Skip to main content

Posts

नहीं रहीं ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय, 96 साल की उम्र में निधन

बीकानेर बुलेटिन ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का निधन हो गया है. वह पिछले कुछ वक्त से बीमार थीं. 96 साल की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय फिलहाल स्टॉकलैंड के Balmoral Castle में थीं, वहीं पर उनका निधन हुआ. इसपर शाही परिवार का बयान आ गया है. महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ब्रिटेन की सबसे लंबे वक्त तक शासन करने वाली शासक रहीं. महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के बाद अब उनके बेटे चार्ल्स (उम्र 73 साल) स्वतः ब्रिटेन के राजा होंगे. आज गुरुवार को उनकी तबीयत नाजुक होने की बात सामने आई थी. तब से वह डॉक्टर्स की देखरेख में थीं. महारानी की तबीयत बिगड़ते ही शाही परिवार के लोग स्कॉटलैंड पहुंचने लगे थे. यहां महारानी Balmoral Castle में थीं. यहां एलिजाबेथ समर ब्रेक में आई थीं. शाही परिवार ने बताया था कि महारानी episodic mobility की दिक्कत से जूझ रही थीं. इसमें उनको खड़े होने और चलने में परेशानी होती थी. पीएम मोदी ने जताया जुख महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट किया है. उन्होंने लिखा कि महारानी एलिजाबेथ द्वितीय को हमारे समय की एक दिग्गज के रूप में याद किया जाएगा. उन्होंने सार्वजनिक जी...

करंट की चपेट में आने से युवक की मौत

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। शहर के जेएनवीसी थाना इलाके में एक युवक की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों ने शव को पोस्टमार्टम नहीं करवाने की मांग को लेकर पीबीएम स्थित मोर्चरी के आगे जाम लगा दिया। मृतक के परिजनों का आरोप है कि पुलिस जबरन पोस्टमार्टम का दबाव बना रही है। जबकि परिवार पोस्टमार्टम करवाना नहीं चाहता। पुलिस की तानाशाही रवैये को लेकर मृतक के परिजन नाराज है और अपनी मांग को लेकर जाम लगाया। बताया जा रहा है कि एलआईसी ऑफिस के पास एक मकान में मुकेश भार्गव नामक युवक करंट की चपेट में आ गया। जिसको बचाने के चक्कर में साथी श्रमिक भी घायल हो गया। घायल श्रमिक का कहना है कि यह एक हादसा ही था। जिसमें किसी का कोई दोष नहीं। लेकिन पुलिस मृतक का जबरदस्ती पोस्टमार्टम करवाने को आमदा है।

इस तालाब में नहीं होगा मूर्ति विसर्जन

बीकानेर बुलेटिन हर बार की तरह इस बार भी हर्षोलाव तालाब में मूर्ति विसर्जन नहीं होगा। इसे रोकने के लिए हर्ष जातीय ट्रस्ट के साथ गंगाशहर पुलिस से सहयोग की अपील की गई है।  श्री अमरेश्वर हर्ष जातीय ट्रस्ट मंडल के अध्यक्ष ओपी हर्ष ने बताया कि इस बार भी हर्षोलाव तालाब परिसर में मूर्ति विसर्जन नहीं होने दिया जाएगा। तालाब की सुरक्षा और यहां नहाने वालों के जीवन की सुरक्षा के लिए ये कदम उठाया गया है। इस संबंध में गंगाशहर पुलिस को भी लिखित में पत्र दिया गया है, ताकि दिनभर पुलिस भी तैनात रहें।

बीकानेर में रिश्वतखोर जिला परिषद सदस्य गिरफ्तार, ACB ने 10 लाख लेते किया ट्रैप

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर ए.सी. बी. ने आज कार्यवाही करते हुये वार्ड नंबर 16 के जिला परिषद सदस्य को 10 लाख की रिश्वत के साथ गिरफ्तार किया है। एसीबी के पुलिस अधीक्षक देवेंद्र बिश्नोई ने बताया कि जिला परिषद् में किसी काम के बिल पास करवाने के लिए 21 लाख रुपए की डिमांड की गई थी। इसी के तहत पहली किश्त के रूप में दस लाख रुपए का भुगतान किया जा रहा था। पीड़ित पक्ष ने इस आशय की शिकायत एसीबी से की थी। जांच पड़ताल के बाद गुरुवार दोपहर उसे रिश्वत की राशि के साथ पुरखाराम के पास भेजा गया। जहां रिश्वत हाथ में लेने के साथ ही एसीबी की टीम ने दबोच लिया। पुखराम को फिलहाल हिरासत में लेकर थाने ले जाया गया है। बताया जा रहा है कि पुखराम कांग्रेस के टिकट पर जीत कर जिला परिषद् सदस्य बने हैं। पुखराम की गिरफ्तारी के बाद उसके घर और अन्य ठिकानों पर भी पुलिस कार्रवाई कर रही है। उसके बैंक खातों को भी सीज करने की तैयारी की जा रही है। फिलहाल ये पता लगाया जा रहा है कि उसकी संपत्ति कहां-कहां है? उससे एसीबी के अधिकारी सख्ती के साथ पूछताछ कर रहे हैं।

सीएमएचओ ने नोखा जिला अस्पताल और पांचू सीएचसी का किया औचक निरीक्षण

बीकानेर बुलेटिन निशुल्क जांच और दवा योजना का लिया फीडबैक, चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत शत प्रतिशत पंजीकरण के दिए निर्देश बीकानेर, 8 सितंबर। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मोहम्मद अबरार पंवार ने गुरुवार को नोखा के जिला अस्पताल और पांचू के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया।  इस दौरान उन्होंने दोनों चिकित्सा संस्थानों में मुख्यमंत्री निशुल्क दवा और जांच योजना की स्थिति जानी। उन्होंने निर्देश दिए कि नॉर्म्स के अनुसार सभी दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने आउटडोर, इनडोर और डे केयर सेंटर का निरीक्षण किया। दवा वितरण केंद्रों में दवाइयों की उपलब्धता और इन्हें ऑनलाइन अपलोड किए जाने की स्थिति का रिव्यू किया। सीएमएचओ ने कहा कि मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत शत प्रतिशत पंजीकरण करवाया जाए और प्रत्येक पात्र को लाभ मिले, यह सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने इन चिकित्सा केंद्रों में भर्ती मरीजों से बातचीत की और व्यवस्थाओं संबंधी फीडबैक लिया। अस्पतालों में साफ सफाई रखने और योजनाओं के प्रचार प्रसार से जुड़े हार्डिंग एवं बोर्ड लगवाने के निर्देश...

पुल के पास खाली प्लॉट में मिला युवक का शव

बीकानेर बुलेटिन जिले के नाल पुलिस थाना क्षेत्र में युवक की हत्या का मामला सामने आया है। शव नाल पुल के पास एक खाली प्लॉट में पड़ा मिला। जिसकी सूचना पर नाल थानाधिकारी विक्रम सिंह चारण मय टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयास शुरू किये। विक्रम सिंह चारण ने बताया कि मृतक की पहचान नाल निवासी 20 वर्षीय पवन मेघवाल के रूप में हुई है। जिसके शरीर पर चोट के निशान मिले है। जिससे यह स्पष्ट हुआ कि युवक की हत्या कर शव को फेंका गया है। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल करते हुए दो नामजद व्यक्तियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। वहीं, चार पांच संदिग्ध व्यक्तियों को राउंडअप किया है जिनसे पुलिस पूछताछ कर रही है। विक्रम सिंह चारण के अनुसार नामजद में पेमासर निवासी चुन्नीलाल व कैलाश मेघवाल है। उन्होंने बताया कि हत्या के कारण अभी स्पष्ट रूप से सामने नहीं आये है, लेकिन अब तक की जांच पड़ताल में मामला लड़की से जुड़ा सामने आ रहा है। चारण ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। वहीं, आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम लगी हुई है।

गंगाशहर पुलिस से ज्यादा तो चोर गस्त लगा रहे, सीसीटीवी में हुवे कैद

बीकानेर बुलेटिन गंगाशहर में पिछले कुछ दिनों से चोरों के आतंक जारी है। बीती रात गंगाशहर में तीन संदिग्ध युवक स्पॉट हुए हैं। बात गंगाशहर की अरुणोदय विद्या मंदिर के पास की है। जहां रात 1 बजकर 2 मिनट पर तीन नकाबपोश युवक स्पॉट हुए हैं। ये युवक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। आसपास के लोगों का दावा है कि यह चोरी की वारदात को अंजाम देने आए थे। तीनों ने अपना मुंह अच्छी तरह से ढंक रखा था। तीनों की अनुमानित उम्र 20-25 वर्ष मानी जा रही है। तीनों युवक गली से अरुणोदय वाली चौड़ी गली में आए। कुछ पल इधर उधर देखते और घूमते रहे। फिर चोपड़ा स्कूल की तरफ रोड़ पर निकल गए।  उल्लेखनीय है कि पिछली 29 तारीख़ को इसी क्षेत्र के चार घरों में चोरियां हुई। इसके बाद भी चोपड़ा बाड़ी व मैन बाजार से बाइक चोरी की वारदातें हुई। मैन बाजार से बाइक चोरी करने के मामले में भी चार लोग शामिल बताए जा रहे हैं। इनमें से दो ने बाइक उठाने का काम किया, वहीं एक बाइक में अन्य दो रैकी कर रहे थे। आशंका है कि कोई गिरोह गंगाशहर में सक्रिय हैं। गौतम चौक क्षेत्र में हुई चोरियों में स्थानीय युवक भी शामिल हो सकता है। चोरों से गंगाशहर भयभीत ह...