Skip to main content

जिला स्तरीय समारोह में ऊर्जा मंत्री डाॅ.कल्ला ने ध्वजारोहण किया, इनको किया पुरस्कृत

बीकानेर बुलेटिन



बीकानेर, 26 जनवरी। 72 वां गणतंत्र दिवस का जिला स्तरीय समारोह डाॅ.करणीसिंह स्टेडियम में मंगलवार को परम्परागत एवं उल्लास के साथ मनाया गया। समारोह के मुख्य अतिथि ऊर्जा एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डाॅ. बी.डी.कल्ला ने राष्ट्रीय घ्वज तिरंगा फहराया और मार्च पास्ट की सलामी ली। उन्होंने शान्ति के दूत सफेद कपोत और रंगबिरंगे गुब्बारे आकाश में छोड़े। अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) बलदेव राम धोजक ने राज्यपाल के संदेश का पठन किया। इस पावन अवसर पर परेड में दसवीं तथा थर्ड आरएसी की प्लाटुन, राजस्था पुंलिस की महिला एवं पुरूष प्लाटुन, अरबन होमगार्डस तथा महारानी काॅलेज की एन.सी.सी. की टुकड़ी ने भाग लिया। शारीरिक शिक्षकों ने व्याम और योगा का प्रदर्शन किया। आरएसी की दसवीं बटालियन के जवान सूरज राणा ने मोटर साइकिल पर हैरगंेज करतब दिखाए।


             
 इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री डाॅ.कल्ला ने कहा कि हर साल 26 जनवरी को भारत अपना गणतंत्र दिवस मनाता है क्योंकि इसी दिन भारत का संविधान लागू हुआ था। भारतीय संसद में भारत के संविधान के लागू होते ही हमारा देश पूरी तरह से लोकतांत्रिक गणराज्य बना। उन्होंने कहा कि देश के लिए आज का दिन काफी अहम है। आज देश अपना 72 वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। उन्होंने कहा कि संविधान में समानता, एकता और धार्मिक सहिष्णुता की बात कही गई है। उन्होंने आव्हान किया कि देश को बेरोजगारी व मंहगाई से मुक्त करवाने तथा सभी को स्वालम्बन बनने की दिशा में मिलजुलकर हम आगे बढे़। उन्होंने देश की आजादी में स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान का स्मरण किया और कहा कि हम संकल्प लें कि धार्मिक, जाति के नाम पर विवाद नहीं करंेगे।

डाॅ.कल्ला ने गत् दो वर्षों में राज्य मे हुूए विकास कार्यों पर प्रकाश डाला और कहा कि राज्य के 33 जिलों में नए मेडिकल काॅलेज बने और 1496 मेगावाट बिजली का उत्पादन हुआ। जल जीवन मिशन के तहत अगले 3 वर्षों में सभी को घर-घर पेयजल कनेक्शन दिए जाएंगे। सवा करोड़ लोग इंदिरा रसोई का लाभ ले चुके हैं। उन्होंने कहा कि बीकानेर के लिए साढे़ पांच सौ करोड़ रूपये की पेयजल योजना प्रक्रियाधीन है।
     

     
 डाॅ.कल्ला ने किया पुरस्कृत- गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में विभिन्न विभागों द्वारा झांकियां निकाली गई। जिसमंे नगर विकास न्यास की शहर में हुए विकास कार्यों पर आधारित  झांकी को प्रथम, निगर निगम द्वारा इंदिरा रसोई की झांकी द्वितीय और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय की ’कोरोना’ पर आधारित झांकी तृतीय स्थान पर रही। इन विभागों के अधिकारियों को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कृत किया गया। साथ ही उन्होंने महिला अधिकारिता विभाग के ’सशक्त बालिका-सशक्त समाज’ विषयक प्रचार रथ को हरी झण्डी दिखाकर ग्रामीण क्षेत्र मंे रवाना किया। 

संभागीय आयुक्त बी.एल.मेहरा, आईजी पुलिस प्रफुल्ल कुमार, जिला कलक्टर नमित मेहता, जिला पुलिस अधीक्षक प्रीति चंद्रा, बीएसएफ के डीआईजी पुष्पेन्द्र सिंह राठौड़, अतिरिक्त संभागीय आयुक्त सुनीता  चौधरी  , अतिरिक्त जिला कलक्टर (नगर) अरूण प्रकाश शर्मा, आयुक्त नगर निगम ए.एच.गौरी, मुख्यकार्यकारी अधिकारी जिला परिषद ओम प्रकाश, उपायुक्त निगम पंकज शर्मा, पूर्व सांसद जमना बारूपाल, यशपाल गहलोत, पूर्व आईपीएस मदन गोपाल मेघवाल, महेन्द्र गहलोत, जियाउर रहमान आरिफ, सुमित कोचर, सुषमा बारूपाल सहित राजस्थान प्रशासनिक सेवा और राजस्थान पुलिस सेवा के अधिकारियों ने समारोह में शिरकत की। संचालन रविन्द्र हर्ष, संजय पुरोहित, ज्योति प्रकाश रंगा तथा मंदाकनी जोशी ने किया।

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

आखातीज पे आप भी ले कोरोना को हराने की शपथ, मिलेगा सर्टिफिकेट देखे लिंक

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर।@ बीकानेर स्थापन दिवस को तकनीक के साथ घर बैठकर मनाने तथा कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ लेने के लिए डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली तथा अक्षय आचार्य ने स्मार्ट बीकानेर डॉट कॉम वेबसाइट का निर्माण किया है।इस वेबसाइट से बीकानेरवासियों से बीकानेर स्थापना दिवस पर शपथ लेने और दूसरों को लेने के लिये प्रेरित करने का निवेदन किया गया है।अक्षय ने बताया कि इसके लिए कोई भी बीकानेरवासी डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट स्मार्टबीकानेर डॉट कॉम पर लॉग ऑन ( www.smartbikaner.com ) करके अपना नाम और फ़ोटो सबमिट करते ही शपथ पत्र तैयार हो कर मिल जायेगा। डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली ने बताया कि इस वेबसाइट के निर्माण का उद्देश्य है कि बीकानेर वासी इस कोरोना काल मे अपने शहर के स्थापना दिवस को डिजिटल माध्यम से मनाये साथ ही कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ तकनीक के साथ लेकर लोगो को जागरूक करे।

PM मोदी के देश को संबोधन से पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का केंद्र सरकार पर हमला

बीकानेर बुलेटिन आज शाम पांच बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे. मोदी के संबोधन से पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर केंद्र सरकार पर हमला बोला है.  मुख्यमंत्री गहलोत ने सोमवार को ट्वीट करते हुए लिखा कि इस प्रकार की असत्य खबरें फैलायी गई हैं कि 18 से 44 आयुवर्ग को वैक्सीन राज्यों द्वारा खरीदकर लगाने दी जाए. केन्द्र सरकार ने इस आयुवर्ग के वैक्सीनेशन के संबंध में राज्य से कोई चर्चा नहीं की एवं अपने स्तर पर फैसला किया.