Skip to main content

Posts

ऊंट उत्सव का तीसरा दिन:धोरों में कुश्ती और रस्सा कस्सी का लुत्फ उठाया विदेशी पर्यटकों ने, चांदनी रात में हुई संगीत संध्या,देखे वीडियो

बीकानेर बुलेटिन देखे वीडियो रविवार को जयपुर रोड स्थित रायसर गांव के धोरों पर जबर्दस्त रौनक रही। अंतरराष्ट्रीय ऊंट उत्सव के दौरान कहीं विदेशी पर्यटकों के साथ कुश्ती चल रही थी तो कहीं कबड्‌डी। रौबिलों के साथ फोटो खिंचवा रहे ट्यूरिस्ट तीसरे दिन भी मस्ती लेने में व्यस्त रहे। ऊंट उत्सव के तीसरे दिन रविवार को रायसर के धोरों पर देशी-विदेशी पर्यटकों का हुजूम लगा रहा। इस दौरान अनेक तरह की प्रतियोगिताएं हुई। पहलवानों ने रेत के समंदर के बीच कुश्ती के दाव पेच लगाए तो विदेशी पर्यटकों ने भी अपना दम दिखाया। वहीं पुरुष वर्ग में राजस्थान पुलिस और रायसर के बीच कबड्डी का मुकाबला हुआ जिसे राजस्थान पुलिस ने जीता। महिला कबड्डी अंबेडकर सर्किल और राजस्थान पुलिस के बीच खेली गई, अंबेडकर सर्किल टीम ने इसमें विजय हासिल की। मटका दौड़ प्रतियोगिता में राजस्थान पुलिस की राजेश्वरी ज्याणी ने पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं एकता चौधरी और कमला चौधरी क्रमशः दूसरे और तीसरे नंबर पर रहे। देशी-विदेशी पर्यटकों के बीच रस्साकशी की प्रतियोगिता भी हुई। वही अर्जेंटीना के युगल ने भारतीय पद्धति से विवाह करते हुए, सभी परंपराओं का निर्वह...

थैंक्यू कलेक्टर अंकल: विद्यार्थियों के मिला तीन दिन का अवकाश

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर, 15 जनवरी। सर्दी के भीषण प्रकोप को देखते हुए जिले में संचालित समस्त राजकीय एवं गैर राजकीय विद्यालयों में कक्षा आठवीं तक के समस्त विद्यार्थियों के लिए तीन दिन अवकाश रहेगा।  जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। उन्होंने बताया कि 16 से 18 जनवरी तक कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों के लिए अवकाश रहेगा। इस दौरान समस्त विद्यालयों के कार्मिक और शिक्षक, विभागीय समयानुसार उपस्थिति देना सुनिश्चित करेंगे।

शिक्षा विभाग से आई बेरोजगारों के लिए बड़ी खबर, शिक्षा विभाग में संविदा पर 9712 शिक्षक भर्ती आदेश जारी

बीकानेर बुलेटिन प्रदेशभर में महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूल के लिए टीचर्स की भर्ती को लेकर आवेदन मांगे गए है। शिक्षा विभाग की और से इस सम्बंध में सूचना जारी की गयी है। महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूल्स में टीचर्स की कमी पूरी करने के लिए एक बार फिर संविदा टीचर्स भर्ती होगी। पूर्व में ये भर्ती प्रक्रिया बीच ही स्थगित कर दी गई थी लेकिन इस बार भर्ती नियमों का हवाला देकर ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। आवेदन करने वाले बेरोजगार टीचर्स को फीस भी देनी होगी, अगर फीस नहीं देंगे तो आवेदन निरस्त हो जाएंगे। इस बार 9712 पदों पर संविदा भर्ती की जा रही है। अब नए सिरे से आवेदन मांगे गए हैं, जिसके तहत टीचर्स 31 जनवरी से एक मार्च रात बारह बजे तक आवेदन कर सकते हैं। गैर अनुसूचित क्षेत्र के लिए सहायक अध्यापक के 6 हजार 670 पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं, जबकि इसी क्षेत्र में अंग्रेजी के 1219 और गणित के 1219 पदों के लिए आवेदन मांगे जा रहे हैं। इसी तरह अनुसूचित क्षेत्र में सहायक अध्यापक एल-1 के 470, हिन्दी एल-2 के 67 और गणित एल-2 के 67 पदों पर संविदा से टीचर्स भर्ती होगी। इस भर्ती के लिए बेरोजगार टीचर्स को...

फिर कलेक्टर अंकल कर सकते है छुट्‌टी: शिक्षा विभाग ने छुट्‌टी और समय बदलने का दिया अधिकार

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर सहित प्रदेश के कई जिलों में इन दिनों शीतलहर का प्रकोप है। ऐसे में शिक्षा विभाग ने जिला कलक्टर्स को 18 जनवरी तक स्कूलों की छुट्‌टी करने अथवा समय बदलने का अधिकार दिया है। इससे पहले पंद्रह जनवरी तक ही कलक्टर्स को ये अधिकार दिया गया था, जिसे अब बढ़ा दिया गया है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक गौरव अग्रवाल ने राज्य के सभी जिला कलेक्टर को पत्र लिखकर कहा है कि अगर आपके जिले में शीतलहर का प्रकोप है और सर्दी में बच्चों को स्कूल जाने में परेशानी हो सकती है तो वो अवकाश घोषित कर सकते हैं या फिर स्कूलों के समय में परिवर्तन कर सकते हैं। मौसम विभाग ने भी बीकानेर संभाग में सत्रह जनवरी तक शीतलहर की चेतावनी दी है। वहीं जयपुर सहित कई अन्य संभागों में भी इन दिनों तापमान में भारी गिरावट का दौर है। राज्य में अलवर, पाली, टोंक, डूंगरपुर व बूंदी ही ऐसे जिले हैं, जहां तापमान पांच डिग्री सेल्सियस से ऊपर है। जबकि चूरू मे सबसे कम माइनस ढाई डिग्री सेल्सियस तापमान है। बीकानेर में पिछली रात 1.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। हनुमानगढ़ व बारां में भी एक से डेढ़ डिग्री सेल्सियस पारा रहा। कलेक्टर देर रात तक कर...

सचिन पायलट कल आएंगे बीकानेर, समर्थक कांग्रेसी सक्रिय

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। कांग्रेस नेता सचिन पायलट सोमवार को बीकानेर आएंगे। वे यहां रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन हनुमानगढ़ में प्रस्तावित किसान सम्मेलन में भाग लेने जाएंगे। इसकी सूचना आने के साथ ही शनिवार शाम को पायलट समर्थक कांग्रेसी सक्रिय हो गए। पायलट सोमवार को नागौर के पर्वतसर में एक कार्यक्रम में भाग लेने के बाद रात करीब 8 बजे बीकानेर में सर्किट हाउस पहुंचेंगे। यहां समर्थक पायलट का स्वागत करेंगे। रात्रि विश्राम के बाद मंगलवार सुबह कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने के बाद हनुमानगढ़ जिले के पीलीबंगा कस्बे के लिए रवाना होंगे। पीलीबंगा में किसान सम्मेलन में शामिल होने के बाद जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

बीकानेर कैमल फेस्टिवल 2023 मे आकर्षण का केंद्र रहे मूंछ श्री राहुल थानवी

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। मरु भूमि रेतीले धोरो की धरती बीकानेर मे 13-15 तक आयोजित हुवे ऊँठ-उत्सव 2023 मे विभिन्न प्रतियोगिताओं मे अलग अलग कार्यक्रमो मे प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया वही पूरे कैमल फेस्टिवल मे आकर्षण के मुख्य केंद्र मे अपनी अनूठी और राजस्थानी मारवाड़ की परंपरा को निभाते हुवे बीकानेर के जाए जन्मे 2019 मे मूंछ श्री जैसलमेर, 2018 नेशनल चैंपियन से नवाजे गए राहुल शंकर थानवी ने दुनिया की सबसे बडी राजस्थानी पगड़ी माथे पर बांधे हुवे स्थानीय लोगो और विदेशी पर्यटकों का मन मोह रहे  थे !! पगड़ी सहित राजस्थानी वेशभूषा और आभूषणों के साथ सभी विदेशी सैलानियों ही नही अपितु उपस्थित स्थानीय प्रसाशनिक अधिकारियों ने भी बहुत अधिक सराहना की।

चित्रकला मन के सूक्ष्म भावों को उकरेने का सबसे सशक्त माध्यम है : डॉ॰ मेघना शर्मा

बीकानेर बुलेटिन नेहरू शारदा पीठ कॉलेज ने की अंतरविद्यालयी व अंतरमहाविद्यालयी चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित  श्री नेहरू शारदा पीठ (पी.जी.) महाविद्यालय में चित्रकला विभाग व छात्रसंघ द्वारा अंतरविद्यालयी व अंतरमहाविद्यालयी चित्रकला प्रतियोगिता 2023  का आयोजन किया गया। हर साल की भांति इस वर्ष यह प्रतियोगिता तीन वर्गो में आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में विद्यालय स्तर कक्षा 9 से 10 ,11 से 12 एवं महाविद्यालय स्तर पर कक्षा स्नातक प्रथम वर्ष से अंतिम वर्ष तक के विद्यार्थियों हिस्सा लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियो के अतिरिक्त महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. प्रशान्त बिस्सा एवं व्याख्याता डाॅ. गौरीशंकर प्रजापत, डाॅ. समीक्षा व्यास एवं छात्रसंघ पदधिकारी अध्यक्ष सुश्री कृतिका पारीक,उपाध्यक्ष जयकिशन जोशी,महासचिव राजेश साध व संयुक्त सचिव प्रतिक कांटिया ने माँ सरस्वती के चरणों में दीप प्रज्ज्वलित कर किया । इस प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समरोह में मुख्य अतिथि एमजीएसयू की डाॅ. मेघना शर्मा, सह प्रभारी ड्राइंग एंड पेंटिंग विभाग, बीकानेर रहीं । पुरस्कार वितरण समारोह की अध्यक्षता डाॅ.गौरीशंकर प्रज...