Skip to main content

Posts

कोलायत में पकड़े दो नशे के सौदागर, बड़ी खेप पकड़ी

बीकानेर बुलेटिन कोलायत पुलिस ने मंगलवार को अल्प सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग 11 पर नाकेबंदी के दौरान नशे की बड़ी खेप पकड़ी है। जिसमे पुलिस ने सांखला फांटा पर नाकेबंदी पर जब गाड़ी चेकिंग के दौरान गाड़ी में 28500 नशे की गोलियां बरामद की।थानाधिकारी अजय कुमार ने बताया कि एसपी प्रीति चंद्रा के निर्देश अनुसार गणतंत्र दिवस के मद्देनजर ऑपरेशन प्रहार के तहत नाकेबंदी की जिसमे एक कार रोकने पर कार में दो व्यक्तियो को गिरफ्तार किया गया इनसे नशे की 28500 गोलियां बरामद की गई है। गाड़ी जो की फलोदी की तरफ से आर ही थी जो नशे की गोलियां बाड़मेर से लाना और पंजाब ले जा रही थी। आरोपियों का पीसी रिमांड लेकर आगे की कार्यवाही नाल थाना सीआई विक्रम को सुपुर्द की गई है

महिला से दुष्कर्म कर प्राइवेट पार्ट में बोतल डालने वाला चढ़ा पुलिस के हत्थे

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। नागौर की महिला से दुष्कर्म कर प्राइवेट पार्ट में बोतल डालने के मामले में पुलिस ने एक दरिंदे को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम पांचू राम जाट बताया जा रहा है। पांचू राम गांगवा गांव का निवासी है। वहीं श्रवण गुर्जर व कानाराम जाट की तलाश जारी है।  बता दें कि घटना नागौर के परबतसर थाना इलाके में 19 जनवरी की सुबह की है। जब पीड़िता आरोपियों के यहां छाछ लेने गई थी। इस समय तीनों आरोपियों के अलावा घर पर कोई नहीं था। यहां आरोपियों द्वारा पीड़िता को जान से मारने की धमकी देते हुए डराया गया। इसके बाद तीनों दरिंदों ने बारी बारी से दुष्कर्म किया। आरोपी यहीं नहीं रुके। दुष्कर्म के बाद आरोपियों ने पीड़िता के प्राइवेट पार्ट में बोतल डाल दी।  पीड़िता घर तो चली गई लेकिन आरोपियों की धमकी के डर से किसी को भी घटना के बारे में बता नहीं पाई। पांच दिन बाद पीड़िता ने आपबीती बताई तो थाने में मुकदमा दर्ज करवाया गया। हालांकि घटना के पांच दिन तक मुकदमा दर्ज ना करने के आरोप भी पुलिस पर लग रहे हैं।

बीकानेर जिला उद्योग संघ ने किया समाजसेवी भामाशाह मूलचंद डागा सहित कोरोना वोरियर्स का सम्मान

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर जिला उद्योग संघ ने कोरोना काल में बीकानेर में जरूरतमंदों को सहायता प्रदान करने एवं समाज सेवा के क्षेत्र में आगे बढ़कर सहयोग करने वाले महानुभावों का सम्मान किया गया | अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने बताया कि सम्मान समारोह कार्यक्रम में कोरोना काल में विशेष कार्य करने वाले भामाशाह मूलचंद डागा का प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया गया | कार्यक्रम मुख्य अतिथि श्रीमती मंजू नैन गोदारा, महाप्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र बीकानेर, कार्यक्रम अध्यक्ष श्रीमान अनूप सक्सेना, वरिष्ठ क्षेत्रीय प्रबंधक, रिको लिमिटेड बीकानेर, विशिष्ट अतिथि श्रीमान प्रेमालाल रेगर, क्षेत्रीय अधिकारी, क्षेत्रीय कार्यालय राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल बीकानेर, श्रीमान आर.सी.सोनगरा, विधि अधिकारी, रिको लिमिटेड बीकानेर एवं श्रीमान मूलचंद डागा, उद्यमी व समाजसेवी के सान्निध्य में आयोजित किया गया | साथ ही बीकानेर जिला उद्योग संघ में नव स्थापित 10 किलोवाट के सोलर प्लांट का भी उद्घाटन किया गया | इस अवसर पर योग गुरु विनोद जोशी, एस.के.राठी, राजीव शर्मा, गिरिराज मिमाणी, नीरज जोशी, मांगीलाल सुथार आदि का सम्मान क...

कोरोना वॉरियर्स को व्यापार उद्योग मंडल देगा कोरोना मुक्त वीर स्मृति चिन्ह, पोस्टर का हुआ विमोचन

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के संरक्षक शिवरतन अग्रवाल 'फन्ना बाबू', कन्हैयालाल बोथरा, कन्हैयालाल कल्ला ने मंगलवार को मंडल कार्यालय में कोरोना मुक्त वीर स्मृति चिन्ह का पोस्टर विमोचन किया। मंडल के अनिल सोनी 'झूमरसा' ने बताया कि इस अवसर पर मंडल के अध्यक्ष रघुराज सिंह राठौड़, नरपत सेठिया, ईश्वर चंद बोथरा, राजेंद्र, विनोद भोजक, दिलीप कुमार, महावीर सिंह चारण, नवीन बिश्नोई, राजेश गोयल, हेतराम गौड़, दीपक अग्रवाल, सतीश पुरोहित, संतोकचंद मुसरफ, महेंद्र मोदी, शांतिलाल अग्रवाल, महेंद्र अग्रवाल, मनोज सोलंकी, रतनलाल सोमानी, दीपक पारीक, वेदप्रकाश अग्रवाल, श्रीलाल व्यास, सोनूराज आसूदानी, महावीर कुमार प्रजापत सहित अनेक मौजूद थे।  इस अवसर पर फन्ना बाबू ने कहा कि वैश्विक महामारी कोविड-19 के दौरान अनेक कोरोना वॉरियर्स ने घर परिवार, रिश्तेदारों को समय न देकर कोरोनाकाल में पीडि़तों की मदद की ऐसे कोरोना वॉरियर्स को मंडल की ओर से कोरोनामुक्त वीर स्मृति चिन्ह प्रदान किया जाएगा।  उन्होंने कहा कि ऐसे कई लोग है जो कोरोना संक्रमण काल में हॉटस्पॉट घोषित होने वाली जगहों पर ...

जिला निर्वाचन अधिकारी मेहता ने देशनोक व नोखा के कई संवेदशील मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

बीकानेर बुलेटिन जिला निर्वाचन अधिकारी मेहता ने देशनोक व नोखा के कई संवेदशील मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण भय मुक्त और शान्तिपूर्ण मतदान करवाने के दिए निर्देश बीकानेर, 26 जनवरी। जिला निर्वाचन अधिकारी नमित मेहता ने देशनोक और नोखा नगर पालिका चुनाव के मद्देनजर मंगलवार को संवेदशील मतदान केन्द्रांे का निरीक्षण किया और दोनों ही नगर पालिका के रिटर्निंग अधिकारी तथा पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।  मेहता ने देशनोक और नोखा नगर पालिका चुनाव हेतु मतदान दलों की रवानगी,उनकी वापसी तथा मतगणना स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मतदान के पश्चात ईवीएम जमा करवाने के स्ट्राॅंग रूम में इवीएम की सुरक्षा के बारे में संबंधित रिटर्निंग आॅफिसर से जानकारी ली। उन्होंने देशनोक नगर पालिका चुनाव के लिए राजकीय करणी उच्च माध्यमिक विद्यालय में स्थापित स्ट्राॅंग रूम में इवीएम रखने की व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही इस विद्यालय में बने 3 मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय तथा कासर विद्यालय में बने संवेदशील मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को...

जिला स्तरीय समारोह में ऊर्जा मंत्री डाॅ.कल्ला ने ध्वजारोहण किया, इनको किया पुरस्कृत

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर, 26 जनवरी। 72 वां गणतंत्र दिवस का जिला स्तरीय समारोह डाॅ.करणीसिंह स्टेडियम में मंगलवार को परम्परागत एवं उल्लास के साथ मनाया गया। समारोह के मुख्य अतिथि ऊर्जा एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डाॅ. बी.डी.कल्ला ने राष्ट्रीय घ्वज तिरंगा फहराया और मार्च पास्ट की सलामी ली। उन्होंने शान्ति के दूत सफेद कपोत और रंगबिरंगे गुब्बारे आकाश में छोड़े। अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) बलदेव राम धोजक ने राज्यपाल के संदेश का पठन किया। इस पावन अवसर पर परेड में दसवीं तथा थर्ड आरएसी की प्लाटुन, राजस्था पुंलिस की महिला एवं पुरूष प्लाटुन, अरबन होमगार्डस तथा महारानी काॅलेज की एन.सी.सी. की टुकड़ी ने भाग लिया। शारीरिक शिक्षकों ने व्याम और योगा का प्रदर्शन किया। आरएसी की दसवीं बटालियन के जवान सूरज राणा ने मोटर साइकिल पर हैरगंेज करतब दिखाए।                इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री डाॅ.कल्ला ने कहा कि हर साल 26 जनवरी को भारत अपना गणतंत्र दिवस मनाता है क्योंकि इसी दिन भारत का संविधान लागू हुआ था। भारतीय संसद में भारत के संविधान के लागू होते ही हमारा देश पू...

एसकेआरएयू में मनाया गणतंत्र दिवस, कुलपति ने किया ध्वजारोहण

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर, 26 जनवरी। स्वामी केशवानन्द राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय में 72वां गणतंत्र दिवस समारोह मंगलवार को परम्परागत तरीके से मनाया गया। कुलपति प्रो. आर. पी. सिंह ने ध्वजारोहण किया तथा सुरक्षा प्रहरियों के मार्चपास्ट की सलामी ली। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह दिन स्वत्रंत भारत के गणतांत्रिक परिवेश का अहसास करवाने वाला पवित्र दिन है। हमें संविधान निर्माताओं के प्रति कृतज्ञ होना चाहिए। उन्होंने विश्वविद्यालय की विभिन्न उपलब्धियों के बारे में बताया। कुलपति ने कहा कि सतत प्रयासों से विश्वविद्यालय ने उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। सभी कार्मिक इस ऊर्जा को बरकरार रखें। इस दौरान कुलसचिव कपूर शंकर मान, वित्त नियंत्रक बी एल सर्वा, छात्र कल्याण निदेशक डॉ. वीर सिंह, विशेषाधिकारी इंजी. विपिन लढ्ढा मौजूद रहे। संचालन डॉ. बृजेन्द्र त्रिपाठी ने किया।