Skip to main content

लग्जरी कार किराए पर मुंबई से लेकर आए और लूटी, तीन गिरफ्तार

बीकानेर बुलेटिन




मुंबई से लग्जरी गाड़ी किराए कर जोधपुर लाकर ड्राइवर के साथ मारपीट कर गाड़ी लूटने के मामले में मुख्य आरोपी सहित तीन बदमाशों को नोखा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी मुंबई में गैस गोदाम में मजदूरी करते हैं, जिन्होंने योजना बनाकर मुंबई से जोधपुर के लिए गाड़ी किराए पर ली। जोधपुर के चाडी गांव के पास ड्राइवर को जान से मारने की धमकी देकर मोबाइल ले लिया। खाते से 1,35,000 रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर करवा लिए। ड्राइवर को रोड पर ही पटकर गाड़ी लेकर फरार हो गए थे।

थानाधिकारी ईश्वरप्रसाद जांगिड़ ने बताया कि मामले की जानकारी मिलते ही टीम गठित कर त्वरित कार्यवाही निर्देशित किया। बीकानेर, नागौर, जोधपुर में नाकाबंदी करवाई गई। इसके बाद आरोपी जोधपुर के चाडी गांव के पास लूटी गई अर्टिगा कार छोड़कर फरार हो गए। पुलिस टीम ने उनके संभावित स्थानों पर दबिश दी। मंगलवार रात को जोधपुर जिले के मातौड़ा के मोटानिया निवासी बचनाराम बिश्नोई, सुनील कुमा बिश्नोई व जोधपुर जिले के भोजासर के कृष्ण नगर निवासी विक्रम बिश्नोई को गिरफ्तार किया। कार्यवाही में नोखा पुलिस के थानाधिकारी ईश्वरप्रसाद जांगिड़, एएसआई सुरेशसिंह, हैड कानि गंगाबिशन, कानि कैलाश बिश्नोई, पवनसिंह, दिनेश, ओमप्रकाश नोखा व बीकानेर साइबर सैल के हैड कांस्टेबल शामिल रहे।

लग्जरी लाइफ जीने के बनाई लूट की योजना

आरोपी बचनाराम व सुनिल कुमार मुंबई में रहकर गैस गौदाम में मजदूरी करते थे। आरोपी बचनाराम व सुनिल कुमार ने लग्जरी लाइफ जीने लिए मुंबई से गाड़ी किराए पर लेकर उसे राजस्थान लाकर गाड़ी लूटने की योजना बनाई। 13 जनवरी 2023 को मुंबई से पीड़ित दिलीप त्रिपाठी से मारूती अर्टिगा गाड़ी जोधपुर के लिए किराए पर लेकर रवाना हुए। 14 जनवरी 2023 को जोधपुर पहुंचे। उसके बाद जोधपुर से गांव चाडी आए तथा अपने साथी विक्रम उर्फ विकास को बुलाकर चाडी के पास सुनसान जगह पर चालक को हत्या का भय दिखाकर उससे गाड़ी छीन ली तथा चालक का फोन छीनकर उसके बैंक खातों से 1,35,000 रुपए ऑनलाइन अपने खातों में ट्रांसफर कर लिए।

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

पेड़ों को काटकर पैदल पथ का निर्माण अनुचित? करुणा इंटरनेशनल के प्रतिनिधि मिले जिला कलक्टर से, जताया विरोध

बीकानेर बुलेटिन SFA  बीकानेर@ राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर लगे वृक्षों को नहीं काटे जाने की मांग करुणा इंटरनेशनल संस्था, बीकानेर ने जिला कलक्टर, बीकानेर से की है।   संस्था के पदाधिकारियों ने गुरुवार को जिला कलक्टर से मिलकर पेड़ नहीं काटने हेतु अनुरोध किया है। संस्था द्वारा दिए गए ज्ञापन में बताया गया है कि करुणात्मक दृष्टि रखते हुए एक भी वृक्ष नहीं काटा जाना चाहिए।  राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर स्थानीय व्यक्तियों, विद्यार्थियों, विभिन्न विभागों द्वारा, समय-समय पर सैंकड़ों वृक्ष लगाकर हरियाली की गई थी। दसियों वर्षों की साधना से यह परिक्षेत्र अब हरा-भरा हुआ है। इन पेड़ों पर हजारों बेजुबान पक्षियों का आसरा भी है। राहगीरों के चलने पर ठंडी छांव भी यही पेड़ निशुल्क देते हैं। ज्ञापन में सवाल किया गया है कि पैदल पथ या अन्य प्रयोजन के लिए इन पेड़ों को काटने की अनुमति किसने, क्यों और क्या सोचकर दी ? एक ओर जहां विश्व भर में आक्सीजन के लिए त्राहि - त्राहि मची हुई है, वहीं दूसरी ओर आपके नाक के नीचे पैदल पथ या साईकिल पथ के नाम पर आक्सीजन दाता सैंकड़ों ...

आखातीज पे आप भी ले कोरोना को हराने की शपथ, मिलेगा सर्टिफिकेट देखे लिंक

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर।@ बीकानेर स्थापन दिवस को तकनीक के साथ घर बैठकर मनाने तथा कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ लेने के लिए डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली तथा अक्षय आचार्य ने स्मार्ट बीकानेर डॉट कॉम वेबसाइट का निर्माण किया है।इस वेबसाइट से बीकानेरवासियों से बीकानेर स्थापना दिवस पर शपथ लेने और दूसरों को लेने के लिये प्रेरित करने का निवेदन किया गया है।अक्षय ने बताया कि इसके लिए कोई भी बीकानेरवासी डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट स्मार्टबीकानेर डॉट कॉम पर लॉग ऑन ( www.smartbikaner.com ) करके अपना नाम और फ़ोटो सबमिट करते ही शपथ पत्र तैयार हो कर मिल जायेगा। डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली ने बताया कि इस वेबसाइट के निर्माण का उद्देश्य है कि बीकानेर वासी इस कोरोना काल मे अपने शहर के स्थापना दिवस को डिजिटल माध्यम से मनाये साथ ही कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ तकनीक के साथ लेकर लोगो को जागरूक करे।