Skip to main content

Posts

बीकानेर:- जेल में कैदी के अंडरवियर में मिला मोबाइल फोन

बीकानेर बुलेटिन जेलों में सजा काट रहे कैदियों के पास मोबाइल मिलने का सिलसिला जारी है। इसको लेकर अनेक बार निरीक्षण भी होते आएं है। फिर भी बार बार कैदियों के पास से मोबाइल व सिम मिलने पर अब सिस्टम पर सवाल उठने लगे है। एक बार फिर बीछवाल जेल में न्यायिक अभिरक्षा में एक आरोपी की अंडरवियर में मोबाइल पाया गया 4 फरवरी को उप कारापाल रूपाराम व उनकी टीम ने वार्ड संख्या 3 की बैरिक संख्या 11 की तलाशी ली थी। तलाशी के दौरान बंदी पवन कुमार सिंधी पुत्र केवल कृष्ण निवासी हनुमानगझ जंक्शन की अंडर वियर में एक नोकिया कंपनी का की पेड मोबाइल व वोडाफोन की सिम बरामद हुई।  मामले में उप कारापाल ने बीछवाल थाने में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। थानाधिकारी मनोज शर्मा ने बताया कि आरोपी पवन एनडीपीएस के एक मामले में जेसी चल रहा है। मामले की कोर्ट में ट्रायल चल रही है, फैसला अब तक आया नहीं है। आरोपी ने जेसी के दौरान ही निषेध वस्तु अपने पास रख ली। आरोपी के खिलाफ कारागार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे प्रॉडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया गया था। आज उसे कोर्ट में पेश कर पुन: जेसी करवा दिया गया। मामले की जांच सब ...

उद्योगपति व समाजसेवी जुगल राठी ने स्वर्गवासी माताजी की याद में राम मंदिर निर्माण हेतु भेंट किए सात लाख

बीकानेर बुलेटिन श्रीराम धर्म का रूप है और हमारे रोम रोम में बसे हैं।राम मंदिर निर्माण हमारे नए भारत के अभ्युदय व एकीकरण का प्रतीक है आज प्रभु श्री राम जी के मन्दिर निर्माण हेतु समाजसेवी व उद्योगपति श्री जुगल राठी ने अपनी स्वर्गवासी माताजी की याद में सात लाख श्री राम मन्दिर निर्माण हेतु समर्पित किए साथ ही जुगल राठी के अथक प्रयासों द्वारा अन्य भामाशाहों ने भी मन्दिर निर्माण हेतु संघ के विभाग प्रचारक प्रशांत संघ चालक टेकचंद बजरंग दल के विभाग संयोजक दुर्गा सिंह को राशि के चेक समर्पित किए प्रशान्त व दुर्गा सिंह ने राम कार्य में सहयोग पर सभी का आभार व्यक्त किया इस मौक़े पर भाजपा के सत्यप्रकाश आचार्य उद्योगपति द्वारका प्रसाद पच्चीसिया बाबूलाल मोहता ओम् करनाणी गोपिकिशन पेड़ीवाल किशन लोहिया संघ के तरुण दुष्यन्त बजरंग दल के महेन्द्र शेखावत विक्रम सिंह भी उपस्तिथ रहे जुगल जी राठी 700000 बाबूलाल जी मोहता 100000 शशिमोहन जी मूंदड़ा 100000 महेंद्र जी गट्टाणी 100000 ओमप्रकाश जी करनानी 100000 द्वारका प्रसाद जी पचीसिया 100000 श्रीराम जी सिंघी 100000 तोलाराम जी पेडिवाल 100000 मदनमोहन जी चांडक 100000 हरिम...

'स्वच्छ बीकाणा', 'स्वस्थ बीकाणा' अभियान, पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित

बीकानेर बुलेटिन ‘स्वच्छ बीकाणा, स्वस्थ बीकाणा’ अभियान के तहत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, शिवबाड़ी द्वारा बुधवार को पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रधानाचार्य ने बताया कि प्रतियोगिता दो वर्गों में आयोजित हुई। कक्षा 6 से 8 के वर्ग में लक्ष्मी रैगर प्रथम, कविता द्वितीय और कुसुम तृतीय स्थान पर रही। कक्षा 9 से 12 तक के वर्ग में सुमन रैगर ने प्रथम, बबली दास गुप्ता ने द्वितीय और निशा धवल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक की भूमिका लीलाधर जनागल, पूनम शर्मा, अमरदीप गोदारा और प्रीति भार्गव ने निभाई।

किसानों का सूरासर माइनर पर धरना

बीकानेर बुलेटिन हाल ही में देखा जा रहा है कि सबसे कठिन परिस्थितियों में किसान जी रहा है। कहीं काले कानूनों का विरोध तो कहीं पर सोए हुए नहर प्रशासन के खिलाफ धरने प्रदर्शन चल रहे है। मुनाफ परिहार से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 40 दिनों से पानी नही छोड़ा गया है जिसके कारण पिछले कई दिनों से इंदिरा गांधी नहर में पानी की बढ़ती समस्या को देखते हुए सुरासर माइनर पर किसानों का धरना चल रहा है। किसानों का कहना है कि नहर अधिकारियों ने पहले 16 फरवरी का बोला था लेकिन अब प्रशासन भी कोई सुध नही ले रहा है।  सरपंच गुलशेर कोहरी ने बताया कि लंबे अर्से से पानी नही मिलने के कारण फसल नष्ट हो गयी है। जिसके कारण नहर प्रशासन के विरुद्ध सभी किसानों में काफी रोष है और किसान हर हाल में अपना हक मांग कर रहेगा। बशके खान परिहार ने बताया कि जब तक नहर में पानी नही छोड़ा जाएगा तब तक किसान धरने पर ही रहेंगे और अगर हमारी मांगे नही मानी तो आंदोलन बड़ा रूप लेगा जिसका जिम्मेदार प्रशासन स्वयं होगा धरने में शामिल किसान हाजी मजीद खा कमाल खा मांगे खा  गफ्फार खा यासीन अशरफी,शबान खा,शौकत खा,नबी खा,पठान खा,,हाजी मिठू खा,गुलाम ह...

ऑपरेशन मिलाप 1:- 6 साल से लापता बालक दस्तयाब, बंधवा मजदूरी से छुड़वाया

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर@ एसपी द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन मिलाप के तहत आज जामसर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की हैं। जामसर पुलिस ने करीब 6 साल से लापता बालक को दस्तयाब कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया हैं। एसपी द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने संवेदनशीलता दिखाते हुए थानाधिकारी गौरव खिडिया के नेतृत्व में यह कार्रवाई की हैं। पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर लाडेरा में रामचंद्र के घर से बाल श्रमिक बालक को दस्तयाब किया। मिली जानकारी के अनुसार रामचन्द्र पिछले 6 सालों से बालक से बंधवा मजदूर के रूप में कार्य करवा रहा था। जिसके बाद बालक को चाईल्ड हैल्प लाईन की अध्यक्षा के सामने पेश कर किशोर गृह भेज दिया हैं। जिसके बाद बालक के मामा पुरखाराम की रिपोर्ट पर रामचंद्र के खिलाफ बालश्रम व एससी एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।

जिला कलक्टर ने पिथरासर, जयसिंहदेसर मगरा, ढींगसरी में किया निरीक्षण:-आमजन के अभाव अभियोग सुन, दिए निस्तारण के निर्देश

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर, 17 फरवरी। जिला कलक्टर नमित मेहता ने बुधवार को पिथरासर, जयसिंहदेसर मगरा, ढींगसरी में विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान मेहता ने जनसुनवाई की तथा आमजन के अभाव अभियोग सुनकर मौके पर ही अधिकारियों को समस्याओं का निस्तारण करने के निर्देश दिए। पिथरासर में आमजन के अभाव अभियोग सुनने के दौरान ग्रामीणों द्वारा एक उच्च जलाशय व ट्यूबवैल खुदवाने की मांग पर जिला कलक्टर ने पीएचईडी द्वारा इसकी जांच के बाद फिजीबल होने पर कार्य करवाने के निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान ग्रामीणों ने ढीले तार और वोल्टेज की समस्या बताई , इस पर जिला कलक्टर ने ढीले तार एक सप्ताह में कसवाने के निर्देश दिए। वोल्टेज समस्या से निजात के लिए जिला कलक्टर ने कहा कि वोल्टेज की समस्या के निदान के लिए नए जीएसएस का तकमीना बनाकर राज्य सरकार को भिजवाया जाएगा। ग्रामीणों ने जिला कलक्टर से यहां स्थित 10 वीं स्कूल को उच्च माध्यमिक विद्यालय तक क्रमोन्नत करने की मांग की, जिससे बच्चों को स्थानीय स्तर पर ही आगे की शिक्षा मिल सके। इस पर जिला कलक्टर ने इस सम्बंध में प्रस्ताव बनाकर भेजे जाने के निर्देश दिए। ...

एमजीएसयू : नई शिक्षा नीति व मातृ भाषा उन्नयन पर होगी राष्ट्रीय संगोष्ठी, देशभर से जुड़ेंगे राजस्थानी भाषा के विद्वान

बीकानेर बुलेटिन कुलपति प्रोफेसर विनोद कुमार सिंह ने किया राष्ट्रीय राजस्थानी संगोष्ठी के पोस्टर का लोकार्पण  एमजीएसयू बीकानेर के राजस्थानी विभाग और आइक्यूएसी के संयुक्त तत्वाधान में दिनांक 20 फरवरी, 2021(शनिवार) को होने वाली एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी (वेबिनार) के पोस्टर का लोकार्पण बुधवार को कुलपति प्रो विनोद कुमार सिंह, वित्त नियंत्रक संजय धवन, प्रो सुरेश कुमार अग्रवाल व आयोजन सचिव डॉ मेघना शर्मा ने कुलपति सचिवालय में किया।   संगोष्ठी में देश के ख्यातिप्राप्त साहित्यकार, चिंतक व शिक्षाविद् "नई शिक्षा नीति और मातृभाषा उन्नयन" विषय पर अपनी बात रखेंगे। आयोजन सचिव, एमजीएसयू के राजस्थानी विभाग की प्रभारी डॉ मेघना शर्मा ने बताया कि ऑनलाइन माध्यम से संपादित होने वाली इस संगोष्ठी में राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष गोपाल कृष्ण व्यास, केंद्रीय साहित्य अकादमी की राजस्थानी भाषा परामर्श मंडल के संयोजक श्री मधु आचार्य आशावादी, कोलकाता के समाजसेवी - राजस्थानी विचारक जयप्रकाश सेठिया, बाबा रामदेव शोधपीठ के निदेशक श्री गजेसिंह राजपुरोहित, मरुदेश संस्थान  के अध्यक्ष डॉ घनश्याम ना...