Skip to main content

बड़ी ख़बर:बीकानेर में रविवार से नाईट कर्फ्यू लगा,नामित मेहता ने जारी किया आदेश

बीकानेर बुलेटिन





नगरीय सीमा में रात्रिकालीन कर्फ्यू लागू, रविवार रात 8 बजे से होगा प्रभावी

बीकानेर, 10 अप्रैल। जिला मजिस्ट्रेट नमित मेहता ने शनिवार को आदेश जारी करते हुए बीकानेर जिला मुख्यालय की नगरीय सीमा में रात्रि 9 बजे से प्रातः 6 बजे तक रात्रि कालीन कर्फ्यू लागू किया है। यह 11 अप्रैल को सायं 8 बजे से लागू होकर आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगा। सभी बाजार, दुकानें, कार्यस्थल एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठान, काम्पलेक्स रात्रि कालीन कर्फ्यू के दौरान बंद रहेंगे। दुकानों और प्रतिष्ठानों को रात्रि 8 बजे बंद करना होगा, जिससे कि संबंधित स्टाफ एवं अन्य व्यक्ति रात्रि 9 बजे तक अपने घर पहुंच जाएं।

इन पर नहीं होगा लागू

वे फैक्ट्रियां, जिनमें निरंतर उत्पादन हो रहा हो। जिनमें रात्रिकालीन शिफ्ट लागू हो। आई टी कम्पनियां, केमिस्ट शाॅप, अनिवार्य एवं आपातकालीन सेवाओं से संबंधित कार्यालय, विवाह संबंधी समारोह, चिकित्सा सेवाओं से संबंधित कार्यस्थल, चिकित्सा या अन्य आपातकालीन स्थिति के लिए कोई भी व्यक्ति एवं उनके वाहन, बस स्टेण्ड, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट से आने-जाने वाले यात्री, माल परिवहन करने वाले भार वाहनों के आवागमन, माल के लोडिंग एवं अनलोडिंग तथा इस कार्य के लिए नियोजित व्यक्ति तथा रेस्टोरेंट के लिए केवल होम डिलेवरी अनुमत होगी। इन कार्यों के लिए अलग से पास की आवश्यकता नहीं होगी। इनके अलावा किसी भी प्रकार की आपातकालीन एवं विशेष परिस्थितियों में संबंधित उपखण्ड मजिस्ट्रेट, एरिया मजिस्ट्रेट तथा पुलिस थानाधिकारी द्वारा अनुमति प्रदान की जाएगी।

राज्य सरकार द्वारा समय-समय पर जारी गाइडलाइन रहेंगी प्रभावी

आदेश में वर्णित सभी दुकानों, संस्थाओं, संगठनों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों द्वारा कोविड-19 सुरक्षा प्रोटोकाॅल की सख्ती से पालना की जाएगी। जिला प्रशासन द्वारा इस संबंध में सख्त निगरानी एवं पर्यवेक्षण किया जाएगा और यदि इसका उल्लंघन पाया जाता है, तो संबंधित प्रतिष्ठान के विरूद्ध आवश्यक शास्ति आरोपित करने और सील करने की कार्यवाही की जाएगी। प्रतिबंधात्मक आदेश का उल्लंघन किए जाने की स्थिति में भारतीय दंड संहिता की धारा 188, 269, 270, राजस्थान महामारी अधिनियम 2020, आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 तथा अन्य सुसंगत प्रावधानों के अंतर्गत अभियोजित किया जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

पेड़ों को काटकर पैदल पथ का निर्माण अनुचित? करुणा इंटरनेशनल के प्रतिनिधि मिले जिला कलक्टर से, जताया विरोध

बीकानेर बुलेटिन SFA  बीकानेर@ राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर लगे वृक्षों को नहीं काटे जाने की मांग करुणा इंटरनेशनल संस्था, बीकानेर ने जिला कलक्टर, बीकानेर से की है।   संस्था के पदाधिकारियों ने गुरुवार को जिला कलक्टर से मिलकर पेड़ नहीं काटने हेतु अनुरोध किया है। संस्था द्वारा दिए गए ज्ञापन में बताया गया है कि करुणात्मक दृष्टि रखते हुए एक भी वृक्ष नहीं काटा जाना चाहिए।  राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर स्थानीय व्यक्तियों, विद्यार्थियों, विभिन्न विभागों द्वारा, समय-समय पर सैंकड़ों वृक्ष लगाकर हरियाली की गई थी। दसियों वर्षों की साधना से यह परिक्षेत्र अब हरा-भरा हुआ है। इन पेड़ों पर हजारों बेजुबान पक्षियों का आसरा भी है। राहगीरों के चलने पर ठंडी छांव भी यही पेड़ निशुल्क देते हैं। ज्ञापन में सवाल किया गया है कि पैदल पथ या अन्य प्रयोजन के लिए इन पेड़ों को काटने की अनुमति किसने, क्यों और क्या सोचकर दी ? एक ओर जहां विश्व भर में आक्सीजन के लिए त्राहि - त्राहि मची हुई है, वहीं दूसरी ओर आपके नाक के नीचे पैदल पथ या साईकिल पथ के नाम पर आक्सीजन दाता सैंकड़ों ...

आखातीज पे आप भी ले कोरोना को हराने की शपथ, मिलेगा सर्टिफिकेट देखे लिंक

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर।@ बीकानेर स्थापन दिवस को तकनीक के साथ घर बैठकर मनाने तथा कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ लेने के लिए डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली तथा अक्षय आचार्य ने स्मार्ट बीकानेर डॉट कॉम वेबसाइट का निर्माण किया है।इस वेबसाइट से बीकानेरवासियों से बीकानेर स्थापना दिवस पर शपथ लेने और दूसरों को लेने के लिये प्रेरित करने का निवेदन किया गया है।अक्षय ने बताया कि इसके लिए कोई भी बीकानेरवासी डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट स्मार्टबीकानेर डॉट कॉम पर लॉग ऑन ( www.smartbikaner.com ) करके अपना नाम और फ़ोटो सबमिट करते ही शपथ पत्र तैयार हो कर मिल जायेगा। डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली ने बताया कि इस वेबसाइट के निर्माण का उद्देश्य है कि बीकानेर वासी इस कोरोना काल मे अपने शहर के स्थापना दिवस को डिजिटल माध्यम से मनाये साथ ही कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ तकनीक के साथ लेकर लोगो को जागरूक करे।