Skip to main content

Posts

वर्षा जल संरक्षण का प्रावधान नहीं रखने पर नहीं मिलेगी भवन निर्माण के लिए एनओसी -मेहता

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर, 10 फरवरी । नियमों के अनुसार वर्षा जल संरक्षण का प्रावधान नहीं रखने की स्थिति में नगर विकास न्यास भवन निर्माण के लिए नो आब्जेक्शन सर्टिफिकेट (एन ओ सी) जारी नहीं करेगा। जिला कलेक्टर नमित मेहता ने डिस्ट्रिक्ट एनवायरमेंट मैनेजमेंट प्लान के संबंध में आयोजित बैठक में यह निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को संरक्षित रखने की दिशा में सभी विभागों को समन्वित रूप से काम करने की आवश्यकता है। मिट्टी, पानी वन का संरक्षण सभी विभागों की प्राथमिक जिम्मेदारी है। इसके मद्देनजर नगर विकास न्यास यह सुनिश्चित करें कि भवन निर्माण के लिए एनओसी जारी करने से पहले नियमानुसार  रेन वॉटर हार्वेस्टिंग का प्रावधान अनिवार्य रूप से करवाया जाए। साथ ही रैंडम रूप से जांच कर देखें कि नियमों की पालना की जा रही है अथवा नहीं। बायो मेडिकल वेस्ट के निस्तारण की दें सूचना मेहता ने कहा कि जिले की समस्त अस्पतालों से निकल रहे बायो मेडिकल वेस्ट को किस प्रकार निस्तारित किया जा रहा है इसके संबंध में विस्तार पूर्वक सूचना उपलब्ध करवाई जाए। पीएचईडी द्वारा जल स्त्रोतों को संरक्षित रखने की दिशा में किए जा रहे...

बीकानेर युवती के साथ सामुहिक दुष्कर्म

बीकानेर बुलेटिन जिले में महिला अपराध का ग्राफ बढ़ रहा है जो कि चिंता का विषय है। छत्तरगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र में लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में लड़की के परिजनों की ओर से दो नामजद व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। जिसकी जांच खाजूवाला सीओ अन्जुम कायल कर रही है। पुलिस के अनुसार परिवादी की रिपोर्ट के अनुसार घटना 4 फरवरी की है। जहां सतासर निवासी रफीक व अली मिरासी गाड़ी लेकर आये और उसकी पुत्री को डालकर ले गए जहां दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट आरोपितों के खिलाफ धारा 376डी के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

गंगाशहर पुलिस ने युवक के पास से बरामद की पिस्तौल

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर । जिला पुलिस अधीक्षक प्रीति चन्द्रा के अवैध हथियारों को लेकर कड़े निर्देशों के बाद पुलिस लगातार अवैध हथियार रखने वालों पर कड़ी नजर बना रखी है। इसके तहत गंगाशहर पुलिस ने गश्त के दौरान बद्रीभैरव मंदिर के पास चौपड़ा बाडी तिराह के पास एक युवक को देखा युवक पुलिस को देखकर भागने लगा पुलिस ने पीछा कर रोका और नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम घेवर चंद पुत्र सोहन लाल गहलोत निवासी बद्री भैरव मंदिर के पास चौपड़ा बाड़ी बताया जब उसकी तलाशी ली तो उसके पास एक बिना लाईसेंस की पिस्तौल अपने पास छिपाई हुई मिली। इस पर पुलिस ने उसे आम्र्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। जांच गोरधनराम सउनि को दी गई है।

सौर ऊर्जा से रोशन होंगे ग्रामीण विद्यालय - जिला कलक्टर खेल मैदान किए जाएंगे विकसित

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर, 10 फरवरी । जिला कलक्टर नमित मेहता ने कहा कि जिले की 700 स्कूलों में विद्युत कनेक्शन होने शेष है। सभी स्कूलों में विद्युत कनेक्शन जल्द से जल्द हो जाए इसके लिए आवश्यक धनराशि उपलब्ध करवाई जाएगी। साथ ही स्थानीय भामाशाह को प्रेरित कर और सरकार की विभिन्न योजनाओं से आर्थिक दिलाई जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पंचायत समिति में 5 स्कूल सौर ऊर्जा से जोड़ी जाएगी। इस तरह जिले में अब अधिकतर स्कूलों में सौर ऊर्जा से विद्युत मिलने लगेगी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में अब नए विद्युत कनेक्शन के समय इस बात को सुनिश्चित किया जाएगा कि स्कूलों में सौर ऊर्जा का कनेक्शन हो। इसके लिए जिला शिक्षा अधिकारी सभी ब्लॉक शिक्षा अधिकारी को आवश्यक दिश-निर्देश दे ताकि जल्द से जल्द विद्यालयों में सौर ऊर्जा कनेक्शन हो सके। मेहता बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला निष्पादन समिति की बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रतिमाह 15 विद्यालयों को विद्युतीकरण करने का लक्ष्य सभी बीईओ को दिया गया है और इसकी अनुपालन सुनिश्चित होनी चाहिए ताकि आने वाले दिनों में जिले में शत प्रतिशत विद्यालयों में विद्युत कनेक्श...

एसपी चंद्रा का सीएलजी मेम्बर्स से संवाद, प्रतिष्ठान और घरों के बाहर लगाएं सीसीटीवी कैमरे

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। लगातार चोरी की वारदातें बढऩे से आमजन में दहशत का माहौल है। दिन-दहाड़े बैंकों, प्रतिष्ठान से घर लौटते समय व्यापारियों, उद्योगपतियों और आम राहगीर के साथ लूट की वारदातें ज्यादा संख्या में हो रही है। इन सबसे चिंतित एसपी प्रीति चंद्रा ने सिटी कोतवाली में सीएलजी मेम्बर्स की एक मीटिंग बुलाकर उनसे संवाद किया। संवाद में उन्होंने सीएलजी मेम्बर्स और व्यापारियों से शहर की चाक-चौबंद सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाने का आग्रह किया। बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के उपाध्यक्ष अनिल सोनी झूमरसा ने बताया कि यदि शहर में लोग अपने घरों और दुकानों के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगा लें तो चोरों को पकडऩा आसान हो सकता है। पुलिस अपने स्तर पर चोरों को पकडऩे का प्रयास करती है लेकिन सीसीटीवी कैमरे पुलिस की जांच में एक बहुत बड़ा योगदान दे सकते हैं। पुलिस ने भी दिनों-दिन बढ़ रही लूट और चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए मुहिम शुरु की है जिसके तहत स्वयं निगरानी रखें और जितना हो सके पुलिस का सहयोग करें। हालांकि पुलिस ने जन सहयोग से पूर्व में सीसीटीवी कैमरे कुछ जगह लगाए थे लेकिन वे खराब हो गए। ऐसे...

बीकानेर: शादीशुदा महिला से शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। पति से अलग रह रही महिला से मोबाइल पर दोस्ती की, धीरे-धीरे नजदीकियां बढ़ाई, शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया और बाद में शादी करने से मुकर गया। इस संबंध में पीडि़ता ने नयाशहर पुलिस थाने पहुंचकर नामजद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। मामले की जांच कर रही एसआई पिंकी गंगवाल ने बताया कि पीडि़ता शादीशुदा है और पति से मन-मुटाव के चलते वह बीकानेर में अपनी भुआ के साथ रह रही है। जिसका आरोप है कि मोबाइल पर भरतपुर निवासी पिन्टु नामक युवक से दोस्ती हुई और उसके बाद धीरे-धीरे बातचीत होने लगी। इसी दौरान आरोपी ने उसे शादी करने का झांसा दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। गंगवाल के अनुसार पीडि़ता का आरोप है कि अब आरोपी उससे शादी करने से मुकर गया है। साथ ही आरोप यह भी है कि आरोपी ने उसके अश्लील फोटो व वीडियो भी बनाये। पीडि़ता की रिपोर्ट पर पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

कलक्टर नमित मेहता मेयर सुशीला कंवर ने साथ साथ लगाई झाड़ू, दिया संदेश स्वच्छ और साफ सुथरा रखे बीकानेर

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर, 10 फरवरी । आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरुक करने और शहर को साफ-सुथरा एवं स्वच्छ बनाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन और नगर निगम द्वारा बुधवार से ‘स्वच्छ बीकाणा, स्वस्थ बीकाणा’ अभियान की शुरूआत हुई।  जिला कलेक्टर नमित मेहता, महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित, आयुक्त नगर निगम एएच गौरी, एडीएम प्रशासन बलदेव राम धोचक,एडीएम सिटी अरुण प्रकाश शर्मा, उपायुक्त नगर निगम पंकज शर्मा, डीएसओ यशवंत भाकर, यूआईटी सचिव नरेंद्र सिंह राजपुरोहित, भारतीय प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षु अधिकारी कनिष्क कटारिया, अभियान के संयोजक राजेन्द्र जोशी, नगर निगम के उद्यान स्वच्छता प्रभारी सुनील जावा,स्काउट गाईड,निगम के सफाई कर्मी सहित पार्षद, स्वयंसेवी संस्थाओं के पदाधिकारियों ने इस अभियान की शुरूआत शार्दुल सर्किल से की और पुराना बस स्टेण्ड, हनुमान मंदिर, रतन बिहारी पार्क रोड, महात्मा गांधी रोड सहित आस-पास के क्षेत्र में साफ सफाई की।