Skip to main content

Posts

बीकानेर में प्राइवेट हॉस्पिटल में महिला की मौत,परिजनों का हंगामा, शव लेने से इंकार

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर।  महिला की मौत हो जाने पर शहर के बड़े प्राइवेट अस्पताल में हंगामा हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना नया शहर थाना क्षेत्र के कोठारी अस्पताल से जुड़ी है। इस सम्बंध में मिली जानकारी के अनुसार आंख के ऑपरेशन के लिए महिला को भर्ती करवाया गया था। महिला के परिजनों को कहा गया था कि आंख का ऑपरेशन होने से आंख खराब हो सकती है। जिसके बाद महिला की मौत हो गयी। महिला के परिजनों ने आरोप लगाया है कि डॉक्टरों की लापरवाही के चलते यह मौत हुई है। घटना की सूचना मिलते ही हैड कांस्टेबल देवाराम मौके पर पहुंचे। इस सम्बंध में देवाराम ने बताया कि महिला की मौत हो गयी है और परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस मौके पर है। बताया जा रहा है कि परिजनों ने शव लेने से इंकार कर दिया है। पहले भी कोठारी अस्पताल इलाज को लेकर विवादों में रहा है।

मोदी सरकार ने नए साल से पहले लोगों को दिया तोहफा, 81.3 करोड़ लोगों को मिलेगा फायदा

बीकानेर बुलेटिन नई दिल्ली। मोदी सरकार ने नए साल से पहले लोगों को तोहफा दे दिया है. अब लोगों को दिसंबर 2023 तक मुफ्त राशन मिलेगा. केंद्रीय कैबिनेट ने शुक्रवार को हुई बैठक में ये फैसला लिया है. केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने मीटिंग के बाद कहा कि नेशनल फूड सिक्योरिटी एक्ट के तहत 80 करोड़ लोगों को अब मुफ्त अनाज मिलेगा. गोयल ने आगे कहा कि लोगों को दिसंबर 2023 तक अनाज लेने के लिए एक रुपये का भी भुगतान नहीं करना पड़ेगा. उनके मुताबिक, सरकार इस पर सालाना करीब दो लाख करोड़ रुपये का खर्च करेगी.

बीकानेर में आधे से ज्यादा इलाकों में रहेगी कल बिजली गुल

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। राजस्थान राज्य विद्युत प्रसारण निगम पुगलरोड 132 केवी सब स्टेशन में विद्युत उपकरणों के आवश्यक रख रखाव के लिए 25 दिसंबर 2022 को प्रातः 07 से 09:30 तक विद्युत आपुर्ति बंद रहेगी। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार नत्थुसर बास, नयाशहर थाना, माहेश्वरी भवन, विश्वकर्मा गेट, एमएम ग्राउण्ड के पीछे, – पुष्करणा स्टेडियम, विवेकनाथ की बगेची, ईदगाह वारी के पीछे, वाटर वर्क्स, बेक फीडर, माहेश्वरी भवन, धर्मनगर द्वार, विश्वकर्मा गेट, सर्वोदय बस्ती, पंडित धर्मकांटा, रेल्वे वर्क शॉप, रेल्वे हास्पिटल, गुरुद्वारा, अंत्योदय नगर हसन प्रसाद वाला डीटीआर, जवाहर नगर, एसबीबीजे बैंक, हरिजन बस्ती एमएम ग्राउण्ड के पीछे, नत्थुसर बास, बंग्ला नगर, पूगल रोड, सब्जी मण्डी, चुंगी चौकी, जैसलमेर रोड, बेग्ला नगर, नाल रोड, अंसल कॉलोनी, कृष्णा विहार, महाराजा गंगा सिंह यूनिवर्सिटी, विश्वकर्मा कॉलोनी, गणेश कॉलोनी, रंगा कॉलोनी, एफसीआई गादोम के पीछे, गणगौर स्कूल के पास, मुस्तफा मस्जिद, एमआरएफ टायर शोरूम, माया होटल, जालू जी की खेडी, सरकारी स्कूल के पास, वैतीयेन्ट स्कूल, बाबू मार्केट, सोनगिरी कुंआ, पारीक चौक, डाग...

बीकानेर में एक साथ 60 अवैध सिलेंडर सहित गाड़ी जब्त

बीकानेर बुलेटिन  बीकानेर, 23 दिसम्बर।    जिले में अवैध रूप से गैस के भंडारण, विक्रय एवं दुरुपयोग पर कार्यवाही के लिए जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल  के निर्देश पर  लगातार कार्यवाही की जा रही है।  अवैध एल पी जी विक्रय की शिकायत पर जिला रसद अधिकारी भागूराम महला ने एक वाहन आर जे 07 - टी/सी सी 251 को कालूवाला  गैस एजेंसी की शिकायत के आधार पर पुलिस थाना खाजूवाला में डिटेन करवा गया ।  जिला रसद अधिकारी भागुराम मेहला ने बताया कि इसके बाद हल्का प्रवर्तन निरीक्षक पवन कुमार को  जांच हेतु मौके पर  भेजा गया । मौके पर प्रवर्तन निरीक्षक पवन सुथार द्वारा खाजूवाला पुलिस थाने पहुंच कर पूछताछ एवम जांच की अग्रिम कार्यवाही की  गई। पूछताछ पर   बागाराम गोदारा पुत्र भीखाराम गोदारा ने स्वयं को गाड़ी का मालिक बताया और कहा की उनकी गाड़ी राव भारत गैस एजेंसी खाजूवाला की सप्लाई गाड़ी के रूप में अधिकृत है।  राव भारत गैस एजेंसी के प्रोपराइटर को मौके पर उपस्थित नहीं हुए। मौके पर खड़ी गाड़ी में इंडेन के खाली 60 घरेलू उपयोग के सिलेंडर दो पंक्तियों में ...

सेना का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, 16 जवानों की मौत

बीकानेर बुलेटिन सिक्किम. सिक्किम में बड़ा सड़क हादसा हो गया है दरअसल, यहाँ सेना का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है. सेना की गाडी खाई में जा गिरी है, इस सड़क हादसे में 16 जवानों की मौत हो गई है. फिलहाल, घटनास्थल पर भीड़ जुट गई है और मौके पर राहत और बचाव कार्य भी शुरू कर दिया गया है, बता दें ये हादसा उत्तरी सिक्किम के जेमा इलाके में हुआ. अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, सेना के तीन वाहन सुबह जवानों को लेकर जा रहे थे और जवानों का ये काफिला चटन से थंगू की ओर जा रहा था. जेमा के रास्ते में एक वाहन का चालक अचानक मोड़ पर खड़ी ढलान की वजह से संतुलन खो बैठा और ये वाहन भी खाई में जा गिरी. हादसे की सूचना मिलते ही, स्थानीय पुलिस अफसर पहुंचे और बचाव अभियान शुरू किया, बता दें कि अब तक 4 घायल जवानों को हेलिकॉप्टर के जरिए निकाला गया. जबकि तीन जूनियर कमीशंड अधिकारियों और 13 सैनिकों ने दम तोड़ दिया, इस हादसे को लेकर भारतीय सेना ने भी बयान जारी किया है और कहा कि वो इस दुख की घड़ी में शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़ी है और मृतकों के परिवार की हरसंभव मदद की जाएगी.

प्रसिद्ध तोलियासर भेरुजी मंदिर में लगी आग

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर के विख्यात तोलियासर भैरुंजी मंदिर में देर रात अचानक आग लग गई। हालांकि आग से किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है। फायर ब्रिगेड और स्थानीय लोगों के प्रयास से आग पर काबू पा लिया गया है। आग यहां रखे नारियल के ढेर में लगी थी, जिसमें कुछ नारियल जूट था और कुछ पूरे नारियल भी थे। गुरुवार देर रात से शुक्रवार तड़के तक मंदिर में आग लगी रही। बताया जा रहा है कि रात करीब दो बजे यहां नारियल के ढेर में आग लगी। पहले धुआं उठा और बाद में आग बढ़ गई। लपटें भी दिखाई दी। मुख्य मंदिर में प्रवेश द्वार के बायी ओर सीढिय़ों के पास मंदिर के चढ़ावे में आने वाले नारियलों का ढेर लगा हुआ था। यहां पहले धुआं निकला तो किसी को पता नहीं चला लेकिन बाद में आग बढ़ गई। नारियल के गोटों तक आग पहुंची तो पटाखों जैसे धमाके हुए। तब पुजारी और उनके परिवार ने बाहर आकर देखा । आसपास के लोगों को बुलाया गया और जेसीबी से गुबंद की दीवार तोड़कर टैंकर व फायरब्रिगेड से पानी डाला गया। निजी पानी के टैंकर भी आग बुझाने में जुटे रहे। बड़ी संख्या में ग्रामीण, पुजारी सहित मंदिर में पहुंचने वाले श्रद्धालु भी पहुंच गए। आग से मंदिर में धु...

महिला से विवाह का झांसा देकर दुष्कर्म करने, अश्लील वीडियो बना कर वायरल करने का मामला करवाया दर्ज

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। विवाह का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए चुरू निवासी एक महिला ने श्रीडूंगरगढ निवासी एक युवक के खिलाफ चुरू महिला थाने में मामला दर्ज करवाया है। पीडिता ने आरोपी के खिलाफ विवाह का झांसा देकर दुष्कर्म करने, अश्लील वीडियो बनाने, अश्लील वीडियो वायरल कर बदनाम करने की धमकी देने का आरोप लगाकर बुधवार को चुरू महिला थाने में केवल पुत्र हरि वर्मा निवासी श्रीडूंगरगढ़ के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। महिला ने पुलिस को बताया कि वह फरवरी 2022 में मेहंदीपुर बालाजी मंदिर गई थी वहां श्रीडूंगरगढ निवासी केवल वर्मा से उसकी जान पहचान हो गई। आरोपी ने उससे मोबाइल नंबर ले लिए और शादी करने की बात कही। उसका अप्रैल 2022 में कोर्ट में तलाक का मामला चला। इस बीच आरोपी ने पूजा पाठ के बहाने उसे श्रीडूंगरगढ़ बुला लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद शादी का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म किया। युवक ने उसके अश्लील वीडियो भी बना लिए। बाद में 15 नवंबर को उसका तलाक हो गया तो उसने आरोपी से विवाह की बात कही। लेकिन 16 दिसंबर को उसने विवाह से मना कर दिया और धमकाया। ऐसे में पीडित महिला ने मामला दर्ज ...