Skip to main content

खत्री मोदी समाज के पदाधिकारियों ने किया बार एसोसिएशन अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी का सम्मान

बीकानेर बुलेटिन






बीकानेर।  खत्री मोदी समाज के द्वारा आज बिहारी सिंह राठौड़ के निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित होने पर समस्त कार्यकारिणी का स्वागत एवं अभिनन्दन किया गया। मीडिया प्रभारी अनिल सोनी ने बताया कि आज खत्री मोदी समाज के उपाध्यक्ष दिनेश मोदी व सामाजिक कार्यकर्ताओं अशोक मोदी, नारायण मोदी, भंवर लाल मोदी, शिवदान सिंह, ऋषिराज सिंह एवं भाजपा उपाध्यक्ष निर्मला खत्री ने अध्यक्ष बिहारी सिंह राठौड़ एवं समस्त नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान किया। इस दौरान खत्री मोदी समाज के उपाध्यक्ष दिनेश मोदी एवं शिवदान सिंह ने अध्यक्ष बिहारी सिंह राठौड़ को सॉल व साफा पहनाकर सम्मानित किया तथा बार कौंसिल सदस्य कुलदीप शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र वर्मा, सचिव हितेश छंगाणी, उपाध्यक्ष साजिद मकसूद, सह-सचिव मनोज बिश्नोई, शांति शर्मा, मीडिया प्रभारी अनिल सोनी, कोषाध्यक्ष आसू प्रकाश पारीक, सह-कोषाध्यक्ष लक्ष्मण नायक, प्रवक्ता अरविन्द सिंह शेखावत, वरिष्ठ अधिवक्ता ओ.पी. हर्ष, पूर्व अध्यक्ष विवेक शर्मा का माल्यार्पण कर सम्मान किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता मुमताज अली भाटी ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि खत्री मोदी समाज ने जातिवाद से ऊपर उठकर हम अधिवक्ताओं का जो मान-सम्मान किया है, उसके लिए बार एसोसिएशन, बीकानेर का प्रत्येक अधिवक्ता आभारी रहेगा।


बार एसोसिएशन, बीकानेर के मीडिया प्रभारी अनिल सोनी ने अवगत करवाया कि बीकानेर संभाग मुख्यालय पर माननीय राज. उच्च न्यायालय की बैंच को स्थापित करने हेतु दिनांक 17 अगस्त, 2009 की आम सभा में लिये गये निर्णय के अनुसार दिनांक 17 मार्च 2023 को प्रोटेस्ट-डे मनाया गया। जिसके तहत बीकानेर के अधिवक्ताओं द्वारा न्यायालयों में पैरवी नहीं की गई तथा अध्यक्ष बिहारी सिंह राठौड़ ने नेतृत्व में महामहिम राष्ट्रपति महोदय, महामहिम मुख्य न्यायाधिपति, राजस्थान उच्च न्यायालय, जोधपुर को एवं माननीय विधि मंत्री भारत सरकार को 159वाँ ज्ञापन प्रेषित किया गया।

ज्ञापन देने में बार एसोसिएशन, बीकानेर के प्रतिनिधिमण्डल में बार कौंसिल सदस्य कुलदीप शर्मा, वा उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र वर्मा, सचिव हितेश छंगाणी, उपाध्यक्ष साजिद मकसूद, ओ. पी. हर्ष, मीडिया प्रभारी अनिल सोनी, सह-सचिव मनोज बिश्नोई, शांति शर्मा, प्रवक्ता अरविन्द सिंह शेखावत, अशोक प्रजापत, रूघाराम सहारण, करण सिंह तंवर, चतुर्भुज सारस्वत, कमल नारायण पुरोहित, मनोज भादाणी, राजपाल सिंह राठौड़, संजय गौतम, भंवर जनागल, रखैल भारतीय तन्नाराम लखारा, गिरीराज सिंह भाटी, पुष्पेन्द्र खत्री, केदार सारस्वत, शिवपाल सिंह, महावीर तंवर, पवन स्वामी आशु प्रजापत, महेन्द्र जैन सहित अनेक अधिवक्ता उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

पेड़ों को काटकर पैदल पथ का निर्माण अनुचित? करुणा इंटरनेशनल के प्रतिनिधि मिले जिला कलक्टर से, जताया विरोध

बीकानेर बुलेटिन SFA  बीकानेर@ राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर लगे वृक्षों को नहीं काटे जाने की मांग करुणा इंटरनेशनल संस्था, बीकानेर ने जिला कलक्टर, बीकानेर से की है।   संस्था के पदाधिकारियों ने गुरुवार को जिला कलक्टर से मिलकर पेड़ नहीं काटने हेतु अनुरोध किया है। संस्था द्वारा दिए गए ज्ञापन में बताया गया है कि करुणात्मक दृष्टि रखते हुए एक भी वृक्ष नहीं काटा जाना चाहिए।  राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर स्थानीय व्यक्तियों, विद्यार्थियों, विभिन्न विभागों द्वारा, समय-समय पर सैंकड़ों वृक्ष लगाकर हरियाली की गई थी। दसियों वर्षों की साधना से यह परिक्षेत्र अब हरा-भरा हुआ है। इन पेड़ों पर हजारों बेजुबान पक्षियों का आसरा भी है। राहगीरों के चलने पर ठंडी छांव भी यही पेड़ निशुल्क देते हैं। ज्ञापन में सवाल किया गया है कि पैदल पथ या अन्य प्रयोजन के लिए इन पेड़ों को काटने की अनुमति किसने, क्यों और क्या सोचकर दी ? एक ओर जहां विश्व भर में आक्सीजन के लिए त्राहि - त्राहि मची हुई है, वहीं दूसरी ओर आपके नाक के नीचे पैदल पथ या साईकिल पथ के नाम पर आक्सीजन दाता सैंकड़ों ...

बड़ी खबर: अतीक अहमद और अशरफ की गोली मारकर हत्या

बीकानेर बुलेटिन बड़ी खबर : अतीक अहमद और अशरफ की गोली मारकर हत्या हमले के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल माफिया अतीक और उसके भाई अशरफ की शनिवार रात प्रयागराज में हत्या कर दी गई है। पुलिस उन्हें अस्पताल में मेडिकल टेस्ट के लिए ले जा रही थी । पत्रकार साथ-साथ चलते हुए अतीक से सवाल कर रहे थे। इसी बीच तीन युवक मीडियाकर्मी बनकर पुलिस का सुरक्षा घेरा तोड़ते हुए आए और अतीक के सिर में गोली मार दी। इसके बाद अशरफ पर फायरिंग की। दोनों वहीं ढेर हो गए। इस हमले के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इस हमले में कॉन्स्टेबल मानसिंह को भी गोली लगी है, जिसे अस्पताल ले जाया गया है। तीनों हमलावरों ने सरेंडर कर दिया है। हमलावरों की पहचान लवलेश, सनी और अरुण मौर्य के नाम से हुई है। उनके पास से मीडिया कार्ड, कैमरा और माइक भी मिला है। यूपी पुलिस अभी इस मामले पर कुछ भी कह नहीं रही है। हमले के तुरंत बाद, यूपी के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार CM योगी से मिलने पहुंचे हैं। सीएम योगी ने सभी बड़े अधिकारियों को बैठक के लिए बुलाया है। अतीक के बेटे को सुबह ही दफनाया गया था शनिवार सुबह 10 बजे माफिया अतीक अहमद के बेटे अस...