Skip to main content

Posts

फेसबुक पर पोस्ट करना पड़ा भारी,गिरफ्तार

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर के जसरासर पुलिस थाना ने ऑपरेशन साइबर क्लीन के तहत सोशल मीडिया से हथियारों से संबंधित पोस्ट डालने पर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है आरोपी द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर हथियारों के साथ पोस्ट शेयर की गई। पकड़ा गया आरोपी सांवर लाल मेघवाल पुत्र भगवानाराम मेघवाल निवासी जसरासर थाना पुलिस क्षेत्र का है।उल्लेखनीय है कि सोशल मीडिया पर आपराधिक प्रवृति के लोगों व हथियारों के साथ विडियो व फोटो अपलोड करने व उनकी पोस्ट व रील को शेयर करने से नवयुवकों को अपराध की तरफ आकर्षित कर दुष्प्रेरित करना जिससे नवयुवकों के सदाचरण पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है तथा आमजन में भय व्याप्त होता है तथा क्षेत्र की शांति व कानून व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। गिरफ्तार आरोपी का उक्त कृत्य कानूनन अपराध की श्रेणी में आता है।

रिश्ते किए शर्मसार, चाची ने बेचा अश्लील वीडियो, ब्लैकमेल कर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव..

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। बदलते सामाजिक ताने बाने में पारिवारीरिक रिश्तों को शर्मसार करने वाले मामले सामने आने लगे है। आज एक युवती के पिता ने थाने पहुंच कर अपनी बेटी का अश्लील वीडियो वायरल कर देने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। पीड़ित पिता ने बताया कि करीब छह माह पहले उसकी पुत्री का एक अश्लील वीडियो उसके छोटे भाई की पत्नी ने बना लिया और उसे 3 हजार रूपए में आरोपी को बेच दिया। आरोपी गांव मोमासर निवासी युसुफ चांगल ने इस वीडियो के सहारे युवती को ब्लैकमेल कर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाला। जब युवती ने उसे मना कर दिया तो युवक ने सोशल मीडिया पर उसका वीडियो वायरल कर दिया। वायरल वीडियो का उलाहना देने जब युवती के पिता व माता आरोपी के गांव गए तो आरोपी के साथ अन्य चार नामजद आरोपियों ने उसकी बेटी को उठाकर ले जाने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया व जांच थानाधिकारी अशोक विश्नोई के सुपुर्द की गई है।

सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की आज पीबीएम के ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई। जानकारी के अनुसार गुरुवार शाम को लालसर निवासी रमजान खान पुत्र बशे खान किसी काम से एमएन हॉस्पिटल के आगे से जा रहा था। अचानक तेज गति से आती हुई पिक अप ने उसे टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे पीबीएनके ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया और परिजनों को हादसे की सूचना दी। गंभीर रूप से घायल रमजान की आज सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। मौके पर पहुंची जामसर पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव को परिजनों के सुपुर्द किया।

टी.बी. क्लीनिक के नए भवन और प्रशिक्षण सभागार का लोकार्पण रविवार को

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर, 29 अक्टूबर। जिला क्षय निवारण केन्द्र (टीबी क्लीनिक) के नवीन भवन एवं प्रशिक्षण सभागार का लोकार्पण शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला द्वारा रविवार को प्रातः 10 बजे किया जायेगा।  जिला क्षय एवं एड्स नियंत्रण अधिकारी डॉ. चंद्र शेखर मोदी ने बताया कि कार्यक्रम के विशिष्ठ अतिथि सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. गुंजन सोनी और संयुक्त निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाऐं डॉ. देवेंद्र चौधरी होंगे। अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एम. अबरार पंवार करेंगे। इस दौरान पीबीएम अस्पताल के अधीक्षक डॉ. पी.के.सैनी सहित अन्य चिकित्सक मौजूद रहेंगे।

बीकानेर के युवक ने अपने ही जन्मदिन के दिन लगाई फांसी

बीकानेर बुलेटिन हरियाणा के पानीपत शहर की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में एक युवक ने अपने जन्मदिन के दिन ही सुसाइड कर लिया। मामले का खुलासा उस वक्त हुआ, जब परिजनों ने जन्मदिन की बधाई देने के लिए उसे कॉल की और उसने रिसीव नहीं की। जिसके बाद मकान मालिक ने ऊपर कमरे में जाकर देखा तो वहां वह पंखे पर फंदे पर लटका हुआ मिला। सूचना मिलने के बाद राजस्थान के बीकानेर से परिजन पानीपत पहुंचे। परिजनों के बयानों के आधार पर पुलिस ने CRPC 174 के तहत इतेफाकिया कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम करवा कर शनिवार को शव परिजनों को सौंप दिया है। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। जानकारी देते हुए अमित स्वामी ने बताया कि वह हिसार का रहने वाला है। उसका रिश्तेदार श्यामसुंदर (25) मूल रूप से राजस्थान के बीकानेर की सर्वोदय बस्ती का रहने वाला था। जोकि पिछले करीब 2 साल से पानीपत की सेक्टर 13-17 की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में किराए के मकान में रह रहा था। मृतक श्याम सुंदर 28 अक्टूबर को ही 25 साल का पूरा हुआ था। वह 3 बहनों का इकलौता भाई था। उसकी सबसे बड़ी बहन शादीशुदा है। दूसरे नंबर पर वह था। वह अविवाहित था। उससे छोटी बहन शाद...

जूनागढ़ किले के पास मिला शव, अधेड़ का शव मिलने से फैली सनसनी

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। एलआईसी ऑफिस के सामने स्थित पार्क में शव मिलने से सनसनी फैल गई। मामला आज सुबह साढ़े दस बजे का है। कोटगेट थाने के एएसआई कुलदीप यादव ने बताया कि मृतक की पहचान अभी तक नहीं हुई है। उसके पास एक मेडिकल सर्टिफिकेट मिला, जिसके अनुसार मृतक करनाल हरियाणा निवासी अमरजीत हो सकता है। मृतक की अनुमानित उम्र 50 वर्ष है। जांच में पता चला है कि वह लंबे समय से इसी पार्क में रहता था। उसके दोनों पैर नहीं थे। बीमार भी रहता था। कुछ समय पूर्व दो माह तक अपना घर आश्रम में भी रहा। शव पे चिंटियां लगी थी। अनुमान है कि बीती रात ही उसकी मृत्यु हो गई थी। खादिम खिदमतगार सोसायटी के नसीम, सोएब व हाजी जाकिर ने संस्था की एंबुलेंस में शव को पीबीएम पहुंचाया। जहां असहाय सेवा संस्थान के राजकुमार खड़वागत व ताहिर हुसैन के सहयोग से शव मोर्चरी में रखवाया गया।

पुलिस का विशेष ऑपरेशन चक्रव्यूह, मादक पदार्थ तस्करों पर एक्शन तेज, अलग अलग थानों में गिरफ्तार किए तस्कर

बीकानेर बुलेटिन आधी रात को श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में तेज सायरन के साथ फिल्मी स्टाइल में पुलिस की गाड़ियां दौड़ी। जंहा वायरलेस मेसेज से आगे हाईवे पर खड़ी पुलिस की गश्ती जीप को सूचनाएं दी जा रही थी। दरअसल यह सारा घटनाक्रम एक नशे के सौदागर को पकड़ने के लिए किया जा रहा था। चारों तरफ से नाकाबंदी के दौरान आखिरकार टारगेट आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया जंहा से उसे गिरफ्तार कर लिया गया। मिली जानकारी के मुताबिक श्रीडूंगरगढ़ पुलिस के हेडकांस्टेबल बलबीर काजला शुक्रवार रात्रिकालीन ड्यूटी पर गश्त पर थे। बताया जा रहा है कि इस दौरान काजला गश्त के दौरान रात करीब 2 बजे उन्हें बाजार में एक स्विफ्ट गाड़ी मिली। गाड़ी के चालक को रोक कर इतनी रात को बाजार में क्या करने की पूछताछ की गई तो वह तेज गति में गाड़ी ले भागा। इस पर काजला ने थानाधिकारी अशोक विश्नोई को सूचना काजल ने गाड़ी घुमा कर संदिग्ध गाड़ी का पीछा करना शुरू किया। आरोपी गाड़ी को लेकर हाइवे पर चढ़ गया व पुलिस को छकाने के लिए कई दांव चले लेकिन कालू रोड पर नाकाबंदी कर थानाधिकारी अशोक विश्नोई ने उसे धर लिया। गाड़ी में सवार तहसील के गांव ठुकरियासर निवासी रामचंद्र ब्रा...