Skip to main content

Posts

ताऊ ने पैसों के लालच में नाबालिग की शादी उम्रदराज से करवा दी

  बीकानेर@ नाबालिग लडकी के ताऊ और ताई ने पैसों के लालच में नाबालिग की शादी 41 के व्यक्ति से करवा दी और इसके बदले करीब 10 लाख रूपए ले लिए। जिसके बाद पीडि़ता ने एसपी से गुहार लगायी लेकिन किसी भी तरह की सुनवाई नही की। इस पर बाल कल्याण समिति ने एक्शन लिया हैं। इस सम्बंध में पीडि़ता नाबालिग ने बताया कि मेरी मां का काफी साल पहले देहांत हो गया था। बड़ा भाई और पिता के साथ सूरतगढ़ में रहती हूं। पिता शराब के नशे के आदी हैं। मेरे ताऊ और ताई ने मिलकर मेरी शादी 30 नवंबर को पूगल तहसील के एक गांव निवासी 41 वर्षीय व्यक्ति से धोखे से करवा दी। मैंने शादी के दौरान मना किया तो मेरी ताई और उसके परिवार के सदस्यों ने मुझे धमकाया कि उसे और उसके भाई को लड़के वाले जान से मार देंगें। मैं बहुत घबरा गई। मेरे पिता को ताऊ ने शादी के लिए लड़का कोई और दिखाया था। लेकिन जब अधिक उम्र का आदमी दूल्हा बनकर आया तो पिता ने भी इसका विरोध किया। आरोपियों ने मेरे पिता को दूर ले जाकर अधिक शराब पिलाकर गाड़ी मेंं बंद कर दिया। मैं शादी के अगले दिन ही वापस आ गई और 4 दिसंबर को सूरतगढ़ सिटी थाने में पिता के साथ जाकर मुकदमा दर्ज करवा...

16 जनवरी से देश में वैक्सीन लगने की होगी शुरुआत, स्वास्थ्य कर्मियों और फ्रंटलाइन वर्कर्स को पहले दिया जाएगा टीका

  सबसे पहले स्वास्थ्यकर्मियों और फ्रंटलाइन वर्कर्स को वैक्सीन दी जाएगी. इसके बाद उम्रदराज लोगों को वैक्सीन दिया जाएगा. पहले चरण में करीब 3 करोड़ लोगों को वैक्सीन दी जाएगी. नई दिल्ली: 16 जनवरी 2021 से देश में वैक्सीन लगने की शुरुआत होगी. सबसे पहले स्वास्थ्यकर्मियों और फ्रंटलाइन वर्कर्स को वैक्सीन दी जाएगी. इनकी संख्या करीब 3 करोड़ होगी. इसके बाद 50 साल से अधिक और 50 साल के कम उम्र के को-मोरबिड लोगों को वैक्सीन दी जाएगी, जिनकी संख्या करीब 27 करोड़ के आस पास है. पीएम मोदी ने आज कोविड टीकाकरण के लिए राज्य / केंद्र शासित प्रदेशों की तैयारियों की समीक्षा के लिए एक उच्च-स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की बैठक में कैबिनेट सचिव और स्वास्थ्य सचिव के अलावा दूसरे अधिकारियों ने भाग लिया. इस समीक्षा बैठक के बाद वैक्सीनेशन की तारीख तय की गई.

चाय में नशीली दवा पिलाकर युवती के साथ दुष्कर्म, मामला दर्ज

  बीकानेर@ चाय में नशीली दवा पिलाकर 20 वर्षीय युवती को दिल्ली व हावड़ा ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म करने को लेकर दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ। पुलिस के अनुसार युवती ने रिपोर्ट दी कि करीब छह माह पूर्व उसकी बुआ का बेटा उसके घर आया था। उसके साथ सरदारशहर का दीपक सोनी भी था। दीपक ने उसकी बाथरूम में नहाते समय फोटो खींच ली। उसके बाद आरोपी ने 20 दिसंबर को फोटो वायरल करने की धमकी देते हुए 50 हजार रुपए व लाखों के जेवरात घर से मंगवाकर अपने पास रख लिए। इसके बाद उसे दाऊदसर निवासी भागूराम जाट अपनी बाइक पर रेलवे स्टेशन लेकर आ गया, जहां उसे चाय पिलाई। वह बेसुध हो गई व दीपक उसे दिल्ली ले गया, वहां उससे दुष्कर्म किया। उसके बाद दीपक उसे हावड़ा में मनोज के कमरे पर ले गया। वहां मनोज ने भी दुष्कर्म किया।

कोहरे के कारण अनियंत्रित होकर कार पलटी, 4 लोग हुए घायल

  बीकानेर@  बढ़ती सर्दी और कोहरे का असर के कारण अनियंत्रित होकर कार पलटने की खबर सामने आयी हैं। घटना श्रीगंगानगर के घडसाना की हैं। जहां चक 5 डीडी कूपली-रामसिंहपुर रोड़ पर आज सुबह घने कोहरे के कारण एक कार अनियंत्रित होकर पलटगयी। जिसमें सवार 4 लोग घायल होने की सूचना मिल रही हैं। गनीमत रही कि इस हादसे में जान माल का नुकसान नहीं हुआ हैं।

बीकानेर:- जहर खाने से युवक की इलाज के दौरान मौत

  बीकानेर@ शहर के जेएनवीसी थाना इलाके में एक युवक ने जहर खा लिया। जिसकी इलाज के दौरान पीबीएम में मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार सी स्कीम में रहने वाले विकास कुमार पुत्र महीपाल ने 7 जनवरी की रात को जहर खा लिया। जिसे परिजन गंभीर हालत में पीबीएम ले गये। जहां शुक्रवार को इलाज के दौरान विकास की मृत्यु हो गई। इस संदर्भ मं अनिल कुमार ने थाने में मर्ग दर्ज करवाई है।

सावधान ऑनलाइन गेमिंग और बच्चों में "जुए की लत"!

  नई दिल्ली:- राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) से अभिभावकों ने शिकायत की थी कि ऑनलाइन गेमिंग साइट्स बच्चों में जुआ, सट्टेबाजी और शोषण की प्रवृत्ति को बढ़ावा दे रही हैं. कोरोना वायरस महामारी के दौरान बच्चों की पढ़ाई डिजिटल रूप से होने लगी हैं और कई बार बच्चे मोबाइल लेकर पढ़ाई के नाम पर ऑनलाइन गेम भी खेलने लगते हैं. अभिभावकों की शिकायतों पर एनसीपीसीआर ने ऑनलाइन गेमिंग कंपनियों को नोटिस जारी किया है. आयोग ने माईटीम11, ड्रीम 11, प्ले गेम 24 इनटू 7 आदि कंपनियों से इस मामले में जवाब मांगा है. एक अभिभावक ने अपनी शिकायत में कहा था कि उसके बेटे को गेमिंग साइट की ऐसी लत लगी कि उसने एक साल के भीतर ऐसी साइट पर 50 हजार रुपये तक जुए के तौर पर लगा दिए. आयोग ने गेमिंग साइट्स से बच्चों के भ्रमित होने से रोकने के लिए दिशा निर्देशों के बारे में पूछा है. साथ ही आयोग ने सवाल किया है कि उनकी साइट्स पर बाल अधिकारों के हनन को रोकने के लिए क्या कदम उठाए गए हैं. आयोग के अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो के मुताबिक, "गेमिंग कंपनियां बच्चों को लुभाकर साइट्स पर अपने माता-पिता के पैसे खर्च करवाती हैं. बच्...

सभी के समन्वय से शत प्रतिशत कोरोना मुक्त हो बीकानेर-मेहता

  बीकानेर, 8 जनवरी । जिला कलक्टर नमित मेहता ने कहा कि वैक्सीनेशन प्रारंभ करने से पूर्व चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के फ्रंटलाइन कर्मचारी व अधिकारियों के साथ-साथ आर्मी, पैरा मिलिट्री और केंद्रीय विभागों से भी डाटा प्राप्त कर डाटा फीडिंग का कार्य शनिवार दोपहर तक आवश्यक रूप से कर लिया जाए। मेहता ने कहा कि प्रतिदिन एक हजार कोविड-19 के सैंपल लिए जाएं व पीबीएम अस्पताल में भर्ती संदिग्ध कोरोना रोगियों के भी सैंपल लिए जाए। उन्होंने कहा कि सभी के प्रयास हो कि कोरोना पर शत प्रतिशत कंट्रोल हो जाए इसके लिए सभी को समन्वित प्रयास करने होंगे। मेहता शुक्रवार को कोविड-19 तथा वैक्सीनेशन की तैयारियों की समीक्षा बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में जब शैक्षणिक संस्थाएं खुल जाएगी ऐसे में सभी शैक्षणिक संस्थाओं के प्रबंधकों को भी कोरोना गाइडलाइन के बारे में और बेहतर तरीके से समझाइश की जाए। गाइडलाइन के मुताबिक शैक्षणिक संस्थानों में जो बच्चे आते हैं उनके अलग-अलग बैच बनाए जाएं और प्रत्येक बैच के आने जाने में कम से कम 30 मिनट का अंतराल रखा जाए, इसके लिए भी सभी को निर्देशित किया जाए। उन्हों...