Skip to main content

Posts

देशनोक में गैस सिलेण्डर फटा, सात घायल, तीन को बीकानेर पीबीएम रैफर

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। देशनोक कस्बे के वार्ड नंबर 21 में जेठाराम लोहार के घर पर सिलेंडर फटने से 7 लोग घायल हो गए जिसमें से तीन गंभीर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से प्राथमिक उपचार के बाद बीकानेर पीबीएम रैफर कर दिया गया। हालाकि सिलेंडर फटने का कारण अभी पता नही चला।

देर रात खाओसा रेस्टोरेंट में लगी आग, दो लोग जिंदा जले, रेस्टोरेंट भी जलकर हुआ खाक

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर में होली की रात को जब पूरा शहर खुशियों में मग्न था तब जयपुर रोड के एक बड़े रेस्टोरेंट पर आग लग गई। देर रात होने पर शुरुआत में आग लगने का पता नही लग पाया। जब तक आग की खबर लोगों तक पहुंचती तब तक आग ने रेस्टोरेंट को अपनी आगोश में ले लिया। अब तक मिली जानकारी के अनुसार आग के लगने से रेस्टोरेंट जलकर खाक हो गया वही रेस्टोरेंट में काम करने वाले कोलायत निवासी मिस्त्री और एक बिहार से काम करने आये व्यक्ति की जिंदा जलने से मौत हो गई। देर रात पुलिस मौके पर पहुंची और दमकम टीम को बुलाया गया। फिलहाल जैसे तैसे आग पर काबू पा लिया गया है। घटना का शुरुआती कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। दो मंजिला इमारत में पहले ग्राउंड फ्लोर पर आग लगी, इसके बाद फर्स्ट फ्लोर पर आग पहुंची। दोनों मजदूर भी फर्स्ट फ्लोर पर ही सो रहे थे। यहीं पर सिलेंडर भी रखे हुए थे। संभवत: उनमें भी आग पहुंची है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर फायर ब्रिगेड को बुलाया। इसके बाद आग पर काबू पाया जा सका। एक दर्जन फायर ब्रिगेड बीछवाल फायर स्टेशन के इंचार्ज जगवीर सिंह ने बताया कि आग लगने की सूचना रात करीब 2.20 बजे मिली थी। इसके बा...

होली पर आठ हुड़दंगियों को पकड़ा, आपराधिक घटना करने की फिराक में...

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर पुलिस ने होली के दिन हुडदंग करने वाले आठ युवकों को गिरफ्तार कर लिया। ये आठों युवक जयनारायण व्यास कॉलोनी में आपराधिक गतिविधि करने की कोशिश में थे। कुछ करते इससे पहले पुलिस ने आठों को गिरफ्तार कर लिया। जयनारायण व्यास कॉलोनी पुलिस ने दावा किया है कि ये कुछ अनहोनी करने की फिराक में थे। गिरफ्तार युवकों में एक युवक नागौर का है, जबकि शेष सात बीकानेर और आसपास के गांवों में रहने वाले हैं। इनमें गिरफ्तार सुरेंद्र सिंह राजपूत (36) नागौर के बिसवा गांव का रहने वाला है। वहीं उदासर का तेजाराम भाट (19), महेंद्र भाट (22), रिडमलसर का मुसफ अली (26), बीकमपुर का प्रताप भाट (20), उदासर का सना राव (22), राजनगर का मुकेश ओढ (40) और जयनारायण व्यास कॉलोनी का सांवरलाल (21) शामिल है। ये आठों युवक एक साथ बदमाशी कर रहे थे। इन्हें व्यास कॉलोनी थानाधिकारी महावीर सिंह ने गिरफ्तार किया। एसपी तेजस्वनी ने दी थी चेतावनी होली से पहले एसपी तेजस्वनी गोतम ने जिले के सभी थानाधिकारियों को निर्देश दिए थे कि हुडदंग करने वो सभी युवकों को गिरफ्तार किया जाए। शांति बनाए रखने की दृष्टि से भी कुछ युवकों को दबोचा ...

नहीं छूटी आदत, फिर पकड़ा गया, ऐसे आया गिरफ्त में चोर

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर. कोटगेट पुलिस ने बाइक चोर को पकड़ा है। आरोपी से चोरी की बाइक बरामद की है। आरोपी हाल ही में जमानत पर छूटा था। जमानत पर छूटते ही आरोपी ने फिर से बाइक चोरी की वारदात की। अब पुलिस के हत्थे चढ़ा है। कोटगेट सीआई गोविंदसिंह चारण ने बताया कि हरिजन बस्ती बड़ी गुवाड़ निवासी देव (19) को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से चोरी की बाइक बरामद की गई है। आरोपी के खिलाफ विभिन्न थानों में चोरी के पांच मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी पांच-छह महीने पहले ही जमानत पर जेल से बाहर आया और कोटगेट थाना क्षेत्र में बाइक चोरी की वारदात को अंजाम दिया। अब फिर से पकड़ा गया है। ऐसे आया गिरफ्त में पुलिस ने चोर को पकड़ने के लिए उपनिरीक्षक सुरेश भादू के नेतृत्व में एक विशेष टीम बनाई। टीम ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी खंगाले। साथ ही पुलिस ने पूर्व में बाइक चोरी में पकड़े गए आरोपियों को निगरानी में लिया। तब पुलिस को आरोपी देव के बारे में पता चला कि यह पांच-छह महीने पहले ही जेल से छूटा है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज में संदिग्ध लगने पर देव को थाने लाकर पूछताछ की, तब उसने वारदात करना स्वीकार कर लिया। साथ ही आरोपी ...

रुपए दोगुने करने का झांसा देकर ठगी करने वाला बाबा गिरफ्तार

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। रुपए दोगुने करने का झांसा देकर ठगी करने वाली अंतरराज्यीय ठग गिरोह का बीछवाल पुलिस ने पर्दाफाश किया है। गिरोह के मुख्य सरगना को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी से ठगी करने के उपकरण व एक कार जब्त की गई है। आरोपी को रविवार को न्यायालय में पेश किया गया। बीछवाल एसएचओ महेन्द्रदत्त शर्मा ने बताया कि फाजिल्का के बेहक हस्ता निवासी बाबा जीतसिंह (65) पुत्र निगरसिंह रायसिख को गिरफ्तार किया है। आरोपी गिरोह का मुख्य सरगना है। आरोपी के पास से ठगी करने के शीशा, कैमिकल की शीशियां व अन्य कई उपकरण एवं घटना में उपयोग ली गई कार को बरामद किया गया है। ग्रामीणों को बनाते अपना शिकार एसएचओ शर्मा ने बताया कि अंतरराज्जीय गिरोह लंबे समय से बीकानेर के आसपास के क्षेत्रों में जमीन खरीद फरोख्त के नाम पर ग्रामीणों से संपर्क करते। इस दरम्यान लोगों को रुपए दोगुने करने का प्रलोभन देकर झांसे में ले लेते। उक्त गिरोह के लोगों ने कई लोगों को ठगी का शिकार बनाया। रिमांड के दौरान पूछताछ की जाएगी कि उन्होंने किस-किस के साथ और कितनी ठगी की है। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि सरगना जीतसिंह व इसकी गैंग के ...

होली का त्यौहार मनाने से पहले युवक की हुई अकाल मौत

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। श्रीडूंगरगढ़ अंचल में गांव गांव होली का उत्साह व उल्लास नजर आ रहा है और ऐसे में गांव गुसाईंसर बड़ा से दुखद हादसे की खबर आई है जिसमें एक युवा ने अपने प्राण गंवा दिए है। 26 वर्षीय युवक गोपीराम गोदारा सूरत से होली का त्योहार मनाने गांव आया था। आज सुबह युवक अकाल मौत का शिकार हो गया और परिवार में त्योहार से एक दिन पहले मातम छा गया है। युवक गोपीराम पुत्र मानाराम सुबह ट्रेक्टर पर अपने खेत के लिए निकला था। गांव से पूर्व दिशा की ओर रोही में एक किलोमीटर दूर वह असंतुलित होकर ट्रेक्टर से गिर गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक ट्रेक्टर के नीचे आ गया और परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे तो चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित क दिया है। पुलिस को इत्तला दे दी गई है और इस खबर से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

थोड़ी देर में आ रहे नरेन्द्र मोदी बीकानेर, साथ होंगे बागेश्वर धाम बाबा

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। 5 मार्च को बीकानेर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,नरेन्द्र मोदी,गौतम अडाणी,बागेश्वर धाम बाबा धीरेन्द्र शास्त्री, जयाकिशोरी, सिद्धार्थ कियारा आडवाणी,योगी आदित्यनाथ, एवं फिल्मी स्टारों में आलिया भट्ट,कैटरीना कैफ,रणवीर कपूर, सलमान खान, शाहरुख खान आदि भी बीकानेर पहुंच रहे हैं। इतना मत चौंकें उक्त सभी शख्सियतों का स्वांग धरकर बीकानेर के ही कुछ होली प्रेमी फागणिया फुटबॉल मैच में शामिल होंगे। आयोजन सचिव सीताराम कच्छावा ने बताया कि फागणिया फुटबॉल मैच 5 मार्च रविवार को दोपहर 4:00 बजे धरणीधर मैदान में खेला जाएगा। इस मैच में भाग लेने के लिए 40 प्रविष्टियां अब तक प्राप्त हो गई है। विभिन्न फिल्म बॉलीवुड एवं टॉलीवुड हीरो- हीरोइन, राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय राजनेता, धर्म प्रचारक, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी, देवी-देवताओं, भूत-प्रेतों के विभिन्न किरदार के लिए लोगों ने प्रविष्टियां दी है। मैच में परिवार सहित महिलाओं के बैठने की व्यवस्था की गई है। धरणीधर मैदान में मैच की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।