Skip to main content

चित्रकला मन के सूक्ष्म भावों को उकरेने का सबसे सशक्त माध्यम है : डॉ॰ मेघना शर्मा

बीकानेर बुलेटिन





नेहरू शारदा पीठ कॉलेज ने की अंतरविद्यालयी व अंतरमहाविद्यालयी चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित 



श्री नेहरू शारदा पीठ (पी.जी.) महाविद्यालय में चित्रकला विभाग व छात्रसंघ द्वारा अंतरविद्यालयी व अंतरमहाविद्यालयी चित्रकला प्रतियोगिता 2023  का आयोजन किया गया। हर साल की भांति इस वर्ष यह प्रतियोगिता तीन वर्गो में आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में विद्यालय स्तर कक्षा 9 से 10 ,11 से 12 एवं महाविद्यालय स्तर पर कक्षा स्नातक प्रथम वर्ष से अंतिम वर्ष तक के विद्यार्थियों हिस्सा लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियो के अतिरिक्त महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. प्रशान्त बिस्सा एवं व्याख्याता डाॅ. गौरीशंकर प्रजापत, डाॅ. समीक्षा व्यास एवं छात्रसंघ पदधिकारी अध्यक्ष सुश्री कृतिका पारीक,उपाध्यक्ष जयकिशन जोशी,महासचिव राजेश साध व संयुक्त सचिव प्रतिक कांटिया ने माँ सरस्वती के चरणों में दीप प्रज्ज्वलित कर किया ।
इस प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समरोह में मुख्य अतिथि एमजीएसयू की डाॅ. मेघना शर्मा, सह प्रभारी ड्राइंग एंड पेंटिंग विभाग, बीकानेर रहीं । पुरस्कार वितरण समारोह की अध्यक्षता डाॅ.गौरीशंकर प्रजापत द्वारा की गई। 
मुख्य अतिथि डाॅ. मेघना शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि चित्रकला मन के सूक्ष्म भावों को उकरेने का सबसे सशक्त माध्यम है । इसके द्वारा हम अपने जीवन के अनुभवों एवं संस्कृति का संरक्षण कर सकते है।
इस अवसर पर श्री राजकुमार पुरोहित ने कहा कि कला रोजगारन्मुखी होती है । हमारे महाविद्यालय में विद्यार्थी कला के क्षेत्र में बीकानेर का नाम रोशन कर रहे हैं । 
अध्यक्षीय उद्बोधन में डाॅ. गौरीशंकर प्रजापत ने कहा कि कला हर समस्या की चाबी है। एक कलाकार के रूप में सफलता कुंजी निरंतर सीखना और आत्म प्ररेणा है , और ये प्रतियोगिताएं छात्रों को अपने आचरण व शक्सियत को विकसित करने में मदद करती हैं । 

इस प्रतियोगिता का परिणाम 
प्रथम वर्ग में कक्षा 9 से 10 तक 
तनिषा रंगा, अनसुइया गाट, रूद्राक्षी विश्वकर्मा,अनपूर्णा सारस्वत, राहुल सैन विजयी रहे। 

द्वितीय वर्ग में कक्षा 10 से 12 तक पवन पंवार, महक सोनी, यश कुमार, कोमल बलदेवा, तुलसी सोनी ने बाज़ी मारी । तृतीय वर्ग में कक्षा वर्ष से तृतीय वर्ष तक दिव्या व्यास, खुशी राठी, खुशबू स्वामी, पूजा जोशी, निखिल , हर्ष वैष्णव आदि ने अलग अलग वर्ग में उत्कृष्ठ परिणाम प्राप्त किया।

निर्णायकों की भूमिका टी.टी महाविद्यालय के व्याख्याता श्री सुनील दत्त रंगा व श्री राजकुमार पुरोहित ने निभायी। इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया और महाविद्यालय व्याख्याता एवं कार्यालय स्टाफ के श्री मुकेश पुरोहित, श्री अरविन्द स्वामी, श्री अमित पारीक , पूर्व छात्रसंघ  अध्यक्ष विक्रम सिंह भाटी, प्रदीप कुमार साध , कन्हैया लाल जोशी, संपत लाल काँटिया, श्री कमल आचार्य,श्री गोर्वधन भादाणी, विमला भाटी, श्री बलदेव पुरोहित, श्री प्रताप सिंह , नारायणदास जी आदि को भी मंच से स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। 

इस अवसर पर छात्रसंघ के अध्यक्ष सुश्री कृतिका पारीक,उपाध्यक्ष जयकिशन जोशी,महासचिव राजेश साध व संयुक्त सचिव प्रतिक कांटिया ने एवं महाविद्यालय के अन्य विद्यार्थियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कार्यक्रम का सफल संचालन करते हुए डाॅ.समीक्षा व्यास ने आगन्तुको का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

बीकानेरी नेता सक्रिय:भाजपा से अर्जुनराम के हाथ में है कमान तो कांग्रेस से बी.डी. कल्ला कर रहे प्रचार

बीकानेर बुलेटिन भंवरलाल शर्मा के निधन से रिक्त हुई सरदारशहर विधानसभा सीट पर उप चुनाव में बीकानेर के नेताओं की सक्रियता साफ दिखाई दे रही है। भारतीय जनता पार्टी से जहां केंद्रीय राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल को जिम्मेदारी मिली हुई है, वहीं कांग्रेस से शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला सहित कई नेता पहुंच रहे हैं। इनके अलावा भी कई स्थानीय नेताओं को सरदारशहर में जातीय आधार पर जिम्मेदारियां दी गई है, जिन्होंने वहीं पर कैंप किया हुआ है। भारतीय जनता पार्टी ने तो सरदारशहर उपचुनाव की पूरी कमान ही मेघवाल को सौंप रखी है क्योंकि मेघवाल कभी चूरू के जिला कलक्टर हुआ करते थे। प्रशासनिक अधिकारी के रूप में मेघवाल ने यहां काफी समय तक काम किया। इस दौरान बने संपर्क का फायदा भाजपा लेना चाहती है। वहीं सरदारशहर में दलित वर्ग के वोट निर्णायक स्थिति में है, ऐसे में दलित वोट बैंक को प्रभावित करने के लिए भी मेघवाल कारगर साबित हो सकते हैं। बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ से जुड़े कई भाजपा नेताओं को भी सरदारशहर में अपने संपर्कों के आधार पर प्रचार करने के निर्देश दिए जा रहे हैं। मेघवाल की टीम के सदस्य भी इसी विधानसभा क्षेत्र में ...

युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला 

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। कोटगेट थाना क्षेत्र में युवक पर हमला होने का मामला सामने आया है। घटना कोटगेट थाना क्षेत्र के जेलवेल टंकी के पास की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार पीपल गट्टे के पास कपिल राजपुरोहित युवक कुत्तों को दूध पिला रहा था। इस दौरान बाइक पर सवार होकर आए दो युवकों उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला बोल दिया। बताया जा रहा है कि आरोपियों द्वारा युवक के गर्दन, पीठ और गाल पर चाकू से वार किये है। शोर-शराबा होने पर आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और घायल युवक को पीबीएम अस्पताल ट्रोम सेंटर लेकर पहुंचे। जहां पर चिकित्सकों द्वारा घायल का इलाज किया जा रहा है।घटना की सूचना मिलने पर कोटगेट थानाधिकारी गोविंद सिंह मय टीम के साथ पीबीएम पहुंचे हैं, जहां घायल युवक से घटना की जानकारी ले रहें हैं। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल पाया कि हमला करने वाले युवक कौन थे और क्यों इस वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है।