Skip to main content

फिर कलेक्टर अंकल कर सकते है छुट्‌टी: शिक्षा विभाग ने छुट्‌टी और समय बदलने का दिया अधिकार

बीकानेर बुलेटिन



बीकानेर सहित प्रदेश के कई जिलों में इन दिनों शीतलहर का प्रकोप है। ऐसे में शिक्षा विभाग ने जिला कलक्टर्स को 18 जनवरी तक स्कूलों की छुट्‌टी करने अथवा समय बदलने का अधिकार दिया है। इससे पहले पंद्रह जनवरी तक ही कलक्टर्स को ये अधिकार दिया गया था, जिसे अब बढ़ा दिया गया है।


माध्यमिक शिक्षा निदेशक गौरव अग्रवाल ने राज्य के सभी जिला कलेक्टर को पत्र लिखकर कहा है कि अगर आपके जिले में शीतलहर का प्रकोप है और सर्दी में बच्चों को स्कूल जाने में परेशानी हो सकती है तो वो अवकाश घोषित कर सकते हैं या फिर स्कूलों के समय में परिवर्तन कर सकते हैं। मौसम विभाग ने भी बीकानेर संभाग में सत्रह जनवरी तक शीतलहर की चेतावनी दी है। वहीं जयपुर सहित कई अन्य संभागों में भी इन दिनों तापमान में भारी गिरावट का दौर है। राज्य में अलवर, पाली, टोंक, डूंगरपुर व बूंदी ही ऐसे जिले हैं, जहां तापमान पांच डिग्री सेल्सियस से ऊपर है। जबकि चूरू मे सबसे कम माइनस ढाई डिग्री सेल्सियस तापमान है। बीकानेर में पिछली रात 1.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। हनुमानगढ़ व बारां में भी एक से डेढ़ डिग्री सेल्सियस पारा रहा।


कलेक्टर देर रात तक करेंगे छुट्‌टी
उम्मीद की जा रही है कि जिन जिलों में तापमान पांच डिग्री सेल्सियस से कम रह रहा है, वहां के कलेक्टर जल्दी ही स्कूलों में छुट्‌टी की घोषणा करेंगे। खासकर प्राइमरी क्लासेज की छुटि्टयां हो सकती है। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर की परीक्षा सोलह मार्च से हो रही है, ऐसे में इन क्लासेज की छुट्‌टी होना संभव नहीं है।

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

बीकानेरी नेता सक्रिय:भाजपा से अर्जुनराम के हाथ में है कमान तो कांग्रेस से बी.डी. कल्ला कर रहे प्रचार

बीकानेर बुलेटिन भंवरलाल शर्मा के निधन से रिक्त हुई सरदारशहर विधानसभा सीट पर उप चुनाव में बीकानेर के नेताओं की सक्रियता साफ दिखाई दे रही है। भारतीय जनता पार्टी से जहां केंद्रीय राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल को जिम्मेदारी मिली हुई है, वहीं कांग्रेस से शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला सहित कई नेता पहुंच रहे हैं। इनके अलावा भी कई स्थानीय नेताओं को सरदारशहर में जातीय आधार पर जिम्मेदारियां दी गई है, जिन्होंने वहीं पर कैंप किया हुआ है। भारतीय जनता पार्टी ने तो सरदारशहर उपचुनाव की पूरी कमान ही मेघवाल को सौंप रखी है क्योंकि मेघवाल कभी चूरू के जिला कलक्टर हुआ करते थे। प्रशासनिक अधिकारी के रूप में मेघवाल ने यहां काफी समय तक काम किया। इस दौरान बने संपर्क का फायदा भाजपा लेना चाहती है। वहीं सरदारशहर में दलित वर्ग के वोट निर्णायक स्थिति में है, ऐसे में दलित वोट बैंक को प्रभावित करने के लिए भी मेघवाल कारगर साबित हो सकते हैं। बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ से जुड़े कई भाजपा नेताओं को भी सरदारशहर में अपने संपर्कों के आधार पर प्रचार करने के निर्देश दिए जा रहे हैं। मेघवाल की टीम के सदस्य भी इसी विधानसभा क्षेत्र में ...

युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला 

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। कोटगेट थाना क्षेत्र में युवक पर हमला होने का मामला सामने आया है। घटना कोटगेट थाना क्षेत्र के जेलवेल टंकी के पास की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार पीपल गट्टे के पास कपिल राजपुरोहित युवक कुत्तों को दूध पिला रहा था। इस दौरान बाइक पर सवार होकर आए दो युवकों उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला बोल दिया। बताया जा रहा है कि आरोपियों द्वारा युवक के गर्दन, पीठ और गाल पर चाकू से वार किये है। शोर-शराबा होने पर आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और घायल युवक को पीबीएम अस्पताल ट्रोम सेंटर लेकर पहुंचे। जहां पर चिकित्सकों द्वारा घायल का इलाज किया जा रहा है।घटना की सूचना मिलने पर कोटगेट थानाधिकारी गोविंद सिंह मय टीम के साथ पीबीएम पहुंचे हैं, जहां घायल युवक से घटना की जानकारी ले रहें हैं। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल पाया कि हमला करने वाले युवक कौन थे और क्यों इस वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है।