Skip to main content

Posts

युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग की सूचना, कोटगेट थाना पुलिस पहुंची मौके पर

बीकानेर बुलेटिन   बीकानेर। कोटगेट थाना क्षेत्र में फायरिंग की खबर सामने आयी है। घटना रानी बाजार क्षेत्र के पांच नम्बर गली की बतायी जा रही है। इस सम्बंध में कोटगेट थानाधिकारी गोविंद सिंह चारण ने बताया कि रानी बाजार पांच नम्बर गली में फायरिंग की है। आपसी लेनदेन के चलते यह फायरिंग की घटना हुई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर और ट्रोमा सेंटर पहुंची है। जहां पर इमरान नामक  युवक का इलाज किया जा रहा है। जानकारी मिली है कि घायल युवक उदयरामसर का 23 वर्षीय युवक है जिसके जांघ पर गोली लगी है।

राजू ठेहट मर्डर मामले में बड़ा अपडेट:007 गैंग के गुर्गे जुड़े है हथियार सप्लाई से, एक और आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में MD भी की बरामद

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। राजू ठेहट हत्याकांड के मामले में बीकानेर पुलिस को एक ओर सफलता मिली है। राजू ठेहट हत्यांकाड में बीकानेर पुलिस को जोधपुर के लोहावट में  कार्रवाई करते हुए 007 गैंग के गुर्गे जुड़े है हथियार सप्लाई से जुड़ा मामला है। पुलिस ने हनुमान नामक बदमाश को दबोचा है उसके कब्जे पुलिस ने हथियार बरामद किये है। तथा साथ में साढ़े तीन किलो एमडी नशा भी जब्त किया गया। यह कार्यवाही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित कुमार की अगुवाई में हुई है। साथ में पुलिस निरीक्षक मनोज शर्मा, कोतवाली थानाधिकारी संजय सिंह, गंगाशहर थानाधिकारी नवनीत सिंह व डीएसटी के कांस्बेबल दीपक यादव की मुख्य भूमिका रही।

चाईल्ड पोर्नोग्राफी को सोशल मीडिया पर शेयर करने का एक और मामला दर्ज

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। चाईल्ड पोर्नोग्राफी को सोशल मीडिया पर शेयर करने के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। बीकानेर में पिछले कुछ दिनों से इस प्रकार के मामले सामने आ रहे है, जिनमें पुलिस द्वारा मुकदमें दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। ताजा मामला जयनारायण व्यास कॉलोनी पुलिस थाने में दर्ज हुआ है। यह मामला एनसीआरबी दिल्ली की ओर पुलिस अधीक्षक को भेजे गए पत्र के आधार पर दर्ज हुआ। जिसमें बताया कि हरिजन बस्ती, जस्सुसर गेट के बाहर निवासी आईदान वाल्मिकी उर्फ जीमी ने चाईल्ड पोर्नोग्राफी को शेयर किया तथा डाउनलॉड किया। पुलिस ने एनसीआरबी दिल्ली की ओर से मिली शिकायत के आधार पर आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की। मामले की जांच थानाधिकारी कर रहे हैं।

पिकअप ने स्कूटी सवार को मारी टक्कर, मौत

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। शहर के सदर थाना इलाके में कस्वा जी अस्पताल के पास एक पिकअप चालक ने तेज गति व गफलत से गाड़ी को चलाते हुए राह चल रहे भगवानदास आचार्य की एक्टीवा गाड़ी को पीछे से टक्कर मारी जिससे भगवानदास आचार्य बुरी तरह से घायल हो गये। इस बारे में शिवशंकर आचार्य पुत्र स्व. भगवानदास आचार्य निवासी लाल बाई बगेची के पीछे पूजा जनरल स्टोर के सामने वाली गली ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि भगवानदास आचार्य उनके पिता है और वह किसी काम से गये थे तभी अज्ञात पिकअप चालक ने गाड़ी को लापरवाही से चलाते हुए पिताजी की एक्टिवा गाड़ी को पीछे से टक्कर मारी जिससे पिताजी बुरी तरह से घायल हो गये। बाद में उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शिव शंकर आचार्य की रिपोर्ट पर अज्ञात पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच जगदीश प्रसाद सउनि को दी गई है।

संदिग्ध घूमते एक आरोपी को पकड़ा

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर । लूणकरनसर कस्बे में बुधवार रात्रि को संदिग्ध अवस्था में घूम रहे एक जने को शांति भंग के मामले में गिरफ्तार किया गया। थानाधिकारी चन्द्रजीत सिंह भाटी ने बताया कि उतरप्रदेश के अहमदगढ़ निवासी हाल बीकानेर धान मण्डी के जोगेन्द्र पुत्र महावीर को रात्रि को संदिग्ध घूमते पकड़ा गया। पूछताछ करने पर आरोपी संतोषजनक जबाव नहीं दे पाया तथा मौके पर पुलिस से उलझने पर धारा 151 के तहत गिरफ्तार किया गया। इसके बाद उपखण्ड मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया।

नाकाबंदी से पहले भागने की फिराक में था,पुलिस को देख कार छोड़ के हुवे फरार,80 किलो से अधिक....

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। अवैध नशीली सामग्री बेचने व खरीदने वालों के खिलाफ पुलिस का अभियान तेज होता जा रहा है। गुरुवार को लूणकरनसर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए एक कार चालक से अस्सी किलो डोडा पोस्त बरामद किया। हालांकि पुलिस कार चालक को गिरफ्तार करने में नाकामायब रही, बल्कि डोडा पोस्त और कार को जब्त कर लिया गया। लूणकरणसर थानाधिकारी चंद्रजीत सिंह ने बताया कि इस बड़ी कार्रवाई में अस्सी किलो अवैध डोडा पोस्त जब्त कर एक लग्जरी कार को भी बरामद किया। रात में पुलिस थाना के सामने नाकाबंदी की गई थी। इस दौरान हर आने-जाने वाली गाड़ी को रोककर देखा गया। इसी दौरान नाकाबंदी को देखकर एक कार चालक ने नाकाबंदी से लगभग एक सौ मीटर पहले ही इंगांनपाकॉलोनी गेट के पास कार को साइड में रोककर लाइट बंद कर दी। इस दौरान पुलिस की नजर पड़ गई। शक होने पर पुलिसकर्मी कार के पास पहुंचे। अंधेरा होने के कारण कार में सवार तस्कर कार को वहीं छोड़ फरार हो गए। पुलिस ने कार की तलाशी ली तो कार में चार थैले अवैध डोडा पोस्त से भरे हुए मिले। पुलिस कार में मिली आई डी के आधार पर मामला दर्ज करने की कार्रवाई कर रही हैं। लूणकरणसर पुलिस...

बीकानेर नगर निगम आयुक्त एक बार फिर सुर्खियों में किया निलंबित

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। लम्बे समय से विवादों में चल रहे निगम आयुक्त गोपाल राम बिरदा को आज निलंबित कर दिया गया हे। इस सम्बंध में संयुक्त शासन सचिव देवेन्द्र कुमार ने आदेश जारी किया गया है। जिसमें बताया गया है कि नगर निगम बीकानेर के आयुक्त गोपाल राम बिरदा के खिलाफ विभागीय जांच प्रस्तावित है। जिसके चलते बिरदा को तुरंत प्रभाव से निलंबित किया जाता है। इस दौरान उनका मुख्यालय कार्मिक विभाग जयपुर होगा। बता दे कि बिरदा लम्बे समय से विवादों में चल रहे है। आज भी बिरदा पर व्यापारी ने मारपीट के आरोप लगाया था। जिसके बाद भाजपा-कांग्रेस के नेताओं ने एसपी से मिलकर कार्रवाई की मांग की थी । आज सादुलगंज एरिया में घर के आगे निर्माण कार्य करवा रहे एक जने के साथ मारपीट को लेकर हंगामा हो गया है। समाज के लोगों का आरोप है कि संजय जैन नामक व्यक्ति के साथ निगम आयुक्त गोपालराम बिरदा ने मारपीट की और बिना किसी अपराध के उसे सदर थाने के हवाले कर दिया। इस घटना को लेकर भाजपा नेता, कांग्रेस के नेता, जैन समाज के गणमान्य जनों ने जिला कलेक्टर व एसपी से मुलाकात कर रोष जताया है और निगम आयुक्त के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मां...