बीकानेर बुलेटिन मुंबई से लग्जरी गाड़ी किराए कर जोधपुर लाकर ड्राइवर के साथ मारपीट कर गाड़ी लूटने के मामले में मुख्य आरोपी सहित तीन बदमाशों को नोखा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी मुंबई में गैस गोदाम में मजदूरी करते हैं, जिन्होंने योजना बनाकर मुंबई से जोधपुर के लिए गाड़ी किराए पर ली। जोधपुर के चाडी गांव के पास ड्राइवर को जान से मारने की धमकी देकर मोबाइल ले लिया। खाते से 1,35,000 रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर करवा लिए। ड्राइवर को रोड पर ही पटकर गाड़ी लेकर फरार हो गए थे। थानाधिकारी ईश्वरप्रसाद जांगिड़ ने बताया कि मामले की जानकारी मिलते ही टीम गठित कर त्वरित कार्यवाही निर्देशित किया। बीकानेर, नागौर, जोधपुर में नाकाबंदी करवाई गई। इसके बाद आरोपी जोधपुर के चाडी गांव के पास लूटी गई अर्टिगा कार छोड़कर फरार हो गए। पुलिस टीम ने उनके संभावित स्थानों पर दबिश दी। मंगलवार रात को जोधपुर जिले के मातौड़ा के मोटानिया निवासी बचनाराम बिश्नोई, सुनील कुमा बिश्नोई व जोधपुर जिले के भोजासर के कृष्ण नगर निवासी विक्रम बिश्नोई को गिरफ्तार किया। कार्यवाही में नोखा पुलिस के थानाधिकारी ईश्वरप्रसाद जांगिड़, एएसआई सुरेशसिंह, हैड कानि ...