Skip to main content

बीकानेर में एक साथ 60 अवैध सिलेंडर सहित गाड़ी जब्त

बीकानेर बुलेटिन




 बीकानेर, 23 दिसम्बर।    जिले में अवैध रूप से गैस के भंडारण, विक्रय एवं दुरुपयोग पर कार्यवाही के लिए जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल  के निर्देश पर  लगातार कार्यवाही की जा रही है।

 अवैध एल पी जी विक्रय की शिकायत पर जिला रसद अधिकारी भागूराम महला ने एक वाहन आर जे 07 - टी/सी सी 251 को कालूवाला  गैस एजेंसी की शिकायत के आधार पर पुलिस थाना खाजूवाला में डिटेन करवा गया ।

 जिला रसद अधिकारी भागुराम मेहला ने बताया कि इसके बाद हल्का प्रवर्तन निरीक्षक पवन कुमार को  जांच हेतु मौके पर  भेजा गया । मौके पर प्रवर्तन निरीक्षक पवन सुथार द्वारा खाजूवाला पुलिस थाने पहुंच कर पूछताछ एवम जांच की अग्रिम कार्यवाही की  गई। पूछताछ पर   बागाराम गोदारा पुत्र भीखाराम गोदारा ने स्वयं को गाड़ी का मालिक बताया और कहा की उनकी गाड़ी राव भारत गैस एजेंसी खाजूवाला की सप्लाई गाड़ी के रूप में अधिकृत है।  राव भारत गैस एजेंसी के प्रोपराइटर को मौके पर उपस्थित नहीं हुए। मौके पर खड़ी गाड़ी में इंडेन के खाली 60 घरेलू उपयोग के सिलेंडर दो पंक्तियों में रखे पाए गए,पूछताछ में बागाराम ने बताया कि गाड़ी ड्राइवर निर्मल चला रहा था जो मौके से नदारद था।गाड़ी में भरे सिलेंडरों के बारे पूछने पर बताया कि खाजूवाला तहसील के उपभोक्ताओं से लिए गए।।

उक्त सिलेंडर कहाँ से एवं किन उपभोक्ताओं से प्राप्त किये गए है इसके सम्बन्ध में कोई संतोषजनक जवाब प्रस्तुत नही किया गया एवं ना ही इसके सम्बद्ध में कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए। उक्त वाहन में कोई गेट पास व कैश मेमो नही पाए गए।
उन्होंने बताया कि चूंकि उक्त वाहन भारत गैस की एजेंसी में सिलेंडर डिलेवरी हेतु अधकृत है किंतु उसमें बिना किसी वैध दस्तावेज के इंडेन गैस के सिलेंडर का पाया जाना प्रथम दृष्ट्या मामला संदिग्ध पाए जाने पर अवैध रूप से अन्य एलपीजी इंडेन के सिलेंडर परिवहन किए जाने पर मय वाहन  60 सिलेंडरों को जब्त किया गया। अधिकृत कंपनी से अन्य कम्पनी के एलपीजी सिलेंडर के परिवहन एवं अवैध रूप से अधिकार में लेने तथा कोई दस्तावेज नहीं मिलने पर लिक्विडीफाइड पेट्रोलियम गैस,(सप्लाई और वितरण का नियमन) ऑर्डर 2000 के तहत सभी 60 इंडेन के सिलेंडरों मय वाहन जब्त किए जाकर ,जाखड़ इंडेन गैस सर्विस,खाजूवाला को सुपुर्दगी में दिए गए, वाहन की जब्ती कर थाना अधिकारी ,पुलिस थाना खाजूवाला को सुपर्दगी में दी गई । इस संबंध में जांच की जा रही है की उक्त वाहन द्वारा इंडेन के सिलेंडर किस स्थान से लेकर आया, किस गैस एजेंसी के है ये सिलेंडर और वाहन द्वारा कहां ले जाए जा रहे थे। जब्त सिलेंडर मय वाहन का प्रकरण आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 6ए में अतरिक्त जिला कलेक्टर (प्रशासन) के न्यायालय में प्रस्तुत किया जायेगा। 
जिला रसद अधिकारी भागूराम महला ने बताया कि इस संबंध मे राव भारत गैस एजेंसी के वाहन में अन्य कम्पनी के एल पी जी सिलेंडर का पाया जाना संदिग्ध प्रतीत होता है इस पर सम्बन्धित गैस एजेंसी की भूमिका की जांच की जा रही हैं।

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

पेड़ों को काटकर पैदल पथ का निर्माण अनुचित? करुणा इंटरनेशनल के प्रतिनिधि मिले जिला कलक्टर से, जताया विरोध

बीकानेर बुलेटिन SFA  बीकानेर@ राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर लगे वृक्षों को नहीं काटे जाने की मांग करुणा इंटरनेशनल संस्था, बीकानेर ने जिला कलक्टर, बीकानेर से की है।   संस्था के पदाधिकारियों ने गुरुवार को जिला कलक्टर से मिलकर पेड़ नहीं काटने हेतु अनुरोध किया है। संस्था द्वारा दिए गए ज्ञापन में बताया गया है कि करुणात्मक दृष्टि रखते हुए एक भी वृक्ष नहीं काटा जाना चाहिए।  राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर स्थानीय व्यक्तियों, विद्यार्थियों, विभिन्न विभागों द्वारा, समय-समय पर सैंकड़ों वृक्ष लगाकर हरियाली की गई थी। दसियों वर्षों की साधना से यह परिक्षेत्र अब हरा-भरा हुआ है। इन पेड़ों पर हजारों बेजुबान पक्षियों का आसरा भी है। राहगीरों के चलने पर ठंडी छांव भी यही पेड़ निशुल्क देते हैं। ज्ञापन में सवाल किया गया है कि पैदल पथ या अन्य प्रयोजन के लिए इन पेड़ों को काटने की अनुमति किसने, क्यों और क्या सोचकर दी ? एक ओर जहां विश्व भर में आक्सीजन के लिए त्राहि - त्राहि मची हुई है, वहीं दूसरी ओर आपके नाक के नीचे पैदल पथ या साईकिल पथ के नाम पर आक्सीजन दाता सैंकड़ों ...

आखातीज पे आप भी ले कोरोना को हराने की शपथ, मिलेगा सर्टिफिकेट देखे लिंक

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर।@ बीकानेर स्थापन दिवस को तकनीक के साथ घर बैठकर मनाने तथा कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ लेने के लिए डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली तथा अक्षय आचार्य ने स्मार्ट बीकानेर डॉट कॉम वेबसाइट का निर्माण किया है।इस वेबसाइट से बीकानेरवासियों से बीकानेर स्थापना दिवस पर शपथ लेने और दूसरों को लेने के लिये प्रेरित करने का निवेदन किया गया है।अक्षय ने बताया कि इसके लिए कोई भी बीकानेरवासी डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट स्मार्टबीकानेर डॉट कॉम पर लॉग ऑन ( www.smartbikaner.com ) करके अपना नाम और फ़ोटो सबमिट करते ही शपथ पत्र तैयार हो कर मिल जायेगा। डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली ने बताया कि इस वेबसाइट के निर्माण का उद्देश्य है कि बीकानेर वासी इस कोरोना काल मे अपने शहर के स्थापना दिवस को डिजिटल माध्यम से मनाये साथ ही कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ तकनीक के साथ लेकर लोगो को जागरूक करे।