बीकानेर: लालगढ़-जैसलमेर स्पेशल ट्रेन फिर से पटरी पर दौड़ी
बीकानेर बुलेटिन
स्थायीरूप से बंद कर दी थी यह ट्रेन
कोरोना काल में रेलवे की ओर से की गई समीक्षा के बाद इस ट्रेन को घाटे का सौदा मानते हुए स्थायीरूप से बंद कर दिया गया था, लेकिन नागरिको के दबाव और मांग के कारण रेलवे को इसे पुन: शुरू करना पड़ा। रेलवे ने इस ट्रेन में यात्रियों की संख्या कम मानते हुए इसे बंद करना चाहा था। इसका पता चलने पर डीआरयूसीसी सदस्य रामस्वरूप चैधरी के नेतृत्व में अभियान चलाकर रेलवे को इसे पुन: शुरू करने पर बाध्य किया गया।
ये रहेगा कार्यक्रम
गाडी संख्या 04704, लालगढ-जैसलमेर प्रतिदिन एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन लालगढ से प्रतिदिन सुबह 07.40 बजे रवाना होकर सुबह 11.10 बजे रामदेवरा व दोपहर 13.50 बजे जैसलमेर पहुंचेगी। वापसी में गाडी संख्या 04703, जैसलमेर-लालगढ प्रतिदिन एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन जैसलमेर से सुबह 10.10 बजे रवाना होकर 16.15 बजे लालगढ पहुंचेगी।
ठहराव- नाल, गजनेर, कोलायत, दियातरा रोड, नोखड़ा, बाप, मल्लार, फलोदी, रामदेवरा।
कोच- थर्ड एसी, द्वितीय शयनयान, द्वितीय कुर्सीयान तथा ब्रेकवान डिब्बे।


0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home