Skip to main content

बीकानेर के युवक ने अपने ही जन्मदिन के दिन लगाई फांसी

बीकानेर बुलेटिन



हरियाणा के पानीपत शहर की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में एक युवक ने अपने जन्मदिन के दिन ही सुसाइड कर लिया। मामले का खुलासा उस वक्त हुआ, जब परिजनों ने जन्मदिन की बधाई देने के लिए उसे कॉल की और उसने रिसीव नहीं की।

जिसके बाद मकान मालिक ने ऊपर कमरे में जाकर देखा तो वहां वह पंखे पर फंदे पर लटका हुआ मिला। सूचना मिलने के बाद राजस्थान के बीकानेर से परिजन पानीपत पहुंचे। परिजनों के बयानों के आधार पर पुलिस ने CRPC 174 के तहत इतेफाकिया कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम करवा कर शनिवार को शव परिजनों को सौंप दिया है। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

जानकारी देते हुए अमित स्वामी ने बताया कि वह हिसार का रहने वाला है। उसका रिश्तेदार श्यामसुंदर (25) मूल रूप से राजस्थान के बीकानेर की सर्वोदय बस्ती का रहने वाला था। जोकि पिछले करीब 2 साल से पानीपत की सेक्टर 13-17 की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में किराए के मकान में रह रहा था।

मृतक श्याम सुंदर 28 अक्टूबर को ही 25 साल का पूरा हुआ था। वह 3 बहनों का इकलौता भाई था। उसकी सबसे बड़ी बहन शादीशुदा है। दूसरे नंबर पर वह था। वह अविवाहित था। उससे छोटी बहन शादीशुदा है। जबकि सबसे छोटी बहन भी अविवाहित है। पिता नवीन कुमार बीकानेर में ही लकड़ी के मिस्त्री हैं। मां मंजू गृहिणी है।

वह पानीपत में घरों में मार्बल पत्थर लगाने वाली लेबर का सुपरवाइजर था। शुक्रवार को उसका जन्मदिन था। उसे जन्मदिन की बधाई देने के लिए परिजनों ने फोन किया था। मगर, उसने कॉल रिसीव नहीं की। परिजनों ने कुछ देर बाद फिर से कॉल की, मगर तब भी कोई जवाब नहीं मिला। कई बार कॉल करने पर भी उसका जवाब न मिलने पर परिजनों ने उसके ठेकेदार को कॉल की और श्याम सुंदर से बात करवाने के बारे में कहा। ठेकेदार ने मकान मालिक को कॉल की। मकान मालिक ऊपर श्याम सुंदर के कमरे में गया। उसने देखा कि दरवाजे की कुंडी नहीं लगी हुई थी, मगर वैसे दरवाजा बंद था। दरवाजा खोला तो देखा कि श्याम सुंदर कमरे में पंखे से फंदे पर लटका हुआ है।

परिजनों ने बताया कि श्याम सुंदर दिवाली की छुट्टियों पर घर गया था। दिवाली मनाने के बाद 27 अक्टूबर को वापस पानीपत लौटा था। परिजनों ने यह भी बताया कि उनकी परंपरा के अनुसार दिवाली के बाद घर एवं शहर छोड़ कर जाने पर सभी परिचितों को राम-राम करनी होती है। वह यह परंपरा भी सभी से निभा कर पानीपत आया था। यहां आने के बाद मकान मालिक से भी राम-राम की थी। 27 को आने के बाद उसने कमरे पर आराम किया। 28 अक्टूबर को उसका बर्थडे था। 27-28 की आधी रात को ही उसने अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। वहीं, पोस्टमार्टम कर रहे डॉक्टरों ने भी परिजनों को बताया कि उसकी मौत 28 अक्टूबर की सुबह 3 से 4 बजे के बीच हुई है।

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

पेड़ों को काटकर पैदल पथ का निर्माण अनुचित? करुणा इंटरनेशनल के प्रतिनिधि मिले जिला कलक्टर से, जताया विरोध

बीकानेर बुलेटिन SFA  बीकानेर@ राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर लगे वृक्षों को नहीं काटे जाने की मांग करुणा इंटरनेशनल संस्था, बीकानेर ने जिला कलक्टर, बीकानेर से की है।   संस्था के पदाधिकारियों ने गुरुवार को जिला कलक्टर से मिलकर पेड़ नहीं काटने हेतु अनुरोध किया है। संस्था द्वारा दिए गए ज्ञापन में बताया गया है कि करुणात्मक दृष्टि रखते हुए एक भी वृक्ष नहीं काटा जाना चाहिए।  राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर स्थानीय व्यक्तियों, विद्यार्थियों, विभिन्न विभागों द्वारा, समय-समय पर सैंकड़ों वृक्ष लगाकर हरियाली की गई थी। दसियों वर्षों की साधना से यह परिक्षेत्र अब हरा-भरा हुआ है। इन पेड़ों पर हजारों बेजुबान पक्षियों का आसरा भी है। राहगीरों के चलने पर ठंडी छांव भी यही पेड़ निशुल्क देते हैं। ज्ञापन में सवाल किया गया है कि पैदल पथ या अन्य प्रयोजन के लिए इन पेड़ों को काटने की अनुमति किसने, क्यों और क्या सोचकर दी ? एक ओर जहां विश्व भर में आक्सीजन के लिए त्राहि - त्राहि मची हुई है, वहीं दूसरी ओर आपके नाक के नीचे पैदल पथ या साईकिल पथ के नाम पर आक्सीजन दाता सैंकड़ों ...

आखातीज पे आप भी ले कोरोना को हराने की शपथ, मिलेगा सर्टिफिकेट देखे लिंक

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर।@ बीकानेर स्थापन दिवस को तकनीक के साथ घर बैठकर मनाने तथा कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ लेने के लिए डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली तथा अक्षय आचार्य ने स्मार्ट बीकानेर डॉट कॉम वेबसाइट का निर्माण किया है।इस वेबसाइट से बीकानेरवासियों से बीकानेर स्थापना दिवस पर शपथ लेने और दूसरों को लेने के लिये प्रेरित करने का निवेदन किया गया है।अक्षय ने बताया कि इसके लिए कोई भी बीकानेरवासी डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट स्मार्टबीकानेर डॉट कॉम पर लॉग ऑन ( www.smartbikaner.com ) करके अपना नाम और फ़ोटो सबमिट करते ही शपथ पत्र तैयार हो कर मिल जायेगा। डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली ने बताया कि इस वेबसाइट के निर्माण का उद्देश्य है कि बीकानेर वासी इस कोरोना काल मे अपने शहर के स्थापना दिवस को डिजिटल माध्यम से मनाये साथ ही कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ तकनीक के साथ लेकर लोगो को जागरूक करे।