Skip to main content

रुपए दोगुने करने का झांसा देकर ठगी करने वाला बाबा गिरफ्तार

बीकानेर बुलेटिन



बीकानेर। रुपए दोगुने करने का झांसा देकर ठगी करने वाली अंतरराज्यीय ठग गिरोह का बीछवाल पुलिस ने पर्दाफाश किया है। गिरोह के मुख्य सरगना को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी से ठगी करने के उपकरण व एक कार जब्त की गई है। आरोपी को रविवार को न्यायालय में पेश किया गया। बीछवाल एसएचओ महेन्द्रदत्त शर्मा ने बताया कि फाजिल्का के बेहक हस्ता निवासी बाबा जीतसिंह (65) पुत्र निगरसिंह रायसिख को गिरफ्तार किया है। आरोपी गिरोह का मुख्य सरगना है। आरोपी के पास से ठगी करने के शीशा, कैमिकल की शीशियां व अन्य कई उपकरण एवं घटना में उपयोग ली गई कार को बरामद किया गया है।


ग्रामीणों को बनाते अपना शिकार
एसएचओ शर्मा ने बताया कि अंतरराज्जीय गिरोह लंबे समय से बीकानेर के आसपास के क्षेत्रों में जमीन खरीद फरोख्त के नाम पर ग्रामीणों से संपर्क करते। इस दरम्यान लोगों को रुपए दोगुने करने का प्रलोभन देकर झांसे में ले लेते। उक्त गिरोह के लोगों ने कई लोगों को ठगी का शिकार बनाया। रिमांड के दौरान पूछताछ की जाएगी कि उन्होंने किस-किस के साथ और कितनी ठगी की है। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि सरगना जीतसिंह व इसकी गैंग के सदस्य पहले भी इस तरह की ठगी की वारदातों में गिरफ्तार होकर जेल जा चुके हैं। वारदात का खुलासा करने में हेडकांस्टेबल रामनिवास की मुख्य भूमिका रही।

यह है मामला
कानासर निवासी जितेन्द्र पुत्र हेमाराम राजपुरोहित ने थाने में ठगी का मामला दर्ज कराया था। रिपोर्ट में बताया कि करणीसर भाटियान निवासी मांगू खां पुत्र रमजान खां एवं उसके गुरुजी बाबा जीतसिंह रायसिख मिले। मांगू ने कहा कि गुरुजी के सेवादार बन जाओ, बाबाजी जादुई विद्या जानने वाले हैं। आप जितने रुपए दोगे, यह दोगुने करके वापस दे देंगे और करोड़पति बन जाओगे। उक्त आरोपियों के झांसे में आकर चार लाख 30 हजार रुपए दे दिए। आरोपियों ने आज तक रुपए वापस नहीं लौटाए। रुपयों का तकादा करने पर आरोपियों ने साढ़े 3 लाख रुपए और लाकर देने को कहा। इस पर आरोपियों पर शक हो गया। पुलिस ने ठग गिरोह की धरपकड़ के लिए बीछवाल एसएचओ शर्मा के नेतृत्व में उपनिरीक्षक शारदा, हेडकांस्टेबल रामनिवास, कांस्टेबल बलवीरसिंह आदि की टीम बनाई। पुलिस टीम ने आरोपियों का लगातार पीछा कर मुख्य सरगना को पकड़ा। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

बीकानेरी नेता सक्रिय:भाजपा से अर्जुनराम के हाथ में है कमान तो कांग्रेस से बी.डी. कल्ला कर रहे प्रचार

बीकानेर बुलेटिन भंवरलाल शर्मा के निधन से रिक्त हुई सरदारशहर विधानसभा सीट पर उप चुनाव में बीकानेर के नेताओं की सक्रियता साफ दिखाई दे रही है। भारतीय जनता पार्टी से जहां केंद्रीय राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल को जिम्मेदारी मिली हुई है, वहीं कांग्रेस से शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला सहित कई नेता पहुंच रहे हैं। इनके अलावा भी कई स्थानीय नेताओं को सरदारशहर में जातीय आधार पर जिम्मेदारियां दी गई है, जिन्होंने वहीं पर कैंप किया हुआ है। भारतीय जनता पार्टी ने तो सरदारशहर उपचुनाव की पूरी कमान ही मेघवाल को सौंप रखी है क्योंकि मेघवाल कभी चूरू के जिला कलक्टर हुआ करते थे। प्रशासनिक अधिकारी के रूप में मेघवाल ने यहां काफी समय तक काम किया। इस दौरान बने संपर्क का फायदा भाजपा लेना चाहती है। वहीं सरदारशहर में दलित वर्ग के वोट निर्णायक स्थिति में है, ऐसे में दलित वोट बैंक को प्रभावित करने के लिए भी मेघवाल कारगर साबित हो सकते हैं। बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ से जुड़े कई भाजपा नेताओं को भी सरदारशहर में अपने संपर्कों के आधार पर प्रचार करने के निर्देश दिए जा रहे हैं। मेघवाल की टीम के सदस्य भी इसी विधानसभा क्षेत्र में ...

युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला 

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। कोटगेट थाना क्षेत्र में युवक पर हमला होने का मामला सामने आया है। घटना कोटगेट थाना क्षेत्र के जेलवेल टंकी के पास की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार पीपल गट्टे के पास कपिल राजपुरोहित युवक कुत्तों को दूध पिला रहा था। इस दौरान बाइक पर सवार होकर आए दो युवकों उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला बोल दिया। बताया जा रहा है कि आरोपियों द्वारा युवक के गर्दन, पीठ और गाल पर चाकू से वार किये है। शोर-शराबा होने पर आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और घायल युवक को पीबीएम अस्पताल ट्रोम सेंटर लेकर पहुंचे। जहां पर चिकित्सकों द्वारा घायल का इलाज किया जा रहा है।घटना की सूचना मिलने पर कोटगेट थानाधिकारी गोविंद सिंह मय टीम के साथ पीबीएम पहुंचे हैं, जहां घायल युवक से घटना की जानकारी ले रहें हैं। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल पाया कि हमला करने वाले युवक कौन थे और क्यों इस वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है।