Skip to main content

कड़ाके की सर्दी में कम्बल वितरण वाकई सराहनीय कार्य : डॉ. नीरज के. पवन, रांका हर जिम्मेदारी बखूबी निभाते हैं : अखिलेशप्रताप सिंह

बीकानेर बुलेटिन



रामलाल सूरजदेवी रांका चैरिटेबल ट्रस्ट व लूणकरन सरोजदेवी सामसुखा ट्रस्ट ने किया 4 हजार कम्बल का वितरण

बीकानेर में 4 हजार, आसाम में 6 हजार कम्बल किए वितरित

कड़ाके की सर्दी में कम्बल वितरण वाकई सराहनीय कार्य : डॉ. नीरज के. पवन

रांका हर जिम्मेदारी बखूबी निभाते हैं : अखिलेशप्रताप सिंह

बीकानेर। ईश्वर सक्षम व्यक्ति को ही सेवा का अवसर देता है, हालांकि सक्षम तो बहुत लोग होते हैं लेकिन दिल में सेवा के भाव विरले व्यक्तियों में ही होते हैं। यह बात संभागीय आयुक्त डॉ. नीरज के. पवन ने शुक्रवार को रामलाल सूरजदेवी रांका चैरिटेबल ट्रस्ट व लूणकरन सरोज देवी सामसुखा चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से 4 हजार कम्बल वितरण के दौरान कही। डीसी नीरज के. पवन ने कहा कि कड़ाके की इस सर्दी में कम्बल वितरण करना वाकई सराहनीय कार्य है। भाजपा लघु उद्योग प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक महावीर रांका के कार्यालय में कम्बल वितरण कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष अखिलेशप्रताप सिंह ने कहा कि महावीर रांका हर जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करते हैं। रांका ने जबरदस्त टीम वर्क के साथ कोरोना काल में भी ऑक्सीजन, भोजन के पैकेट, सूखे राशन की किट जैसे महत्ती जिम्मेदारियों को निभाया। कार्यक्रम में टेकचंद बरडिय़ा, समाजसेवी मोहनलाल कच्छावा भी मंचासीन रहे। यूआईटी पूर्व चैयरमेन महावीर रांका ने बताया कि लूणकरन सरोज देवी सामसुखा द्वारा गत 8-9 वर्षों से कम्बल वितरण का कार्य हर वर्ष किया जाता है। सामसुखा परिवार द्वारा आसाम में भी 6 हजार कम्बल वितरण किए गए। पवन महनोत ने बताया कि अतिथियों का स्वागत गणेश बोथरा, जेठमल सेठिया, युधिष्ठरसिंह भाटी व सांवर मोदी द्वारा किया गया। महनोत ने बताया कि कार्यकर्ताओं व संस्थाओं के माध्यम से बीकानेर की अनेक कच्ची बस्तियों में जरुरतमंदों को यह कम्बल वितरित किए जाएंगे।  कार्यक्रम में चंद्रेश हर्ष, नारायण गहलोत, राजेन्द्र शर्मा, शंकरसिंह राजपुरोहित, मनीष कच्छावा, पंकज कच्छावा, भगवान सिंह मेड़तिया, रमेश पारीक, शंभु गहलोत, आनन्द सोनी, तेजाराम राव, मोहम्मद ताहिर मनोज पडि़हार, लोकेश छाबड़ा, लक्की पंवार, गौरीशंकर देवड़ा, रमेश भाटी, सीताराम सुथार व प्रणव भोजक उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

मौसम सुहाना:बीकानेर सहित कई जिलों आंधी के बाद बारिश

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर मानसून को आने में अभी तीन हफ्ते से ज्यादा का समय बचा है, पर प्री मानसून से प्रदेश के अधिकांश हिस्से तरबतर हो रहे हैं। शुक्रवार सुबह हिल स्टेशन माउंट आबू की नक्की झील व आसपास के एरिया में बादलों की आवाजाही रही। जैसलमेर में मचाई थी तबाही इससे पहले राजस्थान में बीते दो-तीन दिनों से अलग-अलग क्षेत्रों में बारिश और आंधी चलने का दौर जारी है। गुरुवार रात पश्चिमी राजस्थान के जैसलमेर में आए अंधड़ ने जमकर तबाही मचाई। करीब 70KM की गति से आए इस अंधड़ से कई पेड़ धराशायी हो गए और कच्चे मकानों के टीन शेड-छप्पर उड़ गए। पूरे जिले में अलग-अलग क्षेत्रों में सैकड़ों बिजली के पोल गिरने व उन पर लगे तार टूटने की शिकायते आई हैं। बताया जा रहा है कि पिछले माह अरब सागर से आए ताऊ-ते तूफान में जितनी गति से आंधी चली थी, उससे भी ज्यादा तेज आंधी चली। पूरा शहर देर रात धूल के गुबार से ढंक गया। इस तूफान का असर बाड़मेर में भी देखने को मिला। बाड़मेर में भी गुरुवार को तेज गति से हवाएं चलीं। बीकानेर में उमस से राहत बीकानेर में सुबह से बादल छाए हुए हैं और हल्की गति से हवा चल रही है। बीकानेर में गुरुवार रात न्...

मोबाईल की बैटरी फटने से झौपड़े में लगी आग, दो नवजात बच्चे और एक युवक आग में झुलसे

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। जिले की नजदीकी लूणकरणसर तहसील के हंसेरा में एक ढाणी के झूंपे (खींप से बनी झोंपड़ी ) के अंदर चार्जिंग पर लगे मोबाइल की बैटरी में ब्लास्ट होने से 3 महीने की एक बच्चे सहित तीन जने झुलस गए। जिनका उपचार बीकानेर में किया जा रहा है। तीनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि बैटरी में ब्लास्ट से घर में आग लग गई और काफी सामान भी जलकर राख हो गया। इसमें सोने-चांदी के जेवर भी बताए जा रहे हैं। घटना के समय घर के अंदर 2 बच्चे सो रहे थे। तीन महीने की बच्ची की हालत गंभीर है। वह 35 प्रतिशत तक झुलसी है। दोनों बच्चों को बचाने में एक युवक के दोनों हाथ झुलस गए हैं। हंसेरा में रहने वाले सोहन राम मेघवाल के दो जवाई मुकेश और रमेश हैं। ये दोनों सगे भाई हैं। दोनों जवाई फसल कटाई के लिए आए थे। शनिवार सुबह परिवार सहित दोनो जमाई ढाणी से कुछ दूरी पर स्थित खेत में फसल काट रहे थे। मुकेश और रमेश की बहन सुलोचना भी साथ आई हुई थी। ढाणी के पास ही बने झोपड़े में पुराने मोबाइल चार्ज पर लगे थे। सुलोचना ढाणी में खाना बना रही थी। ढाणी के झोपड़े से अचानक एक 4 वर्ष का बच्चा दौड़ते हुए बाहर आया।...