Skip to main content

Posts

गाँव-ढाणी तक चुनावी दौरे, दिन भर मतदाताओं से सीधा सम्पर्क, शाम से ही बाड़ेबंदी, रोचक मुकाबले में डूंगर कॉलेज

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर ।  कैम्पस से लेकर गांव-ढाणी तक चुनावी दौरे छात्रसंघ चुनाव में मतदान का दिन 26 अगस्त नजदीक आने के साथ ही चुनावी सरगर्मियां गुरुवार को तेज हो गई। शहर में होर्डिंग पर प्रत्याशी वोट की अपील करते नजर आ रहे है। वहीं सड़कों पर कॉलेज विद्यार्थियों की गाडि़यां सरपट दौड़ती दिखती है। सुबह 8 बजे प्रचार की शुरुआत कॉलेज परिसर में ही होती है, दोपहर होते-होते गांवों और शहर के मोहल्लों में प्रत्याशियों के समर्थक विद्यार्थियों के निवास पर पहुंच जाते है। कॉलेजों में बुधवार तक शिक्षण कार्य चला, परन्तु कक्षा कक्ष में विद्यार्थी इक्का-दुक्का ही पहुंचे। कैम्पस में चहल-पहल के साथ विद्यार्थियों के आइ कार्ड वितरण वाले स्थल पर जरूर भीड़ रही। चुनावी जनसम्पर्क का गुरुवार को अंतिम दिन है। शुक्रवार सुबह 8 बजे से छात्र संघ चुनाव में मतदान शुरू हो जाएगा। सोशल मीडिया वॉर रूम की तर्ज पर काम विधानसभा और लोकसभा चुनाव में राजनीतिक दलों की तर्ज पर छात्र संघ चुनाव में भी छात्र संगठनों ने प्रत्याशियों के लिए सोशल मीडिया वॉर रूम की टीमें बनाकर प्रचार शुरू किया है। प्रत्याशियों ने इसके लिए अलग से टीम...

दो दिन बाद भी नहीं हो पाई शिनाख्त, पीबीएम अस्पताल में जारी है इलाज

बीकानेर बुलेटिन नोखा में मंगलवार को एक व्यक्ति गश खाकर गिर गया। अज्ञात बेहोश व्यक्ति की गुरुवार सुबह समाचार लिखे जाने तक पहचान नहीं हो सकी। थानाधिकारी ईश्वरप्रसाद जांगिड़ ने बताया कि 23 अगस्त शाम को सूचना मिली कि एक अज्ञात व्यक्ति नवली गैट बस स्टैंड पर खड़ा था, जो कि अचानक मिर्गी या चक्कर आने पर गश खाकर गिर गया और बेहोश हो गया। मौका पर उपस्थित यातायात पुलिसकर्मी व ड्यूटी ऑफिसर हैड कांस्टेबल दीपेन्द्र कुमार ने सीएचसी नोखा में इलाज हेतु भर्ती करवाया गया। जहां सीएचसी नोखा से प्राथमिक उपचार के बाद भी व्यक्ति की बेहोशी की हालत में सुधार नहीं होने पर उक्त अज्ञात व्यक्ति को एम्बुलेंस की मदद से पीबीएम अस्पताल बीकानेर मे रैफर किया गया है। घायल की पहचान नहीं हो पाई है। थानाधिकारी ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति की उम्र करीब 30-35 साल, कद करीबन 5.9, चेहरे पर हल्की दाढ़ी है, बदन पर हल्के ब्लैक कलर की शर्ट व हाफ व्हाइट, क्रीम कलर की पैन्ट पहने हुए है। हाथ पर लाल रंग की मौली व राखी बंधी हुई है।

सिने मैजिक और सूरज टॉकीज सिनेमा में गांधी फिल्म का प्रदर्शन जारी, आमजन देख सकेंगे इस समय निःशुल्क

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर, 25 अगस्त। आजादी के 75वें वर्ष के उपलक्ष्य में सिने मैजिक तथा सूरज टॉकिज थियेटर में रिचर्ड एटनबरो द्वारा निर्देशित ऑस्कर विनर फिल्म ‘गांधी‘ का निःशुल्क प्रदर्शन गुरुवार को भी जारी रहा। स्वतंत्रता आंदोलन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के योगदान को समर्पित इस फिल्म को जिले के विद्यार्थियों ने देखा और महात्मा गांधी के जीवन मूल्यों और उनके सिद्वांतों से परिचित हुए। फिल्म का मॉर्निंग शो में प्रातः 9 बजे से निःशुल्क प्रदर्शन 1 सितम्बर तक चलेगा। अतिरिक्त जिला कलक्टर (शहर) पंकज शर्मा ने बताया कि जिला प्रशासन के सहयोग से इस फिल्म का प्रदर्शन किया जा रहा है। राज्य सरकार द्वारा फिल्म के प्रदर्शन के लिए नेशनल फिल्म डिवीजन कॉरपोरेशन से विशेष अनुमति ली थी। उन्होंने बताया कि गांधी फिल्म के निःशुल्क प्रदर्शन के पीछे राज्य सरकार का उद्देश्य गांधी दर्शन तथा मानव मूल्यों के प्रति विद्यार्थियों को जागृत करना है। जिस तरह से महात्मा गांधी की प्रासंगिकता वर्तमान समय में भी बरकरार है, उसी प्रकार यह फिल्म आज के दौर में भी प्रासंगिक है।  महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के जिला संयोजक स...

ब्रह्मानंद भनोत छात्र सदन और अतिथिगृह का भूमि पूजन और शिलान्यास समारोह,संस्कारवान बनें युवा, संस्कारों को भावी पीढ़ी तक पहुंचाएं : शिक्षा मंत्री

बीकानेर बुलेटिन संस्कारवान बनें युवा, संस्कारों को भावी पीढ़ी तक पहुंचाएं : शिक्षा मंत्री ब्राह्मणों के कल्याण और उत्थान के लिए कार्य करेगा विप्र कल्याण बोर्ड: श्री महेश शर्मा बीकानेर, 25 अगस्त। श्री छः न्याति ब्राह्मण महासंघ की ओर से श्री ब्रह्मानन्द भनोत छात्र सदन और अतिथिगृह का भूमि पूजन और शिलान्यास समारोह गुरूवार को लालेश्वर महादेव मंदिर के अधिष्ठाता श्री विमर्शानन्द महाराज के सान्निध्य में आयोजित हुआ।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी.कल्ला थे। उन्होंने कहा कि विप्र समाज के युवा संस्कारी बनें तथा भावी पीढ़ी को संस्कारवान बनाने में अपना योगादान दें। उन्होंने कहा कि श्री छःन्याति ब्राह्मण महासंघ द्वारा बनाए जा रहे इस छात्र सदन तथा विश्रामगृह में समाज के सभी लोग यथा सामर्थ्य अपना योगदान दें। उन्होंने कहा कि अपरिगृह का सिद्धान्त अपनाकर समर्पण करने में विद्या तथा धन में वृद्धि होती है। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम मातृ, पितृ और गुरु भक्त थे।  राज्य विप्र कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष श्री महेश शर्मा ने कहा कि ब्राह्मणों के उत्थान और कल्याण के लिए राज्य सरकार द्वारा ...

MGSU अध्यक्ष पद के लिए तीन दावेदार हैं तो महासचिव के लिए आमने-सामने की टक्कर

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर के महाराजा गंगा सिंह युनिवर्सिटी में अध्यक्ष पद के लिए जहां त्रिकोणीय मुकाबला होने जा रहा है, वहीं महासचिव के लिए आमने-सामने की टक्कर है। वैसे तो युनिवर्सिटी के अधीन संभाग के सभी कॉलेज के करीब एक लाख स्टूडेंट्स है लेकिन केंपस में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स की संख्या महज 903 है। ऐसे में इतने ही वोटर युनिवर्सिटी के अध्यक्ष सहित चार पदों के लिए मतदान करेंगे। MGSU की प्रवक्ता डॉ. मेघना शर्मा ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए भैराराम जाखड़, भवानी सिंह तंवर और लोकेंद्र प्रताप सिंह के बीच मुकाबला है। वहीं महासचिव के लिए विजयपाल चौधरी और योगेश हर्ष मैदान में हैं। उपाध्यक्ष पद के लिए भरत गौड़ और दीपिका शर्मा के बीच सीधी टक्कर है। संयुक्त सचिव के लिए कुलदीप सोनी और वर्षा सैन के बीच टक्कर है। कैंपस से बाहर हो रहा है प्रचार युनिवर्सिटी छात्र संघ के दावेदार अब कैंपस से बाहर ही घर घर संपर्क कर रहे हैं। युनिवर्सिटी समय में स्टूडेंट्स एक-दूसरे से मिल रहे हैं लेकिन इसके बाद मतदाताओं के घर तक पहुंच रहे हैं। बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स बीकानेर शहर व आसपास के गांवों से भी है। ऐसे में कई दावेदार ...

कोडमदेसर मेले के दौरान सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर, 24 अगस्त। अतिरिक्त जिला कलेक्टर (शहर) पंकज शर्मा ने तीन दिवसीय कोडमदेसर भैरवनाथ मेले के दौरान विभिन्न व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।  शर्मा ने बताया कि कोडमदेसर भैरवनाथ मेला 7 से 9 सितंबर (तीन दिन) तक भरेगा। मेले के दौरान सभी आवश्यक सुविधाएं आदर्श प्रबंधन योजना के अनुरूप उपलब्ध करवाने के लिए पुलिस एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, उपखंड अधिकारी बीकानेर एवं कोलायत, राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम के प्रबंधक, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी तथा बीकानेर एवं कोलायत के तहसीलदार को आपसी समन्वय के साथ संबंधित माकूल व्यवस्थाएं नियमानुसार करवाने के लिए निर्देशित किया है।

बीकानेर में कल यहाँ बाबा रामदेव जी के भव्य जागरण में प्रकाश माली व आशा वैष्णव देंगे भजनों की प्रस्तुति

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। मस्त मंडल सेवा संस्था द्वारा बाबा रामदेव की 50वीं स्वर्णिम फेरी के साथ ही 24 अगस्त बुधवार को इंदिरा चौक, गंगाशहर में बाबा रामदेव का विशाल जागरण आयोजित किया जा रहा है। संस्था के संरक्षक महावीर रांका ने बताया कि रात्रि नौ बजे जानेमाने गायक प्रकाश माली व आशा वैष्णव भजनों की प्रस्तुति देंगे।