ऊंट उत्सव का तीसरा दिन:धोरों में कुश्ती और रस्सा कस्सी का लुत्फ उठाया विदेशी पर्यटकों ने, चांदनी रात में हुई संगीत संध्या,देखे वीडियो
बीकानेर बुलेटिन देखे वीडियो रविवार को जयपुर रोड स्थित रायसर गांव के धोरों पर जबर्दस्त रौनक रही। अंतरराष्ट्रीय ऊंट उत्सव के दौरान कहीं विदेशी पर्यटकों के साथ कुश्ती चल रही थी तो कहीं कबड्डी। रौबिलों के साथ फोटो खिंचवा रहे ट्यूरिस्ट तीसरे दिन भी मस्ती लेने में व्यस्त रहे। ऊंट उत्सव के तीसरे दिन रविवार को रायसर के धोरों पर देशी-विदेशी पर्यटकों का हुजूम लगा रहा। इस दौरान अनेक तरह की प्रतियोगिताएं हुई। पहलवानों ने रेत के समंदर के बीच कुश्ती के दाव पेच लगाए तो विदेशी पर्यटकों ने भी अपना दम दिखाया। वहीं पुरुष वर्ग में राजस्थान पुलिस और रायसर के बीच कबड्डी का मुकाबला हुआ जिसे राजस्थान पुलिस ने जीता। महिला कबड्डी अंबेडकर सर्किल और राजस्थान पुलिस के बीच खेली गई, अंबेडकर सर्किल टीम ने इसमें विजय हासिल की। मटका दौड़ प्रतियोगिता में राजस्थान पुलिस की राजेश्वरी ज्याणी ने पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं एकता चौधरी और कमला चौधरी क्रमशः दूसरे और तीसरे नंबर पर रहे। देशी-विदेशी पर्यटकों के बीच रस्साकशी की प्रतियोगिता भी हुई। वही अर्जेंटीना के युगल ने भारतीय पद्धति से विवाह करते हुए, सभी परंपराओं का निर्वह...