Skip to main content

पीबीएम हेल्प कमेटी ने किया कर्मवीरों का सम्मान,जरूरमंद महिलाओं को सिलाई मशीनें भेंट

बीकानेर बुलेटिन





 बीकानेर। कोरोना आपदा में जरूरमंदों के लिये सेवादार बनी पीबीएम हेल्प कमेटी की ओर से शुक्रवार को जीवन रक्षा होस्पीटल और मारवाड़ होस्पीटल के सहयोग से आयोजित समारोह में बीकानेर के कर्मवीरों का सम्मान किया गया एवं सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यक्रमों की श्रृखंला में जरूरमंद महिलाओं को सिलाई मशीनें भेंट की गई एवं रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया गया। 

संत खेतेश्वर महाराज के मंदिर की मूर्ति प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में यहां रविन्द रंगमंच में आयेाजित भव्य कार्यक्रम शामिल हुए अतिथियों का हेल्प कमेटी के प्रतिनिधियों ने गर्मजोशी से स्वागत सत्कार किया। कमेटी के अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह राजपुरोहित ने अपने स्वागत भाषण में कहा कि कोरोना आपदा कोई छोटी मोटी नहीं बल्कि जनमानस के लिये महाआपदा थी,ऐसे विकट हालातों में कमेटी के कार्यकर्ताओं ने पीडि़त जन की सेवा का हर संभव कार्य किया,सेवादारी के लिये हमें बीकानेर के भामाशाहों,समाजसेवी लोगों और चिकित्सकों ने भी सहयोग किया है। 

ऐसे में कमेटी की ओर से आयोजित समारोह में बीकानेर के कर्मवीरों का सम्मान कर हमें गर्व महसूस हो रहा है। राजपुरोहित ने बताया कि समारोह के मौके पर कमेटी के सेवादारा युवाओं ने उत्साह के साथ रक्तदान कर समाज सेवा में अपनी अतुलीय भागीदारी निभाई है । समारोह में पीबीएम हेल्प कमेटी के सरंक्षक एड़वोकेट बजरंग छींपा ने अपने संदेश में कहा कि हेल्प कमेटी बीते कई सालों से सामाजिक सरोकार से जुड़े सेवाकार्यो में जुटी है,कमेटी ने सेवादारों ने कोरोना आपदा में जरूरमंदों की सेवादारी के लिये समर्पित होकर काम किया गया,ऐसे सेवादारों और कोरोना आपदा के कर्मवीरों का सम्मान किये जाने कमेटी गौरन्वित है।


यह अतिथि रहे मौजूद  

 समारोह में पीबीएम अधीक्षक डॉ.परमिन्दर सिरोही,फल एवं सब्जी मंडी अध्यक्ष अरविंद मिढा, राजस्थान बार कौंसिल के अध्यक्ष कुलदीप शर्मा एडवोकेट, बार एसोसिएशन बीकानेर के अध्यक्ष कमलनारायण पुरोहित, नगर निगम आयुक्त एएच गौरी,जीवन रक्षा अस्पताल के मैनेजिंग डायरेक्टर पवन चौधरी, किन्नर समाज की प्रतिनिधिर मुस्कान बाई, डॉ.भंवरसिंह राजपुरोहित, किसनासर सरपंच कानसिंह राजपुरोहित, देसलसर उपसरपंच रामसिंह राजपुरोहित, पुलिस उप निरीक्षक सुमन शेखावत, राजपुरोहित समाज के पूर्व अध्यक्ष कुंदन खेड़ी,वरिष्ठ पत्रकार भवानी जोशी, श्याम मारू,
पत्रकार के. कुमार आहूजा, अख्तर अली चूडीगर, मोहम्मद अली पठान, मुकेश पूनिया ,समाजसेवी सीताराम सिंह देसलसर, एएसआई निरंजन राजपुरोहित अतिथि के रूप में शामिल हुए । समारोह में कमेटी के सेवादार  राकेश राजपुरोहित, श्रवण उटांबर, मोहित राजपुरोहित, विमलकुमार बिनावरा, चंद्रवीर सियाग, किसनसिंह राजपुरोहित, जुगल तनेजा, शंकर सोवा, रमेश देसलसर, लक्ष्मण जीनगर, दिपूसिंह राजपुरोहित, राजेश जनागल सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

बीकानेरी नेता सक्रिय:भाजपा से अर्जुनराम के हाथ में है कमान तो कांग्रेस से बी.डी. कल्ला कर रहे प्रचार

बीकानेर बुलेटिन भंवरलाल शर्मा के निधन से रिक्त हुई सरदारशहर विधानसभा सीट पर उप चुनाव में बीकानेर के नेताओं की सक्रियता साफ दिखाई दे रही है। भारतीय जनता पार्टी से जहां केंद्रीय राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल को जिम्मेदारी मिली हुई है, वहीं कांग्रेस से शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला सहित कई नेता पहुंच रहे हैं। इनके अलावा भी कई स्थानीय नेताओं को सरदारशहर में जातीय आधार पर जिम्मेदारियां दी गई है, जिन्होंने वहीं पर कैंप किया हुआ है। भारतीय जनता पार्टी ने तो सरदारशहर उपचुनाव की पूरी कमान ही मेघवाल को सौंप रखी है क्योंकि मेघवाल कभी चूरू के जिला कलक्टर हुआ करते थे। प्रशासनिक अधिकारी के रूप में मेघवाल ने यहां काफी समय तक काम किया। इस दौरान बने संपर्क का फायदा भाजपा लेना चाहती है। वहीं सरदारशहर में दलित वर्ग के वोट निर्णायक स्थिति में है, ऐसे में दलित वोट बैंक को प्रभावित करने के लिए भी मेघवाल कारगर साबित हो सकते हैं। बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ से जुड़े कई भाजपा नेताओं को भी सरदारशहर में अपने संपर्कों के आधार पर प्रचार करने के निर्देश दिए जा रहे हैं। मेघवाल की टीम के सदस्य भी इसी विधानसभा क्षेत्र में ...

युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला 

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। कोटगेट थाना क्षेत्र में युवक पर हमला होने का मामला सामने आया है। घटना कोटगेट थाना क्षेत्र के जेलवेल टंकी के पास की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार पीपल गट्टे के पास कपिल राजपुरोहित युवक कुत्तों को दूध पिला रहा था। इस दौरान बाइक पर सवार होकर आए दो युवकों उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला बोल दिया। बताया जा रहा है कि आरोपियों द्वारा युवक के गर्दन, पीठ और गाल पर चाकू से वार किये है। शोर-शराबा होने पर आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और घायल युवक को पीबीएम अस्पताल ट्रोम सेंटर लेकर पहुंचे। जहां पर चिकित्सकों द्वारा घायल का इलाज किया जा रहा है।घटना की सूचना मिलने पर कोटगेट थानाधिकारी गोविंद सिंह मय टीम के साथ पीबीएम पहुंचे हैं, जहां घायल युवक से घटना की जानकारी ले रहें हैं। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल पाया कि हमला करने वाले युवक कौन थे और क्यों इस वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है।