Skip to main content

Posts

बीकानेर में प्राइवेट हॉस्पिटल में मरीज की मौत के बाद हंगामा

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। अस्पताल में मरीज की मौत हो जाने और बवाल हो जाने की खबर सामने आयी है। जिसके बाद बवाल खड़ा हो गया और भाजपा नेता महावीर रांका सहित कई लोग अपेक्स हॉस्पीटल पहुंचे और अस्पताल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। मिली जानकारी के अनुसार बीते दिनों हॉस्पीटल में किस्तुरी देवी नाम की मरीज भर्ती हुई। जिसकी आंत में ऑपरेशन किया गया। जिसके बाद आज दिन में अस्पताल की और से कहा गया कि कुछ दिक्कत है। इसलिए इन्हें वेंटिलेटर पर लिया जा रहा है। परिजनों ने आरोप लगाया कि शाम को अस्पताल की और से 50 हजार रूपए की मांग की गयी। पैसे जमा करवाने के पांच मिनट के भीतर ही अस्पताल प्रशासन ने फोन कर सूचना दी की आपके मरीज की मौत हो गयी। जिसके बाद अस्पताल में बवाल खड़ा हो गया। महावीर रांका सहित अनेक नेता हॉस्पीटल पहुंचे और अस्पताल पर कार्रवाई की मांग पर अड़े है।

गौतम सेवा ट्रस्ट का सम्मान समारोह सम्पन्न , 2023 का कैलेंडर विमोचित

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर के उप नगर गंगाशहर गौतम बाग़ में  सम्पूर्ण बीकानेर जिले  से पधारे सम्मानित गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज सरकारी कर्मचारी,  अधिकारीगण का  स्वागत व सम्मान  गौतम सेवा ट्रस्ट के वार्षिक कलेंडर विमोचन के अवसर पर  बैनर का लोकार्पन व्  सम्मान  किया गया इस अवसर मंचासीन पर दाता श्री रामेश्वरनन्द जी,महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित,,राधेश्याम जी उपाध्याय सरपंच,हरिगोपाल जी उपाध्याय सम्भाग अध्यक्ष, विक्रम सिंह राजपुरोहित भाजपा नेता,विप्र सेना के संरक्षक श्री हेमाराम जोशी ,डॉ गोरी शंकर जी जोशी सहायक सुप्रिडेंट पीबीएम बीकानेर,  कैलाश जी पंचारिया विकास अधिकारी,प्रदीप जी गिल, AAO नगर निगम बीकानेर, किशन जी जाजड़ा केमेस्टिक सचिव् का गौतम सेवा ट्रस्ट परिवार की ओर से सोल मोतियों की माला सम्मान प्रतीक चिन्ह देख कर स्वागत अभिनंदन किया जिसमें  रामदयाल पंचारिया पार्षद,प्रदीप उपाध्याय पार्षद,ओम प्रकाश जोशी,शिव दयाल बच्छ,रामकिशन के उपाध्याय बाबा साखी नंदू जी का गालरिया ,रामेश्वर जी पा पानेचा,  राजेंद्र जोशी शिवजी पानेचा ,जेना महाराज,रविन्द्र जा...

दो बाइक चोर गिरफ्तार, अब तक चोरी की करीब दो दर्जन मोटरसाइकिल बरामद

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। शहर में लगातार बढ़ रही मोटरसाइकिल की चोरियों के बीच पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। शहर के नयाशहर थाना पुलिस ने दो मोटरसाइकिल चोरों को गिरफ्तार किया है। एसपी योगेश यादव के निर्देश पर गठित टीम ने सीओ सिटी दीपचंद की अगुवाई में थानाधिकारी वेदपाल ने आरोपियों से 20 मोटरसाइकिलेें भी बरामद की है। पकड़ में आए आरोपी पाबूबारी निवासी अब्दुल खालिद व जामसर निवासी विक्रम सिंह है। जिनकी पिछले कुछ दिनों से रैकी की जा रही थी। जिसके बाद आज उनके अलग अलग ठिकानों पर दबिश देकर 20 मोटरसाइकिलों को बरामद किया है। सीओ सिटी दीपचंद ने बताया कि दोनों को कल अदालत में पेश कर रिमांड मांगा जाएगा। संभावना जताई जा रही है कि इनसे पूछताछ में ओर मोटरसाइकिलों के बरामद की जा सकती है। हालांकि प्रारंभिक पूछताछ में इन मोटरसाइकिलों को शहर के अलग अलग थाना इलाकों से चुराया गया है। बताया जा रहा है कि दोनों नशे के आदि है,जिसके चलते मोटरसाइकिलों को चुराते है।

दुरुस्त होंगी शहर की सड़कें, पीडब्ल्यूडी-यूआईटी-निगम करेगा संयुक्त सर्वे, उपलब्ध करवाएगा ताकमीना

बीकानेर बुलेटिन विकास कार्यों के लोकार्पण के दौरान शिक्षा मंत्री ने दिए निर्देश बंगला नगर में खुलेगी अंग्रेजी माध्यम स्कूल, एक स्कूल होगी क्रमोन्नत बीकानेर, 7 जनवरी। शिक्षा मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला ने शनिवार को विधायक निधि से बने तीन भवनों का लोकार्पण किया। डॉ. कल्ला ने चुंगी चौकी स्थित मदरसा रहिमियां फैजुल उलूम बंगला नगर तैयब मस्जिद में नवनिर्मित हॉल, करमीसर में फैजाने ख्वाजा शाह सुलेमानी तोंसव रह-मदरसा के भवन एवं नाइयों का मोहल्ला (बंगला नगर) में सामुदायिक भवनों का लोकार्पण किया। प्रत्येक भवन के निर्माण पर दस दस लाख रुपए व्यय हुए हैं। बंगला नगर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. कल्ला ने कहा कि बीकानेर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र की समस्त सड़कों को दुरुस्त करवाया जाएगा। इसके लिए उन्होंने सार्वजनिक निर्माण विभाग, नगर निगम और नगर विकास न्यास के अधिकारियों को शहरी क्षेत्र, गंगाशहर, भीनासर, बंगलानगर, मुक्ताप्रसाद सहित समूचे विधानसभा क्षेत्र का सर्वे करते हुए तक तकमीना प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने बंगलानगर के सामुदायिक भवन में प्राथमिक स्तर का अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोलने त...

रेल पटरियों के पास मिला शव, सुसाइड और हत्या दोनों एंगल से हो रही जांच

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर।  केमल फार्म के पास एक महिला का शव मिलने के बाद सनसनी फैल गई। ये महिला शारीरिक रूप से दिव्यांग है। महिला का शव रेल पटरियों के पास मिला है, ऐसे में उसकी हत्या या फिर सुसाइड को लेकर पुलिस असमंजस में है। महिला का शव पीबी एम अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है, जहां उसका पोस्टमार्टम होगा। सिटी कोतवाली थाना इलाके के डारों के मोहल्ले की रहने वाली 17 वर्षीय शारीरिक रूप विकलांग युवती को पटरियों के पास देखा गया था। उसे तुरंत पीबीएम अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर्स ने इलाज के दौरान उसकी मौत होना बताया। महिला के शरीर पर कई जगह चोट के निशान है। अभी ये स्पष्ट नहीं हो पाया है कि उसकी हत्या की गई है या फिर सुसाइड किया है। ये भी आशंका है कि ट्रेन से गिरने के कारण दुर्घटनावश उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के साथ ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। महिला को पीबीएम अस्पताल पहुंचाया गया। तब तक उसकी सांस चल रही थी। उसका इलाज शुरू भी किया गया, लेकिन इलाज के दौरान ही उसने दम तोड़ दिया। जेएनवीसी पुलिस ने उसका शव मोर्चरी में रखवा दिया है। प्रथम दृष्ट्या पुलिस का मानना है कि महिला यह...

भरे बाजार युवक पर जानलेवा हमला

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। जिले के नोखा पुलिस थाना क्षेत्र में व्यस्ततम बाजार में एक युवक को घेर कर बदमाशों ने उसको जान से मारने की नीयत से हमला बोल दिया। जिससे युवक गंभीर घायल हो गया। मामले में सात जनों को नामजद किया गया है। यह मामला नोखा कस्बे के मिस्त्री मार्केट का है। जहां 5 दिसम्बर की शाम तकरीबन पांच बजे यह वारदात हुई है। घायल के भाई रोड़ा निवासी अरुण सिंह राजपूत ने इस आशय की रिपोर्ट नोखा थाने में दी है। रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि बुंगड़ी निवासी डूंगर सिंह राजपूत, मकोड़ी निवासी राजू सिंह, हिम्मत सिंह, कुलदीप सिंह, महेन्द्र सिंह, भंवर सिंह व उसके पुत्र गुटीया राजपूत तथा 7-8 अन्य ने भरे बाजार में उसके भाई को घेरकर उसको जान से मारने की नियत से मारपीट की। मामले की जांच कर रहे सहायक उप निरीक्षक रामावतार ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

कड़ाके की सर्दी में कम्बल वितरण वाकई सराहनीय कार्य : डॉ. नीरज के. पवन, रांका हर जिम्मेदारी बखूबी निभाते हैं : अखिलेशप्रताप सिंह

बीकानेर बुलेटिन रामलाल सूरजदेवी रांका चैरिटेबल ट्रस्ट व लूणकरन सरोजदेवी सामसुखा ट्रस्ट ने किया 4 हजार कम्बल का वितरण बीकानेर में 4 हजार, आसाम में 6 हजार कम्बल किए वितरित कड़ाके की सर्दी में कम्बल वितरण वाकई सराहनीय कार्य : डॉ. नीरज के. पवन रांका हर जिम्मेदारी बखूबी निभाते हैं : अखिलेशप्रताप सिंह बीकानेर। ईश्वर सक्षम व्यक्ति को ही सेवा का अवसर देता है, हालांकि सक्षम तो बहुत लोग होते हैं लेकिन दिल में सेवा के भाव विरले व्यक्तियों में ही होते हैं। यह बात संभागीय आयुक्त डॉ. नीरज के. पवन ने शुक्रवार को रामलाल सूरजदेवी रांका चैरिटेबल ट्रस्ट व लूणकरन सरोज देवी सामसुखा चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से 4 हजार कम्बल वितरण के दौरान कही। डीसी नीरज के. पवन ने कहा कि कड़ाके की इस सर्दी में कम्बल वितरण करना वाकई सराहनीय कार्य है। भाजपा लघु उद्योग प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक महावीर रांका के कार्यालय में कम्बल वितरण कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष अखिलेशप्रताप सिंह ने कहा कि महावीर रांका हर जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करते हैं। रांका ने जबरदस्त टीम वर्क के साथ कोरोना काल में भी ऑक्...