Skip to main content

Posts

दो महिलाओं से मारपीट, मुकदमा दर्ज

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। कोटगेट थाना क्षेत्र में दो महिलाओं के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में गली नं. 12 धोबी तलाई रहने वाले मोहम्मद अयुब खान पुत्र अब्दुल गनी खां ने नामजद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस के अनुसार परिवादी ने रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि गली नं. 12 चौक हाल गली नं. 11 निवासी समीर पुत्र जाफर अहमद ने उसकी पत्नी व उसके भाई की पत्नी के साथ मारपीट की। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ धारा 323, 341, 504 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

छात्रा को एक टैक्सी चालक बहला फुसलाकर भगा ले गया, मामला दर्ज

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। कक्षा 10वीं की छात्रा को एक टैक्सी चालक बहला फुसलाकर भगा ले गया। इस संबंध में छात्रा के परिजनों ने 16 मार्च को बीछवाल थाने में नामजद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया। आरोपी की गिरफ्तारी व नाबालिग को दस्तयाब करने की मांग को लेकर परिजनों व समाज के लोगों ने कलेक्ट्रेट में विरोध प्रदर्शन किया और उच्चाधिकारियों से कार्रवाई करने की मांग की। दरअसल, छात्रा के पिता ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि उसकी पुत्री की उम्र 16 वर्ष 06 माह है जो अभी 10वीं कक्षा में पढ़ती है। हुसगसर निवासी श्यामसिंह पुत्र भंवरसिंह की टैक्सी में उसकी पुत्री स्कूल जाती थी। 15 मार्च की रात को लगभग नौ बजे श्यामसिंह अपने दो मित्रों के साथ उसके घर आये और उसकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर शादी का झांसा देकर अपने साथ ले गये। साथ ही घर से 60 हजार रुपए नकदी व सोने-चांदी का सामान अपने साथ ले गये। परिवादी का आरोप है कि श्यामसिंह उसकी नाबालिग पुत्री को मोटरसाईकिल पर भगाकर ले गया तथा दोनों मित्रों ने इस कार्य में आरोपी का सहयोग किया। परिवादी की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ धारा 363, 366, 366ए, 37...

पंचर निकालते वक्त टायर फटा, एक बुजुर्ग की मौत

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। पंचर निकालते वक्त टायर फटने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। घटना उदासर बाईपास स्थित पंचर की दुकान की है। जहां बुजुर्ग ट्रक के टायर का पंचर निकाल रहा था। इस दौरान टायर फटने से उसकी की मौत हो गई। मृतक पुखराज ( 70 ) पुत्र कानाराम बताया जा रहा है। जो उदासर का निवासी है। फिलहाल नापासर पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवा रही है ।

लॉरेंस गैंग का महिमा मंडन करना पड़ा भारी, व्हाट्सएप पर लगया स्टेटस, महिला गिरफ्तार

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। आपराधिक प्रवृति के लोगों का सोशल मीडिया पर महिमा मंडन करना व उनका स्टेटस या पोस्ट को लाइन- शेयर करना लोगों को भारी पड़ा रहा है। दरअसल, पुलिस इन दिनों ऐसे लोगों को सलाखों में डालने का काम कर रही है जो सोशल मीडिया पर आपराधिक प्रवृति के लोगों का महिमा मंडन कर रहे है या फिर उनके फॉलोवर बनने के प्रेरित कर रहे है, आपराधिक लोगों के स्टेट लगाकर आमजन में भय व्यापत कर रहे है। इसी अपराध में छत्तरगढ़ पुलिस ने शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए एक महिला को गिरफ्तार किया है। इस महिला का अपराध यह है कि इसने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का वाट्सएप स्टेटस लगा दिया। जिसके बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, महिला मूल रूप से नोखा की रहने है जो हाल ही में छत्तरगढ़ में किराये के मकान में रह रही है।

बीकानेर वासियों के चहरे पर खुशी की लहर, कोटगेट रेलवे फाटक को लेकर बजट में अहम फैसला

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत द्वारा शुक्रवार को विधानसभा में वित्त एवं विनियोग विधेयक पर चर्चा के दौरान बीकानेर शहर के लिए अनेक घोषणाएं की गई हैं। इसमें सबसे बड़ी सौगात बीकानेर शहर में सांखला फाटक रेलवे क्रासिंग के समीप रेलवे अंडरपास और कोटगेट रेलवे फाटक पर रेलवे अंडर ब्रिज निर्माण की घोषणा के रूप में मिली है। शिक्षा मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने एक बार फिर बीकानेर का विशेष ध्यान रखते हुए यहां की सबसे पुरानी समस्या के समाधान की राह आसान की है। मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणा के अनुसार 35 करोड़ रुपए की लागत से सांखला फाटक रेलवे क्रॉसिंग के पास रेलवे अंडरपास और कोटगेट रेलवे फाटक पर रेलवे अंडर ब्रिज का निर्माण किया जाएगा। इससे यहां से प्रतिदिन गुजरने वाले लाखों लोगों का परिवहन सुलभ होगा तथा समय, धन और ऊर्जा की बचत होगी। उल्लेखनीय है कि डॉ. कल्ला इसके लिए लंबे समय से प्रयासरत थे। मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणा के साथ यह प्रयास फलीभूत हुए हैं। शिक्षा मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा बीकानेर बाईपास में कानासर गांव के पास एलसी ...

हाई कोर्ट बेंच की मांग को लेकर बार एसोसिएशन बीकानेर के अधिवक्ताओं ने किया कार्य बहिष्कार, दिया राष्ट्रपति के नाम का ज्ञापन

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। बार एसोसिएशन, बीकानेर के मीडिया प्रभारी अनिल सोनी ने अवगत करवाया कि बीकानेर संभाग मुख्यालय पर माननीय राज. उच्च न्यायालय की बैंच को स्थापित करने हेतु दिनांक 17 अगस्त, 2009 की आम सभा में लिये गये निर्णय के अनुसार दिनांक 17 मार्च 2023 को प्रोटेस्ट-डे मनाया गया। जिसके तहत बीकानेर के अधिवक्ताओं द्वारा न्यायालयों में पैरवी नहीं की गई तथा अध्यक्ष बिहारी सिंह राठौड़ ने नेतृत्व में महामहिम राष्ट्रपति महोदय, महामहिम मुख्य न्यायाधिपति, राजस्थान उच्च न्यायालय, जोधपुर को एवं माननीय विधि मंत्री भारत सरकार को 159वाँ ज्ञापन प्रेषित किया गया। ज्ञापन देने में बार एसोसिएशन, बीकानेर के प्रतिनिधिमण्डल में बार कौंसिल सदस्य कुलदीप शर्मा, वा उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र वर्मा, सचिव हितेश छंगाणी, उपाध्यक्ष साजिद मकसूद, ओ. पी. हर्ष, मीडिया प्रभारी अनिल सोनी, सह-सचिव मनोज बिश्नोई, शांति शर्मा, प्रवक्ता अरविन्द सिंह शेखावत, अशोक प्रजापत, रूघाराम सहारण, करण सिंह तंवर, चतुर्भुज सारस्वत, कमल नारायण पुरोहित, मनोज भादाणी, राजपाल सिंह राठौड़, संजय गौतम, भंवर जनागल, रवैल भारतीय तन्नाराम लखारा, गिरीराज ...

खत्री मोदी समाज के पदाधिकारियों ने किया बार एसोसिएशन अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी का सम्मान

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर।  खत्री मोदी समाज के द्वारा आज बिहारी सिंह राठौड़ के निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित होने पर समस्त कार्यकारिणी का स्वागत एवं अभिनन्दन किया गया। मीडिया प्रभारी अनिल सोनी ने बताया कि आज खत्री मोदी समाज के उपाध्यक्ष दिनेश मोदी व सामाजिक कार्यकर्ताओं अशोक मोदी, नारायण मोदी, भंवर लाल मोदी, शिवदान सिंह, ऋषिराज सिंह एवं भाजपा उपाध्यक्ष निर्मला खत्री ने अध्यक्ष बिहारी सिंह राठौड़ एवं समस्त नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान किया। इस दौरान खत्री मोदी समाज के उपाध्यक्ष दिनेश मोदी एवं शिवदान सिंह ने अध्यक्ष बिहारी सिंह राठौड़ को सॉल व साफा पहनाकर सम्मानित किया तथा बार कौंसिल सदस्य कुलदीप शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र वर्मा, सचिव हितेश छंगाणी, उपाध्यक्ष साजिद मकसूद, सह-सचिव मनोज बिश्नोई, शांति शर्मा, मीडिया प्रभारी अनिल सोनी, कोषाध्यक्ष आसू प्रकाश पारीक, सह-कोषाध्यक्ष लक्ष्मण नायक, प्रवक्ता अरविन्द सिंह शेखावत, वरिष्ठ अधिवक्ता ओ.पी. हर्ष, पूर्व अध्यक्ष विवेक शर्मा का माल्यार्पण कर सम्मान किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता मुमताज अली भाटी ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कह...