Skip to main content

Posts

महिला ने दो लोगो पे लगाया धोखाधड़ी का आरोप,मामला दर्ज

  बीकानेर@ महिला ने दो व्‍यक्तियों पर लगाया छल कपट करने का आरोप, कोटगेट थाना पुलिस ने एक महिला के साथ छल करने व अपराधिक षडयंत्र कर धोखाधडी करने के आरोप में दो व्‍यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। धोखाधडी का घटनास्‍थल बीकानेर में केईएम रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक तथा गंगाशहर स्थित स्‍टेट बैंक ऑफ इंडिया बैंक का बताया गया है। बीकानेर में केईएम रोड के पीछे हनुमान मंदिर के सामने की निवासी श्रीमती विनोद जीनगर पत्‍नी गोपाल लाल ने शनिवार को अदालती इस्‍तगासे से दर्ज मामले में पुलिस को बताया कि बीकानेर में अलख सागर रोड निवासी ओमप्रकाश मोदी पुत्र लूणाराम मोदी तथा बीकानेर में ही तोलियासर भैरूं जी की गली निवासी आशाराम खत्री पुत्र अखेचंद खत्री ने उसके साथ 22 जनवरी 2009 से 12 दिसंबर 2012 के बीच छल किया है। धोखाधडी की है। थानाधिकारी ने बताया कि सीजेएम कोर्ट से प्राप्‍त इस डाक इस्‍तगासे के आधार पर आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 420 व 406 के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच एएसआई चैनदान को सौंपी गई है।

राजस्थान मौसम अपडेट: जिलों में कई जगह बारिश और ओलावृष्टि

  जयपुर । प्रदेश में नए पश्चिमी विक्षोभ, हिमपात के असर के चलते जयपुर सहित प्रदेशभर में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया है। इससे रात के तापमान में तेजी से गिरावट तो देखी जा रही है लेकिन फिलहाल पौष मास में सर्दी से राहत नहीं मिल रही। शनिवार को जयपुर, सीकर, टोंक, बूंदी, कोटा , भरतपुर सहित अन्य जिलों में हल्की बारिश होने से ठंड ओर बढ गई है, वहीं कोहरा, बादल छाने से सूर्यदेव ने आमजन को दर्शन नहीं दिए। मौसम विभाग के मुताबिक आज जयपुर, बूंदी, सवाई माधोपुर, कोटा, दौसा, करौली और भरतपुर सहित प्रदेश के कई जिलों में सर्द हवाओं के साथ बूंदाबांदी हो रही है। मावठ की संभावना के चलते किसानों के चेहरों पर रौनक देखने को मिल रही है। गेहूं, जौ के लिए मावठ फायदेमंद तो सरसों की फसल के लिए बारिश नुकसानदायक रहने वाली है। बीते 24 घंटे में दस से ज्यादा जिलों में रात के तापमान में 6 डिग्री तक की अधिकतम बढ़ोतरी दर्ज की गई। सात जनवरी से शीतलहर की चेतावनी मौसम विभाग ने बताया है कि छह जनवरी तक पूर्वी राजस्थान, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पंजाब तथा हरियाणा में हल्की बारिश हो सकती है। सात जनवरी से उत्तर भारत में ...

कोरोना वैक्सीन दिल्ली में ही नहीं, पूरे देश में फ्री होगी, वैक्सीन पर अफवाहों से बचने की जरूरत : डॉ हर्षवर्धन

  नई दिल्ली@ केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि कोरोना वैक्सीन दिल्ली में ही नहीं बल्कि पूरे देश में फ्री होगी।केंद्र सरकार ने कहा था कि दो जनवरी तक सभी राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में पूर्वाभ्यास पूरा हो जाए ताकि योजना और कार्यान्वयन के बीच जुड़ाव की जांच हो सके और चुनौतियों की पहचान की जा सके।119 जिलों के 207 केंद्रों पर आज कोरोना वैक्सीन का ड्राई रन चल रहा है। इसी के चलते आज बीकानेर जिले में भी दो जगहों पर वैक्सीन का ड्राई रन किया गया। ज्वाइंट डायरेक्टर डॉ. देवेंद्र चौधरी ने बताया कि राजस्थान के सात जिलों में कोरोना वैक्सीन लगाने का पूर्वाभ्यास किया गया. उन्होंने बताया कि बीकानेर के पीबीएम अस्पताल के जिरियाट्रिक सेंटर में कोरोना वैक्सीन लगाने का पूर्वाभ्यास किया गया तथा देशनोक के CHC में कोरोना वैक्सीन लगाने का पूर्वाभ्यास किया गया. इस दौरान फ्रंटलाइन के 25 हेल्थ वर्कर को कोरोना वेक्सीनेशन लगाने का पूर्वाभ्यास किया गया। पीबीएम अस्पताल के कार्यवाहक अधीक्षक डॉ.बी एल खजोटिया, ज्वाइंट डायरेक्टर डॉ. देवेंद्र चौधरी सहित चिकित्सा अधिकारी इस दौरान मौजूद रहे। कोरोना...

बीछवाल पुलिस ने अवैध गांजा सहित महिला को किया गिरफ्तार

  बीकानेर@  बीछवाल पुलिस ने शनिवार को कार्रवाई करते हुए एक महिला को गिरफ्तार कर उससे 940 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि पूगल रोड करणी औद्योगिक क्षेत्र में एक महिला अवैध गांजा लेकर जा रही है। जिस पर एसआई गुरमेल सिंह मय जाप्ता मौका स्थल पहुंचे और अवैध गांजा ले जा रही महिला लक्ष्मी धर्मकांटा के पास रहने वाली ज्योति कंवर पत्नी धनराज से 940 ग्राम गांजा बरामद कर गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

श्री नारायण गुरू महाराज की 66 वी बरसी का आयोजन कोरोना महामारी के कारण स्थगित

  बीकानेर@ श्री नारायण गुरू महाराज के सभी भक्तो को सूचित किया जाता है की गुर्जरगौङ समाज के शिरोमणि श्री नारायण गुरू महाराज की श्री मालम सिंह सिड्ड में दिनांक 15/01/2021 पौष शुक्ल दूज वार शुक्रवार ओर 16/01/2021 पौष शुक्ल तीज वार शनिवार को हर वर्ष  की भाँति मनाई जाने वाली 66 वी बरसी का कार्यक्रम वर्तमान में कोरोना महामारी को देखते हुए स्थगित किया गया है क्योंकि मैले मे आने वाले भक्तो की संख्या हजारों में होती हैं । कोरोना महामारी के अंतर्गत केन्द्र सरकार तथा राज्य सरकार के द्वारा जारी की गई गाईड लाईन के अनुसार वर्तमान परिस्थिति में मेले का आयोजन करना उचित नहीं होगा ।अत: श्री नारायण परमार्थ एवम विकास समिति ,श्री मालम सिंह सिड्ड ने आयोजन स्थगन का निर्णय लिया है ।अत: सभी भक्तो को सूचित किया जाता है कि बरषी के कार्यक्रम में आवास तथा महाप्रसाद की व्यवस्था नहीं रखी जाएगी । सरकार के द्वारा जारी की गई गाईड लाईन के अनुसार भीड़ एकत्रित होने पर पाबंदी  रहेंगी। 

गृह विज्ञान महाविद्यालय को मिला आइएसओ , कुलपति ने अधिष्ठाता को सौंपा प्रमाण पत्र

  बीकानेर, 2 जनवरी । गृह विज्ञान महाविद्यालय को उत्कृष्ट शैक्षणिक व्यवस्था के लिए आइएसओ प्रमाण पत्र प्राप्त हुआ है। स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय की किसी इकाई को पिछले डेढ साल में मिला छठा आइएसओ प्रमाण पत्र है। कुलपति प्रो. आर. पी. सिंह ने शनिवार को महाविद्यालय की अधिष्ठाता डाॅ. विमला डुंकवाल को यह प्रमाण पत्र सौंपा। इस दौरान कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय द्वारा कृषि एवं इससे सम्बद्ध शिक्षा में नए आयाम स्थापित किए जा रहे हैं। उच्च स्तर पर इन्हें सराहा गया है। उन्होंने कहा कि आज युवाओं में गृह विज्ञान के प्रति आकर्षण बढ़ा है। इसमें रोजगार की असीम संभावनाएं देखी जा रही हैं। महाविद्यालय द्वारा इस दिशा में और अधिक प्रयास किए जाएं। उन्होंने बताया कि इससे पहले कृषि यंत्र एवं मशीनरी परीक्षण एवं प्रशिक्षण केन्द्र को मैनेंजमेंट एवं एनवायरमेंट मैनेंजमेंट के लिए दो प्रमाण पत्र मिले हैं। वहीं राष्ट्रीय बीज परियोजना, कृषि व्यवसाय प्रबंधन संस्थान और कृषि अनुसंधान केन्द्र श्रीगंगानगर को भी आइएसओ मिल चुके हैं। महाविद्यालय की अधिष्ठाता डाॅ. विमला डुंकवाल ने बताया कि गृह विज्ञान में स्...

लड़की को बंधक बनाकर किया सामूहिक दुष्कर्म मामला दर्ज

  बीकानेर@  जिले के पांचू थाने में एक लड़की को बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ है। इस संदर्भ में जांगलू निवासी प्रकाश नायक पुत्र राजूराम तथा शेराराम को आरोपी बनाया गया है। पीडिता ने शनिवार दोपहर बाद दर्ज मामले में पुलिस को बताया कि आरोपियों ने उसे जबरन पकड़कर अपने साथ ले गए। एक कमरे में बंधक बना लिया तथा दोनों आरोपियों ने बारी-बारी उसका बलात्कार किया। थानाधिकारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 376डी, 365, 342 व 34 तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच नोखा में तैनात आरपीएस अधिकारी नेमसिंह चौहान को सौंपी गई है।