Skip to main content

राजस्थान मौसम अपडेट: जिलों में कई जगह बारिश और ओलावृष्टि

 


जयपुर। प्रदेश में नए पश्चिमी विक्षोभ, हिमपात के असर के चलते जयपुर सहित प्रदेशभर में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया है। इससे रात के तापमान में तेजी से गिरावट तो देखी जा रही है लेकिन फिलहाल पौष मास में सर्दी से राहत नहीं मिल रही। शनिवार को जयपुर, सीकर, टोंक, बूंदी, कोटा , भरतपुर सहित अन्य जिलों में हल्की बारिश होने से ठंड ओर बढ गई है, वहीं कोहरा, बादल छाने से सूर्यदेव ने आमजन को दर्शन नहीं दिए।


मौसम विभाग के मुताबिक आज जयपुर, बूंदी, सवाई माधोपुर, कोटा, दौसा, करौली और भरतपुर सहित प्रदेश के कई जिलों में सर्द हवाओं के साथ बूंदाबांदी हो रही है। मावठ की संभावना के चलते किसानों के चेहरों पर रौनक देखने को मिल रही है। गेहूं, जौ के लिए मावठ फायदेमंद तो सरसों की फसल के लिए बारिश नुकसानदायक रहने वाली है। बीते 24 घंटे में दस से ज्यादा जिलों में रात के तापमान में 6 डिग्री तक की अधिकतम बढ़ोतरी दर्ज की गई।


सात जनवरी से शीतलहर की चेतावनी

मौसम विभाग ने बताया है कि छह जनवरी तक पूर्वी राजस्थान, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पंजाब तथा हरियाणा में हल्की बारिश हो सकती है। सात जनवरी से उत्तर भारत में तेज शीत लहर चलेगी। इसके बाद मौसम में कुछ बदलाव हो सकता है। मौसम विभाग जयपुर कें्रद के मुताबिक चार जनवरी तक राजधानी जयपुर सहित अजमेर, भरतपुर, कोटा, बीकानेर संभाग के गंगानगर, हनुमानगढ़ और आसपास के जिलों में मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना रहेगी।


प्रमुख जगहों का तापमान

फतेहपुर, जोबनेर, माउंटआबू में जहां सबसे ज्यादा ठंड थी, इससे यहां लगातार पारा माइनस में दर्ज किया जा रहा है। एकसाथ पारे में बीते 24 घंटे में तेजी से बढ़ोतरी देखने को मिली। माउंटआबू में पारा चार डिग्री बढ़कर चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। फतेहपुर का पारा बीते छह दिन से माइनस में दर्ज किया जा रहा था। अब यहां रात का पारा 10 डिग्री बढ़कर 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रामगढ़ शेखावाटी व टोडा सहित कई इलाकों में हुई मावठ हुई।


वहीं जयपुर के जोबनेर में पारा छह डिग्री बढ़कर बीते 24 घंटे में कल रात को 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सीकर, गंगानगर, भीलवाड़ा, चूरू, पिलानी सहित अन्य जगहों पर तेज ठंड रही। जयपुर का बीती रात का तापमान चार डिग्री बढ़कर 12.4 दर्ज किया गया। वहीं अधिकतम तापमान में दो डिग्री की कमी के साथ पारा 20.9 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं गंगानगर का तापमान 4.6, चूरू का 9, फलौदी का 7.4,सीकर का 11, ऐरा रोड का चार, डबोक का 10.3, जैसलमेर का 7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।


यहां हुई बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में शुक्रवार रात से शनिवार सुबह तक वनस्थली में 3.1 एमएम, पिलानी में 1.1 एमएम, चूरू में 2.6, कोटा में 1.1 , सीकर में 1 और जयपुर में एक 1.1 एमएम बारिश दर्ज की गई है।


Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

पेड़ों को काटकर पैदल पथ का निर्माण अनुचित? करुणा इंटरनेशनल के प्रतिनिधि मिले जिला कलक्टर से, जताया विरोध

बीकानेर बुलेटिन SFA  बीकानेर@ राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर लगे वृक्षों को नहीं काटे जाने की मांग करुणा इंटरनेशनल संस्था, बीकानेर ने जिला कलक्टर, बीकानेर से की है।   संस्था के पदाधिकारियों ने गुरुवार को जिला कलक्टर से मिलकर पेड़ नहीं काटने हेतु अनुरोध किया है। संस्था द्वारा दिए गए ज्ञापन में बताया गया है कि करुणात्मक दृष्टि रखते हुए एक भी वृक्ष नहीं काटा जाना चाहिए।  राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर स्थानीय व्यक्तियों, विद्यार्थियों, विभिन्न विभागों द्वारा, समय-समय पर सैंकड़ों वृक्ष लगाकर हरियाली की गई थी। दसियों वर्षों की साधना से यह परिक्षेत्र अब हरा-भरा हुआ है। इन पेड़ों पर हजारों बेजुबान पक्षियों का आसरा भी है। राहगीरों के चलने पर ठंडी छांव भी यही पेड़ निशुल्क देते हैं। ज्ञापन में सवाल किया गया है कि पैदल पथ या अन्य प्रयोजन के लिए इन पेड़ों को काटने की अनुमति किसने, क्यों और क्या सोचकर दी ? एक ओर जहां विश्व भर में आक्सीजन के लिए त्राहि - त्राहि मची हुई है, वहीं दूसरी ओर आपके नाक के नीचे पैदल पथ या साईकिल पथ के नाम पर आक्सीजन दाता सैंकड़ों ...

आखातीज पे आप भी ले कोरोना को हराने की शपथ, मिलेगा सर्टिफिकेट देखे लिंक

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर।@ बीकानेर स्थापन दिवस को तकनीक के साथ घर बैठकर मनाने तथा कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ लेने के लिए डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली तथा अक्षय आचार्य ने स्मार्ट बीकानेर डॉट कॉम वेबसाइट का निर्माण किया है।इस वेबसाइट से बीकानेरवासियों से बीकानेर स्थापना दिवस पर शपथ लेने और दूसरों को लेने के लिये प्रेरित करने का निवेदन किया गया है।अक्षय ने बताया कि इसके लिए कोई भी बीकानेरवासी डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट स्मार्टबीकानेर डॉट कॉम पर लॉग ऑन ( www.smartbikaner.com ) करके अपना नाम और फ़ोटो सबमिट करते ही शपथ पत्र तैयार हो कर मिल जायेगा। डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली ने बताया कि इस वेबसाइट के निर्माण का उद्देश्य है कि बीकानेर वासी इस कोरोना काल मे अपने शहर के स्थापना दिवस को डिजिटल माध्यम से मनाये साथ ही कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ तकनीक के साथ लेकर लोगो को जागरूक करे।