Skip to main content

Posts

फिर रंग छाया जीजीवाला ग्रुप के गीतों का जादू, शहर बोला वाह पेंटर साब, देखे वीडियो

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। होली पर हर वर्ष की भांति इस बार भी जीजीवाला ग्रुप की और धमाल लांच की गयी है। यह धमाल नवदीप बीकानेरी द्वारा गायी है। जो कि चंग के थाप पर मंदिर बनग्यो रे है। यह धमाल राम मंदिर को आधार बनाते हुए बनाई गयी है। जिसमें बीकानेर के कोठारी बंधुओं को भी जिक्र किया गया है। इस धमाल की डीओपी सुनील शर्मा तो एडिटिंग एलिश द्वारा की गयी है। इस सम्बंध में जीजीवाला ग्रुप के गोविंद सारस्वत ने बताया कि हर वर्ष की भंति होली पर धमाल लांच की गयी है। आने वाले दिनों में 3-4 गीत और लांच होने जा रहे है । गोविंद सारस्वत ने बताया कि इस धमाल को देश के अलग-अलग क्षेत्रों में पसंद किया जा रहा है। जिसकी बहुत शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। साथ ही आने वालों दिनों में मास्टर नानू की आवाज में श्याम बाबा की धमाल भी लांच की जाएगी ।।

‘मिट्टी में मिला’ अतीक अहमद का गुर्गा अरबाज: माफिया-गुंडई पर UP पुलिस का एक्शन जारी, CM योगी ने विधानसभा में दो टूक कही थी बात

बीकानेर बुलेटिन उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में हुए उमेश पाल हत्याकांड में यूपी पुलिस की अरबाज़ नाम के आरोपित से मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में अरबाज़ गंभीर रूप से घायल हो गया जिसने अस्पताल ले जाने के दौरान दम तोड़ दिया। यह मुठभेड़ सोमवार (27 फरवरी 2023) को हुई। अरबाज़ पर आरोप था कि वो हमले के दौरान उस क्रेटा गाडी को चला रहा था जिससे शूटर आए थे। 1 दिन पहले यह क्रेटा गाड़ी अतीक अहमद के घर से बरामद हुई थी। भाजपा विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने इस मुठभेड़ पर लिखा, “मिट्टी में मिलाने का अभियान शुरू। उमेश पाल का एक हत्यारा अरबाज़ पुलिस मुठभेड़ में ढेर, जय हो।” अपने ट्वीट में शलभमणि ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें पुलिस एक घायल व्यक्ति को सरकारी वाहन से उतार कर स्वरूप रानी अस्पताल ले जा रही है। घायल व्यक्ति अरबाज़ बताया जा रहा है जिसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अरबाज़ अतीक के बेटे का ड्राइवर था। घटना की जाँच कर रही पुलिस टीम ने अरबाज़ के चेहरे को भी CCTV फुटेज में चिन्हित किया था। अरबाज़ ने न सिर्फ गाड़ी चलाई थी बल्कि उसके द्वारा उमेश पर हमले का भी आरोप है। मृतक अरबाज़ का अब्बा भी अ...

बीकानेर में चल रहे राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव का आनंद आप भी घर बैठे ले सकते है, देखे लाइव

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर में चल रहे राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव का आनंद आप घर बैठे लेना चाहते हैं तो इस लिंक को क्लिक करें। बता दें इस कार्यक्रम में आज राष्ट्रपति द्रौपती मुर्मू भी शिकरत कर रही हैं। देखे लाइव https://www.youtube.com/live/ctkmVC31Ihg?feature=share

गंगाशहर में स्कूल संचालक के साथ पिटाई और वीडियो वायरल करने के मामले में आया नया मोड, मामला दर्ज

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। गंगाशहर थाना क्षेत्र में स्कूल संचालक के साथ पिटाई और वीडियो वायरल करने के मामले में नया मोड आ गया है। स्कूल संचालक को पुलिस ने पीटा था, जिसका वीडियो वायरल हुआ। अब एक अभिभावक ने उसी स्कूल संचालक के खिलाफ धोखाधड़ी करने का मामला गंगाशहर थाने में दर्ज कराया है। इसी अभिभावक की बेटी का ट्रांसफर सर्टिफिकेट (TC) नहीं देने पर पहले विवाद हुआ था। आरोप है कि इतने दिन बाद भी टीसी देने के बजाय स्कूल संचालक ने दावा किया है कि वो स्कूल स्टूडेंट ही नहीं है, जबकि अभिभावक का दावा है कि उसने बच्चों की फीस कई किश्तों में जमा कराई है। दरअसल, गंगाशहर के गोविन्द सोनी ने आरोप लगाया है कि उसकी बेटी शांति बाल निकेतन स्कूल में पढ़ती थी। स्कूल के संचालक के फोन पे नंबर पर फीस भी जमा कराई गई। काफी दिन तक बच्चे स्कूल में पढ़े भी। बाद में जब टीसी लेने की बात आई तो यह कह दिया गया कि उसका एडमिशन ही नहीं हुआ। सोनी का कहना है कि जब बच्चों का एडमिशन ही नहीं हुआ तो फीस क्यों ली गई। एक बार नहीं बल्कि दो-तीन बार अलग अलग किश्तों में फीस ली गई थी। पुलिस ने नहीं की एफआईआर इस मामले में शिकायत के बाद भी गंगा...

राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव: सूफी गायन, ओड़िशी नृत्य और लोक वाद्य यंत्रों की धुनों ने दिल जीता, तेजस्विनी के नृत्य ने वाहवाही लूटी

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर, 26 फरवरी। डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में रविवार की शाम तब सुरमई हो गई जब स्थानीय कलाकारों ने संगीत, गायन-वादन और डांस से समां बांध दिया। एक से बढ़कर एक प्रस्तुति ने दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी। इन कलाकारों में मास्टर भंवर ने जहां मायड़ थारो पूत कठे... वो महाराणा प्रताप कठे से दर्शकों में खासकर युवाओं में जोश भर दिया, वहीं ओडिशी नृत्यांगना तेजस्विनी गौतम ने अपनी राधा-कृष्ण की खूबसूरत प्रस्तुति से दर्शकों की खूब तालियां बटोरी। कार्यक्रम में  केंद्रीय संस्कृति राज्यमंत्री अर्जुनराम मेघवाल और मंत्रालय की संयुक्त सचिव अमिता प्रसाद सरभाई ने सभी स्थानीय कलाकारों को सम्मानित किया। इस मौके पर पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र की निदेशक किरण सोनी गुप्ता, उत्तर क्षेत्रीय केन्द्र पटियाला के निदेशक फुरकान खान भी मौजूद ​थे। इस कार्यक्रम में सबसे पहले मास्टर भंवर के मायड़ थारो पूत कठे... हल्दी घाटी रे टीला सूं, शिव पार्वती देख रहया... और धरती धोरां री... के सुमधुर सूफी फ्यूजन से हर संगीत प्रेमी का दिल जीत लिया। तो, खंजर क्लब ने इस फाल्गुन मास में होली के फाग गीतों की प्रस्तुति स...

एमजीएसयू का सप्तम् दीक्षांत समारोह अंतरराष्ट्रीय स्तर के ऑडिटोरियम में भव्यता पूर्वक संपन्न

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय, बीकानेर का सप्तम दीक्षान्त समारोह दिनांक 26 फरवरी, 2023 को माननीय राज्यपाल, राजस्थान एवं कुलाधिपति, महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय, बीकानेर की अध्यक्षता में आयोजित हुआ।  मीडिया प्रभारी डाॅ. मेघना शर्मा ने बताया कि दीक्षान्त समारोह अध्यक्षीय उद्बोधन में माननीय राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने कहा कि जिनके नाम से यह विष्वविद्यालय स्थापित है वह महाराजा गंगा सिंह जी बीकानेर राज्य के भूतपूर्व ऐसे नरेष थे जिन्हें आधुनिक सुधारवादी भविष्य दृष्टा शासक के रूप में आज भी याद किया जाता है। प्रशासनिक सुधारों और विकास की गंगा बहाने वाले लोकप्रिय राजा के रूप में उन्होंने अपनी पहचान बनाई। मैंने उनके बारे में पढ़ा है और यह पढ़कर तो और भी अच्छा लगा कि महाराजा गंगासिंह जी ने प्रजाप्रतिनिधि सभा का गठन अपने शासनकाल में कर उसे व्यवस्थापक सभा करते हुए इसके जरिए प्रजा के अधिकार बढ़ाए थे। राज्यपाल और कुलाधिपति श्री कलराज मिश्र ने कहा कि शिक्षा ही उन्नति का प्रथम सोपान है। शिक्षा का मूल कार्य स्वयं की पहचान करना  है। उन्होंने आह्वान किया कि विद्यार्थी...

तरनतारन जेल में गैंगवार: सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस के आरोपियों के बीच खूनी भिड़ंत, 2 की मौत

बीकानेर बुलेटिन पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में जेल में बंद आरोपियों के बीच गैंगवार सामने आया है. जिसमें दो गैंगस्टर की मौत हो गई, जबकि एक घायल हआ है. जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जानकारी के मुताबिक रविवार दोपहर करीब 3 बजे तरन तारन स्थित गोइंदवाल की केंद्रीय जेल में बंद आरोपी आपस में भिड़ गए. इस दौरान कई आरोपियों को गंभीर चोटें आईं, जिनमें से दो गैंगस्टर की मौत हो गई, जो सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में आरोपी थे. डीएसपी जसपाल सिंह ढिल्लों ने जानकारी देते हुए बताया कि पंजाब गोइंदवाल साहिब जेल में बदमाशों के बीच मारपीट हुई, जिसमें रय्या निवासी दुरान मनदीप सिंह तूफान और बुढलाडा निवासी मनमोहन सिंह मोहना की मौत हो गई. बठिंडा निवासी केशव सिविल अस्पताल तरनतारन में भर्ती कराया गया है.