Skip to main content

जिला निर्वाचन अधिकारी मेहता ने देशनोक व नोखा के कई संवेदशील मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

बीकानेर बुलेटिन



जिला निर्वाचन अधिकारी मेहता ने देशनोक व नोखा के कई संवेदशील मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण भय मुक्त और शान्तिपूर्ण मतदान करवाने के दिए निर्देश बीकानेर, 26 जनवरी। जिला निर्वाचन अधिकारी नमित मेहता ने देशनोक और नोखा नगर पालिका चुनाव के मद्देनजर मंगलवार को संवेदशील मतदान केन्द्रांे का निरीक्षण किया और दोनों ही नगर पालिका के रिटर्निंग अधिकारी तथा पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। 

मेहता ने देशनोक और नोखा नगर पालिका चुनाव हेतु मतदान दलों की रवानगी,उनकी वापसी तथा मतगणना स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मतदान के पश्चात ईवीएम जमा करवाने के स्ट्राॅंग रूम में इवीएम की सुरक्षा के बारे में संबंधित रिटर्निंग आॅफिसर से जानकारी ली। उन्होंने देशनोक नगर पालिका चुनाव के लिए राजकीय करणी उच्च माध्यमिक विद्यालय में स्थापित स्ट्राॅंग रूम में इवीएम रखने की व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही इस विद्यालय में बने 3 मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय तथा कासर विद्यालय में बने संवेदशील मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को निर्देश किए मतदान के दौरान सभी मतदान केन्द्रांे पर कोविड-19 के लिए जारी एडवाईजरी की पालना सुनिश्चित करवाई जाए।

 निरीक्षण के दौरान उन्होंने कुछ मतदाताओं से पालिका चुनाव के संबंध में जानकारी ली तथा मतदाताओं को भरोसा दिलाया कि बिना भय के शत प्रतिशत मतदान करना है। उन्होंने इस दौरान देशनोक कस्बे का कानून व्यवस्था के मद्देनजर भ्रमण,कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिला निर्वाचन अधिकारी मेहता ने नोखा नगर पालिका चुनाव के लिए राजकीय बागड़ी महाविद्यालय में बनाए गए मतदान दल रवानगी तथा मतगणना स्थल का अवलोकन किया। इसके बाद उन्होंने अधिकारियों के साथ वार्ड नम्बर 11 व वार्ड संख्या 13 के दो-दो संवेदशील मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान मतदान केन्द्रों में प्रवेश व निकासी सहित कानून व्यवस्था के मद्देनजर आवश्यक निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय में प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर, चुनाव कार्यों की समीक्षा की।


 उन्होंने पालिका चुनाव में निष्पक्ष और शान्तिपूर्ण मतदान के लिए सभी व्यवस्थाएं चुस्त-दुरूस्त रखने के निर्देश दिए। सभी मतदाता निर्भीक होकर मतदान करें इस बात का उन्हें भरोसा दिलाया जाए। इस दौरान उनके साथ जिला पुलिस अधीक्षक प्रीति चंद्रा, देशनोक नगर पालिका की रिटर्निंग अधिकारी मीनू वर्मा, सीओ पुलिस जगदीश सिंह शेखावत, भू-अभिलेख निरीक्षक देशनोक हरी नारायण सिंह और नोखा में रिटर्निंग अधिकारी नोखा सीता शर्मा, तहसीलदार द्वारका प्रसाद शर्मा, अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार, जिला परिषद के मुख्यकार्यकारी अधिकारी ओम प्रकाश तथा उप अधीक्षक पुलिस नेम सिंह चौहान मौजूद थे।



Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

आखातीज पे आप भी ले कोरोना को हराने की शपथ, मिलेगा सर्टिफिकेट देखे लिंक

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर।@ बीकानेर स्थापन दिवस को तकनीक के साथ घर बैठकर मनाने तथा कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ लेने के लिए डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली तथा अक्षय आचार्य ने स्मार्ट बीकानेर डॉट कॉम वेबसाइट का निर्माण किया है।इस वेबसाइट से बीकानेरवासियों से बीकानेर स्थापना दिवस पर शपथ लेने और दूसरों को लेने के लिये प्रेरित करने का निवेदन किया गया है।अक्षय ने बताया कि इसके लिए कोई भी बीकानेरवासी डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट स्मार्टबीकानेर डॉट कॉम पर लॉग ऑन ( www.smartbikaner.com ) करके अपना नाम और फ़ोटो सबमिट करते ही शपथ पत्र तैयार हो कर मिल जायेगा। डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली ने बताया कि इस वेबसाइट के निर्माण का उद्देश्य है कि बीकानेर वासी इस कोरोना काल मे अपने शहर के स्थापना दिवस को डिजिटल माध्यम से मनाये साथ ही कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ तकनीक के साथ लेकर लोगो को जागरूक करे।

PM मोदी के देश को संबोधन से पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का केंद्र सरकार पर हमला

बीकानेर बुलेटिन आज शाम पांच बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे. मोदी के संबोधन से पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर केंद्र सरकार पर हमला बोला है.  मुख्यमंत्री गहलोत ने सोमवार को ट्वीट करते हुए लिखा कि इस प्रकार की असत्य खबरें फैलायी गई हैं कि 18 से 44 आयुवर्ग को वैक्सीन राज्यों द्वारा खरीदकर लगाने दी जाए. केन्द्र सरकार ने इस आयुवर्ग के वैक्सीनेशन के संबंध में राज्य से कोई चर्चा नहीं की एवं अपने स्तर पर फैसला किया.