Skip to main content

सभी के समन्वय से शत प्रतिशत कोरोना मुक्त हो बीकानेर-मेहता

 


बीकानेर, 8 जनवरी। जिला कलक्टर नमित मेहता ने कहा कि वैक्सीनेशन प्रारंभ करने से पूर्व चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के फ्रंटलाइन कर्मचारी व अधिकारियों के साथ-साथ आर्मी, पैरा मिलिट्री और केंद्रीय विभागों से भी डाटा प्राप्त कर डाटा फीडिंग का कार्य शनिवार दोपहर तक आवश्यक रूप से कर लिया जाए। मेहता ने कहा कि प्रतिदिन एक हजार कोविड-19 के सैंपल लिए जाएं व पीबीएम अस्पताल में भर्ती संदिग्ध कोरोना रोगियों के भी सैंपल लिए जाए। उन्होंने कहा कि सभी के प्रयास हो कि कोरोना पर शत प्रतिशत कंट्रोल हो जाए इसके लिए सभी को समन्वित प्रयास करने होंगे।

मेहता शुक्रवार को कोविड-19 तथा वैक्सीनेशन की तैयारियों की समीक्षा बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में जब शैक्षणिक संस्थाएं खुल जाएगी ऐसे में सभी शैक्षणिक संस्थाओं के प्रबंधकों को भी कोरोना गाइडलाइन के बारे में और बेहतर तरीके से समझाइश की जाए। गाइडलाइन के मुताबिक शैक्षणिक संस्थानों में जो बच्चे आते हैं उनके अलग-अलग बैच बनाए जाएं और प्रत्येक बैच के आने जाने में कम से कम 30 मिनट का अंतराल रखा जाए, इसके लिए भी सभी को निर्देशित किया जाए। उन्होंने कहा कि राजस्थान प्रशासनिक सेवा और चिकित्सा विभाग के अधिकारी लगातार भ्रमण कर संस्थानों का औचक निरीक्षण कर सुनिश्चित करेंगे कि सभी संस्थानों द्वारा सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन की अनुपालना की जा रही है। मेहता ने कहा कि अगर किसी संस्थान द्वारा गाइडलाइन की अनुपालना में किसी भी स्तर पर ढ़िलाई या कमी पाई गई तो उनके विरूद्ध एपिडेमिक एक्ट के तहत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। प्रशासनिक व चिकित्सा विभाग के अधिकारी संस्थान के प्रबंधकों को यह भी समझाइश करेंगे कि उनके सभी विद्यार्थी एवं फैकेल्टी स्टाफ अपने मोबाइल में आरोग्य सेतु एप इंस्टॉल करें एवं इसका उपयोग भी करे, साथ ही संस्थान के प्रबंधक यह भी सुनिश्चित करेंगे कि स्कूलों में आने वाला संपूर्ण सामान बिना सैनिटाइज हुए अंदर नहीं आएगा तथा यह भी बताएं कि अगर स्वास्थ्य को लेकर किसी तरह की परेशानी विद्यार्थियों, अध्यापक तथा अन्य से आती है तो तुरंत चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी, इसके लिए सभी संस्थान के प्रभारियों को अवगत करवाया जाए कि वह तत्काल अपने स्कूल और संस्थान के पास के चिकित्सालय में संपर्क करें।

जिला कलक्टर ने कहा कि वकर्स जिसमें पुलिस, नगरीय निकाय, राजस्व एवं अन्य संबंधित विभाग के अधिकारी और कर्मचारी शामिल है, इन सब का भी डेटाबेस तैयार रखें और साथ ही केंद्रीय मंत्रालयों में आर्मी, पैरामिलिट्री सहित अन्य संस्थानों के भी डाटा तैयार रखें। उन्होंने कहा कि वैक्सीनेशन के लिए गठित 150 दल में कार्यरत सभी अधिकारी और कर्मचारियों को वैक्सीनेशन करने की संपूर्ण बारिकियों के बारे में बेहतर तरीके से समझाइश करा दी जाए। उन्होंने कहा कि वैक्सीनेशन के दिन सभी उपखंड अधिकारी और संबंधित क्षेत्र के पुलिस उपअधीक्षक, चिकित्सालय में कार्यरत कर्मचारी और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भी अपने अपने कार्यस्थल पर उपस्थित रहकर वैक्सीनेशन के कार्य में सहयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि उपखंड अधिकारी और पुलिस के अधिकारी यह भी सुनिश्चित करेंगे कि जिन स्थानों पर वैक्सीनेशन हो रहा है वहां पर अधिक भीड़ एकत्रित ना हो, इसके लिए पुलिस जाब्ता रखा जाए।

बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) बलदेवराम धोजक, जिला कलक्टर (शहर) अरूण प्रकाश शर्मा उप महानिरीक्षक पंजीयन ऋषि बाला श्रीमाली, अतिरिक्त निदेशक शिक्षा विभाग अशोक सांगवा,पीबीएम अस्पताल के अधीक्षक डॉ परमेंद्र सिरोही, डॉ संजय कोचर, डॉ बी. के. गुप्ता, डॉ एस.के. वर्मा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सुकुमार कश्यप, सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

सखी सेंटर के लिए अधीक्षक भूमि उपलब्ध करवाएं

जिला कलक्टर ने पीबीएम अस्पताल अधीक्षक डॉ परमेंद्र सिरोही को निर्देश दिए कि सखी वन स्टॉप सेंटर के निर्माण के लिए भूमि उपलब्ध करवाने का कार्य प्राथमिकता से करें ताकि सेंटर की स्थापना हो सके। उन्होंने कहा कि इस सेंटर के लिए पीबीएम अस्पताल परिसर में भूमि उपलब्ध हो जाने से उत्पीड़ित महिला को एक ही स्थान पर आपातकालीन राहत सेवा, चिकित्सकीय सहायता, पुलिस सहायता, कानून संबंधी सहायता तथा परामर्श सुविधा के साथ-साथ 5 दिन के लिए अस्थाई आवास की सुविधा भी मिल सकेगी। वन स्टॉप सेंटर पर 24 घंटे पुलिसकर्मी एवं परामर्श दाता उपलब्ध रहेंगे। मेहता ने कहा कि इस सेंटर पर हिंसा उत्पीड़न की शिकार 18 वर्ष से अधिक आयु की महिला अपना प्रकरण दर्ज करवा सकती है। उन्होंने पीबीएम अस्पताल के अधीक्षक से कहा कि सखी वन स्टॉप सेंटर की महत्ता को देखते हुए भूमि आवंटित करने की कार्रवाई प्राथमिकता के साथ करें।

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

बीकानेरी नेता सक्रिय:भाजपा से अर्जुनराम के हाथ में है कमान तो कांग्रेस से बी.डी. कल्ला कर रहे प्रचार

बीकानेर बुलेटिन भंवरलाल शर्मा के निधन से रिक्त हुई सरदारशहर विधानसभा सीट पर उप चुनाव में बीकानेर के नेताओं की सक्रियता साफ दिखाई दे रही है। भारतीय जनता पार्टी से जहां केंद्रीय राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल को जिम्मेदारी मिली हुई है, वहीं कांग्रेस से शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला सहित कई नेता पहुंच रहे हैं। इनके अलावा भी कई स्थानीय नेताओं को सरदारशहर में जातीय आधार पर जिम्मेदारियां दी गई है, जिन्होंने वहीं पर कैंप किया हुआ है। भारतीय जनता पार्टी ने तो सरदारशहर उपचुनाव की पूरी कमान ही मेघवाल को सौंप रखी है क्योंकि मेघवाल कभी चूरू के जिला कलक्टर हुआ करते थे। प्रशासनिक अधिकारी के रूप में मेघवाल ने यहां काफी समय तक काम किया। इस दौरान बने संपर्क का फायदा भाजपा लेना चाहती है। वहीं सरदारशहर में दलित वर्ग के वोट निर्णायक स्थिति में है, ऐसे में दलित वोट बैंक को प्रभावित करने के लिए भी मेघवाल कारगर साबित हो सकते हैं। बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ से जुड़े कई भाजपा नेताओं को भी सरदारशहर में अपने संपर्कों के आधार पर प्रचार करने के निर्देश दिए जा रहे हैं। मेघवाल की टीम के सदस्य भी इसी विधानसभा क्षेत्र में ...

युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला 

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। कोटगेट थाना क्षेत्र में युवक पर हमला होने का मामला सामने आया है। घटना कोटगेट थाना क्षेत्र के जेलवेल टंकी के पास की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार पीपल गट्टे के पास कपिल राजपुरोहित युवक कुत्तों को दूध पिला रहा था। इस दौरान बाइक पर सवार होकर आए दो युवकों उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला बोल दिया। बताया जा रहा है कि आरोपियों द्वारा युवक के गर्दन, पीठ और गाल पर चाकू से वार किये है। शोर-शराबा होने पर आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और घायल युवक को पीबीएम अस्पताल ट्रोम सेंटर लेकर पहुंचे। जहां पर चिकित्सकों द्वारा घायल का इलाज किया जा रहा है।घटना की सूचना मिलने पर कोटगेट थानाधिकारी गोविंद सिंह मय टीम के साथ पीबीएम पहुंचे हैं, जहां घायल युवक से घटना की जानकारी ले रहें हैं। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल पाया कि हमला करने वाले युवक कौन थे और क्यों इस वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है।