेर: "महर्षि गौतम जयंती" कोरोना के कारण शोभायात्रा स्थगित

बीकानेर बुलेटिन शुक्रवार को गौतम नारायण सेना (108) सेवा संस्थान गंगाशहर बीकानेर के जिलाध्यक्ष माणक बच्छ ने गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज के अराध्य महर्षि गौतम जयन्ती महोत्सव पर हर वर्ष निकाली जाने वाली भव्य शोभायात्रा इस बार केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा जारी कोरोना गाइड लाइन के चलते से इस वर्ष शोभायात्रा नहीं निकाले जाने का निर्णय लिया है। जिलाध्यक्ष बच्छ ने बताया कि महर्षि गौतम जयन्ती महोत्सव पर पूजा अर्चना यज्ञ हवन आदि कर महर्षि गौतम से प्रार्थना करें कि देशभर से जल्द कोरोना का कहर खत्म हो। गंगाशहर में स्थित गुर्जरगौड़ भवन के हनुमान मंदिर में यज्ञ हवन और महाआरती का आयोजन वैदिक प्रवचन मंत्रोच्चार अनुष्ठान के साथ किया जाएगा। बैठक में मगन पाणेचा, दिनेश जोशी, श्याम जाजड़ा, मनोज पाणेचा, धीरज पंचारिया, पंकज जोशी, लक्ष्मण उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।

गौतम सेवा ट्रस्ट महिला मण्डल द्वारा ’’गणगौर महोत्सव’’ का आयोजन,रंगा एंड पार्टी और महिलाओं ने गवर माता के गीत गाकार धूम मचाई

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। उपनगर गंगाशहर में आज मंगलवार को श्री  महावीर कल्याण भवन  में  गौतम सेवा ट्रस्ट महिला मण्डल द्वारा ’’गणगौर महोत्सव’’ का आयोजन किया गया।आयोजन से जुड़ी सीमा जोशी   ने बताया कि मनोवांछित वर पाने व सदा सुहागन रहने के उद्देश्य से महिलाओं का महान पर्व गणगौर मनाया जाता है।आज श्री  महावीर कल्याण भवन में महिलाओं ने सामुहिक रूप से अपने घर से गणगौर ईश्वर जी तथा भाईया जी को लाकर श्री महावीर कल्याण भवन में उनकी पूजा की तथा सामुहिक रूप से भोग लगाया महिलाओं ने एक से बढकर एक गीत की प्रस्तुतियां दी तथा गणगौर माता का भव्य दरबार  सजाकर पूजा अर्चना की।शीतलाष्टमी के दिन से ही गणगौर माता को पानी पिलाने एवं ’’बासा’’ कार्यक्रम आयोजित किया जाता है।कार्यक्रम में उपस्थित सभी महिलाओं ने अपने अपने पति की दीघायु व सुख शांति के लिए गणगौर माता की पूजा अर्चना कर एक दूसरे को बधाई दी , महिलाओं ने गणगौर महोत्सव में नृत्य संगीत तथा घूमर डांस कर खूब धमाल मचाया।इस अवसर  अवसर पर जोशी महिला  और सर्व समाज की महिलाओं ने  भागीदारी निभाई। SFA  

बड़ी ख़बर:बीकानेर में रविवार से नाईट कर्फ्यू लगा,नामित मेहता ने जारी किया आदेश

बीकानेर बुलेटिन नगरीय सीमा में रात्रिकालीन कर्फ्यू लागू, रविवार रात 8 बजे से होगा प्रभावी बीकानेर, 10 अप्रैल। जिला मजिस्ट्रेट नमित मेहता ने शनिवार को आदेश जारी करते हुए बीकानेर जिला मुख्यालय की नगरीय सीमा में रात्रि 9 बजे से प्रातः 6 बजे तक रात्रि कालीन कर्फ्यू लागू किया है। यह 11 अप्रैल को सायं 8 बजे से लागू होकर आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगा। सभी बाजार, दुकानें, कार्यस्थल एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठान, काम्पलेक्स रात्रि कालीन कर्फ्यू के दौरान बंद रहेंगे। दुकानों और प्रतिष्ठानों को रात्रि 8 बजे बंद करना होगा, जिससे कि संबंधित स्टाफ एवं अन्य व्यक्ति रात्रि 9 बजे तक अपने घर पहुंच जाएं। इन पर नहीं होगा लागू वे फैक्ट्रियां, जिनमें निरंतर उत्पादन हो रहा हो। जिनमें रात्रिकालीन शिफ्ट लागू हो। आई टी कम्पनियां, केमिस्ट शाॅप, अनिवार्य एवं आपातकालीन सेवाओं से संबंधित कार्यालय, विवाह संबंधी समारोह, चिकित्सा सेवाओं से संबंधित कार्यस्थल, चिकित्सा या अन्य आपातकालीन स्थिति के लिए कोई भी व्यक्ति एवं उनके वाहन, बस स्टेण्ड, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट से आने-जाने वाले यात्री, माल परिवहन करने वाले भार वाहनों के आ...

कोरोना अपडेट:-आज आये 112 पॉजिटिव इन इलाकों से

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर@ कोरोना का कोहराम बीकानेर में लगातार जारी है।आज आयी रिपोर्ट में 112 संक्रमित इन इलाकों से देखे लिस्ट

कोविड वैक्सीन पूर्ण सुरक्षित, प्रत्येक पात्र व्यक्ति लगवाए 'मंगल टीका': डॉ. कल्ला,राजीव यूथ क्लब द्वारा निशुल्क कोविड वेक्सीनेशन शिविर आयोजित

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर, 10 अप्रैल। ऊर्जा तथा जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डॉ. बी डी कल्ला ने राजीव यूथ क्लब द्वारा आयोजित निःशुल्क कोविड टीकाकरण शिविर का उद्घाटन किया।  इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कोविड वेक्सीनेशन पूर्णतया सुरक्षित है। प्रत्येक पात्र व्यक्ति को कोरोना से बचाव का टीका जरूर लगाना चाहिए। उन्होंने उन्होंने राजीव यूथ क्लब द्वारा  लगाए जा रहे इन शिविरों की सराहना की तथा कहा कि संस्था द्वारा ऐसे शिविर अनवरत रूप से लगाए जाएं। उन्होंने आमजन का आह्वान करते हुए कहा कि कोरोना से बचाव के लिए मास्क लगाना तथा दो गज की दूरी रखना बेहद जरूरी है। शहरवासी कोरोना एडवाइजरी की पालना करें,  जिससे संक्रमण के फैलाव को रोका जा सके। डॉ. कल्ला ने 1 मई से प्रारंभ होने वाली मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना को सरकार की महत्वकांक्षी योजना बताया तथा कहा की कोई भी पात्र व्यक्ति इसके पंजीकरण से वंचित न रहे, इसके लिए भी स्वयंसेवी संस्थाएं आगे आएं। उन्होंने कहा कि निशुल्क दवाई और निशुल्क जांच योजना के बाद प्रत्येक परिवार के स्वास्थ्य के लिए पांच लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा देने व...