Skip to main content

Posts

दुनियाभर में व्हाट्सएप का सर्वर डाउन, व्हाट्सएप पर मैसेज नहीं हो रहे रिसीव, इंस्टाग्राम का भी सर्वर डाउन

बीकानेर बुलेटिन व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम यूज करने में लोगों को परेशानी आ रही है. रात के करीब 11 बजे कई व्हाट्सएप यूजर्स ने मैसेज भेजने और रिसीव करने में परेशानी की शिकायत की. यूजर्स ने सिस्टम से व्हाट्सएप कनेक्ट करने में भी परेशानी महसूस की है. इसके बाद यूजर्स ने ट्विटर पर इसकी शिकायत की है. लोग मिम्स बनाकर शेयर कर रहे हैं. वहीं इस्टाग्राम यूजर्स कोई नया पोस्ट नहीं देख पा रहे हैं. पोस्ट करने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. ट्विटर पर व्हाट्सएप डाउन (WhatsApp Down) ट्रेंड कर रहा है.व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम के काम नहीं करने को लेकर कंपनी ने कोई बयान नहीं दिया है.

रसद विभाग की टीम ने सीज किया एक और अवैध बायो डीजल पम्प

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर, 19 मार्च। रसद विभाग की टीम ने तीन दिनों में दूसरे अवैध बायोडीजल पम्प को सीज किया है। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के प्रमुख शासन सचिव के निर्देशानुसार जिले में अवैध बायोडीजल पम्प संचालन की शिकायत पर यह कार्यवाही की गई है। जिला रसद अधिकारी भागूराम महला ने बताया कि विभाग द्वारा नगरासर-गिर्राजसर रोड (तहसील बज्जू) पर संचालित श्रीराम फ्यूल सेंटर को सीज किया गया है। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान यह पम्प, बिना किसी एनओसी एवं अनुमति के संचालित होना पाया गया। इसके अलावा मौके पर डिसपेंसिंग यूनिट भूमिगत टैंक के ओपनर को सील किया गया है तथा यथास्थिति बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही दस्तावेज पेश करने के लिए पाबंद किया गया है। टीम में महला के प्रवर्तन अधिकारी इंद्रपाल मीना तथा प्रवर्तन निरीक्षक संदीप झांकल साथ रहे। उल्लेखनीय है कि बुधवार को विभाग द्वारा सेरुणा के आगे स्थित एक अवैध बायोडीजल पम्प को सीज किया गया था।

आधार कार्ड बनाने के लिए जिले में 22 से 24 मार्च तक आयोजित होंगे 14 विशेष शिविर

बीकानेर बुलेटिन ‘वन नेशन वन राशन कार्ड’ योजना में अनिवार्य आधार सीडिंग के तहत आयोजित होंगे शिविर बीकानेर, 19 मार्च। ‘वन नेशन वन राशन कार्ड’ योजना के तहत जिले में शत-प्रतिशत आधार सीडिंग के उद्देश्य से 14 स्थानों पर आधार शिविर आयोजित किए जाएंगे। यह शिविर 22 से 24 मार्च तक आयोजित होंगे। जिला रसद अधिकारी यशवंत भाकर ने बताया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत चयनित राशन कार्डों के सभी सदस्यों के आधार नंबर सीड किए जाने आवश्यक हैं। उन्होंने बताया कि परिवार के सदस्यों के आधार कार्ड नहीं बने होने के कारण कई स्थानों पर आधार सीडिंग नहीं हो पा रही है। ऐसे में भविष्य में इन परिवारों को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत लाभान्वित करने में बाधा उत्पन्न ना हो, इसके लिए आधार सीडिंग का काम जल्द से जल्द पूरा किया जाना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि 22 मार्च से 24 मार्च तक जिले के विभिन्न उपखंडों में शिविर आयोजित कर आधार कार्ड बनाने का काम किया जाएगा। सूचना और प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा आयोजित होने वाले इन आधार शिविरों में साय 6 बजे तक आधार नामांकन कार्य किया जाएगा । सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग के ...

वाणिज्य कर विभाग की एमनेस्टी स्कीम 2021 का अधिकाधिक उठाएं लाभ : हरिसिंह चारण

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया, बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल सचिव वीरेंद्र किराडू, नरेश मित्तल, कुन्दनमल बोहरा एवं दिलीप रंगा ने वाणिज्य कर विभाग के अतिरिक्त आयुक्त प्रशासन हरिसिंह चारण का बीकानेर पदस्थापन पर स्वागत कर जीसटी के सम्बंध में आ रही समस्याओं पर चर्चा की | अतिरिक्त आयुक्त प्रशासन हरिसिंह चारण, उपायुक्त देव कुमार अरोड़ा, सहायक आयुक्त सुनील रिणवा ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा बजट 2021 में एमनेस्टी स्कीम 2021 की बहुप्रतीक्षित घोषणा की है ताकि व्यवहारी फर्मों के विरुद्ध बकाया मांग को समाप्त किया जा सके |  व्यपारियों को इस स्कीम के तहत युक्तियुक्त जानकारी देने एवं इस स्कीम से सम्बंधित नियमों से अवगत करवाने हेतु दिनांक 23 मार्च 2021 को शाम 5 बजे बीकानेर जिला उद्योग संघ औद्योगिक क्षेत्र रानीबाजार के कोंफ्रेंस हॉल में व्यवहारियों, औद्योगिक व व्यापारिक संगठनों से संवाद हेतु सेमीनार एवं परिचर्चा का आयोजन रखा गया है | इस पर उपस्थित औद्योगिक व व्यापारिक संगठनों ने अपने स्तर पर सम्बंधित सभी उद्यमी व व्यापारियों को सूचना उपलब्ध करवाकर संवाद कार...

पीबीएम हेल्प कमेटी ने किया कर्मवीरों का सम्मान,जरूरमंद महिलाओं को सिलाई मशीनें भेंट

बीकानेर बुलेटिन   बीकानेर । कोरोना आपदा में जरूरमंदों के लिये सेवादार बनी पीबीएम हेल्प कमेटी की ओर से शुक्रवार को जीवन रक्षा होस्पीटल और मारवाड़ होस्पीटल के सहयोग से आयोजित समारोह में बीकानेर के कर्मवीरों का सम्मान किया गया एवं सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यक्रमों की श्रृखंला में जरूरमंद महिलाओं को सिलाई मशीनें भेंट की गई एवं रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया गया।  संत खेतेश्वर महाराज के मंदिर की मूर्ति प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में यहां रविन्द रंगमंच में आयेाजित भव्य कार्यक्रम शामिल हुए अतिथियों का हेल्प कमेटी के प्रतिनिधियों ने गर्मजोशी से स्वागत सत्कार किया। कमेटी के अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह राजपुरोहित ने अपने स्वागत भाषण में कहा कि कोरोना आपदा कोई छोटी मोटी नहीं बल्कि जनमानस के लिये महाआपदा थी,ऐसे विकट हालातों में कमेटी के कार्यकर्ताओं ने पीडि़त जन की सेवा का हर संभव कार्य किया,सेवादारी के लिये हमें बीकानेर के भामाशाहों,समाजसेवी लोगों और चिकित्सकों ने भी सहयोग किया है।  ऐसे में कमेटी की ओर से आयोजित समारोह में बीकानेर के कर्मवीरों का सम्मान कर हमें गर्व महसूस हो रहा है। रा...

बीकानेर: इन इलाकों में शनिवार को बत्ती गुल

बीकानेर बुलेटिन विद्युत उपकरणों के आवश्यक रख रखाव के लिये शनिवार को सुबह 7 बजे से 10 बजे तक पवनपुरी सेक्टर एक से चार, गांधी कॉलोनी,नागणेची बाजार व नागणेची स्कीम,करणी नगर, बीकानेर नर्सिंग होम के आसपास बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

प्रदेश में धारा 144 को इस तारीख तक बढ़ाया गृह विभाग ने जारी किए आदेश

बीकानेर बुलेटिन राजस्थान में अब निषेधाज्ञा (धारा 144) की अवधि को बढ़ाकर 21 अप्रेल तक कर दिया गया है। इस संबंध में प्रदेश के गृह विभाग ने शुक्रवार को आदेश जारी किया है। जिसमें बताया गया है कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण से मानव जीवन एवं स्वास्थ्य की रक्षा के मद्देनजर प्रदेश में सभी जिला मजिस्ट्रेट ने 21 मार्च 2021 तक धारा 144 लागू होने के आदेश जारी किए थे। कोरोना महामारी को देखते हुए अब निषेधाज्ञा लागू रहने की इस अवधि को 22 मार्च से बढ़ाकर 21 अप्रेल 2021 तक बढ़ाया जा रहा है।