Skip to main content

Posts

सोने-चांदी के आभूषण सहित नकदी चोरी

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। जिले में चोरियां थमने का नाम नहीं ले रही है। अज्ञात चोर कभी घरों को तो कभी वाहनों को अपना निशाना बना रहे है। नयाशहर थाना इलाके के बंगलानगर में चोरी की वारदात होना सामने आई है। जहां चोर सोने-चांदी के आभूषण सहित नकदी चोरी कर ले गए। चोरी की यह वारदात 26 अगस्त की रात को जालुराम जी की खेड़ी में हुई। इस संबंध में हेतराम पुत्र कुंभाराम ने अज्ञात चोर के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। जिसकी जांच एएसआई कालूराम कर रहे हैं। पुलिस के अनुसार हेतराम ने रिपोर्ट देते हुए बताया कि उसके मकान जालुराम की खेड़ी बंगलानगर से 26 अगस्त की रात को करीब एक बजे से पांच बजे के बीच कोई अज्ञात व्यक्ति घर में घुसा और सोने-चांदी के आभूषण व 74 हजार रुपए नकद चोरी कर ले गया। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

फड़बाजार सब्जी के गाड़े राजीव गांधी मार्ग में शिफ्ट,अब दोनों साइड लगे ठेले

बीकानेर बुलेटिन फड़बाजार के ठेले और थड़ियां राजीव गांधी मार्ग पर शिफ्ट संभागीय आयुक्त के निर्देशानुसार हुई कार्यवाही बीकानेर, 29 अगस्त। संभागीय आयुक्त डॉ. नीरज के पवन के निर्देशानुसार सोमवार को फड़बाजार में लग रहे फल-सब्जियों के ठेले एवं थड़ियां राजीव गांधी मार्ग पर शिफ्ट कर दिए गए। व्यापारिक गतिविधियों का केन्द्र फड़ बाजार सोमवार को काफी खुला-खुला नज़र आया, साथ ही यहां यातायात व्यवस्था भी सुगम होने से आमजन को राहत मिली है।       फड़ बाजार में किराने का सामान खरीद रहे ग्रामीण धन्नाराम ने बताया कि गाड़े शिफ्ट होने से आवागमन में काफी सहूलियत मिली है। पहले अत्यधिक भीड़-भाड़ के कारण काफी मुश्किलें होती थीं। उन्होंने बताया कि पहले यह कल्पना भी नहीं की जा सकती थी कि फड़ बाजार इस प्रकार से खुला नज़र आएगा। वहीं सुमन देवी ने बताया कि फड़बाजार में पूर्व में भीड़ के कारण कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता था।       फल-सब्जी वालों ने अपने गाड़े राजीव गांधी मार्ग पर एक पंक्ति में सुव्यवस्थित रूप से लगा दिए हैं। यहां एक गाड़े से सब्जी खरीद रहे एक वरिष्ठ नागरिक ने बताया कि राज...

राकेश टिकैत बीकानेर के दौरे पर, आंदोलन अभी जारी अब एमएसपी की बारी है, देशभर में बड़ा आंदोलन होगा

बीकानेर बुलेटिन नरेंद्र मोदी सरकार के सामने किसानों के लिए लड़ने वाले राकेश टिकैत ने कहा है कि न्यूनतम खरीद मूल्य (एमएसपी) के लिए देशभर में बड़ा आंदोलन होगा। इसके उन्होंने विपक्ष की भूमिका का महत्वपूर्ण बताते हुए केंद्र सरकार पर हमला बोला। टिकैत यहां पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी के यहां उनकी माताजी के निधन पर शोक व्यक्त करने आए थे। बाद में पत्रकारों से बातचीत में टिकैत ने कहा कि किसान को फसल खरीद के लिए न्यूनतम खरीद मूल्य तय करना ही होगा। केंद्र सरकार को एमएसपी के लिए नए सिरे से नियम बनाने होंगे, ताकि किसान को उचित मूल्य मिल सके। वर्तमान एमएसपी से किसान का शोषण हो रहा है। बाजरा, मूंगफली, सरसों की खरीद एमएसपी पर होनी चाहिए। व्यापारी पहले फसल खरीदकर उसे होल्ड करता है, फिर बड़ी कीमत पर बेचता है। सरकार ने हाइवे निकालते हुए दो सौ मीटर में कोई दुकान नहीं खोलने की शर्त के खिलाफ लड़ना होगा। छोटे दुकानदार भी खतरे में है, उन्हें भी अपनी लड़ाई लड़नी होगी। उन्होंने कहा कि आने वाला समय छोटे दुकानदारों के एकजुट होने का है। सबसे ज्यादा खतरा इन्हीं दुकानदारों पर आने वाला है। विपक्ष एकजुट हो टिकैत ने क...

रोमांचक मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराया

बीकानेर बुलेटिन टीम इंडिया ने पाकिस्तान से पिछले टी-20 वर्ल्ड कप में मिली हार का हिसाब चुकता कर दिया है। भारत ने एशिया कप के ग्रुप ए मैच में पाकिस्तान को रोमांचक मुकाबले के बाद 5 विकेट से हरा दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने वाली पाक टीम 19.5 ओवर में 147 रन पर ऑलआउट हो गई। जवाब में भारत ने 19.4 ओवर में 5 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया। पाकिस्तान ने टी-20 वर्ल्ड कप में भारत को 10 विकेट से हराया था। हार्दिक पंड्या भारत की जीत के सबसे बड़े हीरो साबित हुए। उन्होंने गेंदबाजी में कमाल करते हुए तीन विकेट लिए थे। इसके बाद दबाव भरे पलों में बेहतरीन पारी खेलते हुए 17 गेंदों पर 33 रन बनाए। कोहली और रोहित के आउट होने के बाद टीम इंडिया को सूर्यकुमार यादव से उम्मीदें थी, लेकिन वो भी कुछ खास नहीं कर पाए और 12 गेंद में 12 रन बनाकर नसीम शाह की गेंद पर बोल्ड हो गए। पाकिस्तान पर दबाव बढ़ाने के चक्‍कर में कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली आउट हो गए। दोनों का विकेट मोहम्मद नवाज ने झटका। कप्तान रोहित ने 12 रन बनाए तो वहीं, विराट के बल्ले से 34 गेंद में 35 रन निकले। एक बार फिर कोहली भारत के लिए मैच जिताऊ...

रामदेवरा मेला: बीकानेर से नोखड़ा तक 6 ब्लैक स्पॉट, पुलिस की कड़ी निगरानी,श्रद्धालुओं के लिए अलर्ट

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। बीकानेर पुलिस का बाबा रामदेवरा मेले के श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिहाज़ से अलर्ट जारी किया है। वाहन चलाते समय चालक यात्रियों की सुरक्षा का पूर्ण ध्यान रखें ।  श्रीडूंगरगढ़, अनूपगढ़, श्रीगंगानगर, कोलायत व अन्य जगहों से आने वाले मार्गों पर चिन्हित ब्लैक स्पॉट पर निगरानी के लिए ट्रैफिक पुलिस पेट्रोलिंग के साथ संबंधित थाने हर वक्त निगरानी के लिए लगाया गया है। सेवादारों को हाइवे से जगह छोड़कर लंगर व सेवा लगाने को हिदायत दी गई है। झुंड में नहीं चलने के साथ डीजे का उपयोग नहीं करने व बैंग, ध्वजा, सामान ले जाने वाले वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाने के लिए कहा गया है कि दूर से न की लाइट पड़ने पर संबंधित वस्तु चमके और वाहन चालक को अंदाजा लगता रहे। ये हिदायत  वाहन चलाते समय यातायात नियमों की पालना करें । चालक अपने वाहन को तेज गति व खतरनाक तरीके से नहीं चलाये । वाहन चलाते समय सीट बैल्ट का उपयोग करें। वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग नहीं करें। अपने वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगवायें जो कि निःशुल्क लगाये जा रहे है। बसों की छत व सीढ़ियों पर सवारी नहीं बैठायें मालवाहक व...

बंद मकान में मिला शव, एफएसएल व पुलिस की मौके पर

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। कोटगेट पुलिस थाना क्षेत्र रानी बाजार एरिया में एक बंद मकान में शव मिला है। शव पांच-छ: दिन पुराना बताया जा रहा है। बदबू आने पर आसपास के लोगों ने कोटगेट पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मकान को खोला तो अंदर एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला। सूत्रों के मुताबिक यह मकान सुनील सोनी नाम के युवक का है. पुलिस के अनुसार शव पांच-छत्न दिन पुराना है जो सड़ चुका है और भंयकर बदबू मार रहा है। मकान बाहर से बंद था ऐसा बताया जा रहा है। घर में मृतक अकेला ही था। फिलहाल पुलिस मौके पर है। वहीं एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया है।

ट्रेक्टर की टक्कर से मोटर साइकिल सवार दो युवक घायल, ट्रोमा सेन्टर में भर्ती

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। रविवार दोपहर कालू रोङ पोस्ट ऑफिस के पास बाइक व ट्रैक्टर की भिड़ंत हो गई जिसमें बाइक सवार दो जने गंभीर घायल हो गए। मौके पर मौजूद अमित सेठिया ने टाइगर फोर्स के अध्यक्ष महिपाल सिंह को सूचना दी। इस पर महिपाल सिंह लाखाऊ ने तुरंत मौके पर पहुंच कर अपने निजी वाहन व टाइगर फोर्स एंबुलेंस से घायलों को लुणकनसर सीएचसी में भर्ती करवाया । लूणकनसर अस्पताल में उपचार के बाद दोनों गंभीर घायल  शिवराज पुत्र बीरबल राम मेघवाल जाति मेघवाल उम्र 27 वर्ष व भादर राम पुत्र रावता राम उम्र 42 वर्ष निवासी फूलदेसर लूणकरणसर को बीकानेर ट्रोमा सेंटर रेफर कर दिया गया । टाइगर फोर्स के राजू कायल, योगेंद्र सिंह, प्रभुनाथ , राकेश मूंड आदि ने अस्पताल पहुंच कर घायलों की मदद की।