Skip to main content

सिने मैजिक और सूरज टॉकीज सिनेमा में गांधी फिल्म का प्रदर्शन जारी, आमजन देख सकेंगे इस समय निःशुल्क

बीकानेर बुलेटिन




बीकानेर, 25 अगस्त। आजादी के 75वें वर्ष के उपलक्ष्य में सिने मैजिक तथा सूरज टॉकिज थियेटर में रिचर्ड एटनबरो द्वारा निर्देशित ऑस्कर विनर फिल्म ‘गांधी‘ का निःशुल्क प्रदर्शन गुरुवार को भी जारी रहा। स्वतंत्रता आंदोलन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के योगदान को समर्पित इस फिल्म को जिले के विद्यार्थियों ने देखा और महात्मा गांधी के जीवन मूल्यों और उनके सिद्वांतों से परिचित हुए। फिल्म का मॉर्निंग शो में प्रातः 9 बजे से निःशुल्क प्रदर्शन 1 सितम्बर तक चलेगा।
अतिरिक्त जिला कलक्टर (शहर) पंकज शर्मा ने बताया कि जिला प्रशासन के सहयोग से इस फिल्म का प्रदर्शन किया जा रहा है। राज्य सरकार द्वारा फिल्म के प्रदर्शन के लिए नेशनल फिल्म डिवीजन कॉरपोरेशन से विशेष अनुमति ली थी। उन्होंने बताया कि गांधी फिल्म के निःशुल्क प्रदर्शन के पीछे राज्य सरकार का उद्देश्य गांधी दर्शन तथा मानव मूल्यों के प्रति विद्यार्थियों को जागृत करना है। जिस तरह से महात्मा गांधी की प्रासंगिकता वर्तमान समय में भी बरकरार है, उसी प्रकार यह फिल्म आज के दौर में भी प्रासंगिक है। 

महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के जिला संयोजक संजय आचार्य ने बताया कि सन 1982 में आई ‘गांधी’ फिल्म को ऑस्कर के लिए 11 कैटेगिरी में नामित किया गया था, जिसमें फिल्म ने 8 श्रेणियों में ऑस्कर अवार्ड जीता था। 3 घंटे 11 मिनट की इस फिल्म में ‘बेन किंग्सले’ ने महात्मा गांधी की अविस्मरणीय भूमिका निभाई थी तथा रोहिणी हटंगड़ी ने अपने अभिनय से कस्तूरबा गांधी की भूमिका को अमर कर दिया था।
 इस दौरान यशपाल गहलोत, संजय जड़िया, सूरज सोनी, नितिन वत्सस तथा संतोष व्यास आदि मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

बीकानेरी नेता सक्रिय:भाजपा से अर्जुनराम के हाथ में है कमान तो कांग्रेस से बी.डी. कल्ला कर रहे प्रचार

बीकानेर बुलेटिन भंवरलाल शर्मा के निधन से रिक्त हुई सरदारशहर विधानसभा सीट पर उप चुनाव में बीकानेर के नेताओं की सक्रियता साफ दिखाई दे रही है। भारतीय जनता पार्टी से जहां केंद्रीय राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल को जिम्मेदारी मिली हुई है, वहीं कांग्रेस से शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला सहित कई नेता पहुंच रहे हैं। इनके अलावा भी कई स्थानीय नेताओं को सरदारशहर में जातीय आधार पर जिम्मेदारियां दी गई है, जिन्होंने वहीं पर कैंप किया हुआ है। भारतीय जनता पार्टी ने तो सरदारशहर उपचुनाव की पूरी कमान ही मेघवाल को सौंप रखी है क्योंकि मेघवाल कभी चूरू के जिला कलक्टर हुआ करते थे। प्रशासनिक अधिकारी के रूप में मेघवाल ने यहां काफी समय तक काम किया। इस दौरान बने संपर्क का फायदा भाजपा लेना चाहती है। वहीं सरदारशहर में दलित वर्ग के वोट निर्णायक स्थिति में है, ऐसे में दलित वोट बैंक को प्रभावित करने के लिए भी मेघवाल कारगर साबित हो सकते हैं। बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ से जुड़े कई भाजपा नेताओं को भी सरदारशहर में अपने संपर्कों के आधार पर प्रचार करने के निर्देश दिए जा रहे हैं। मेघवाल की टीम के सदस्य भी इसी विधानसभा क्षेत्र में ...

युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला 

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। कोटगेट थाना क्षेत्र में युवक पर हमला होने का मामला सामने आया है। घटना कोटगेट थाना क्षेत्र के जेलवेल टंकी के पास की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार पीपल गट्टे के पास कपिल राजपुरोहित युवक कुत्तों को दूध पिला रहा था। इस दौरान बाइक पर सवार होकर आए दो युवकों उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला बोल दिया। बताया जा रहा है कि आरोपियों द्वारा युवक के गर्दन, पीठ और गाल पर चाकू से वार किये है। शोर-शराबा होने पर आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और घायल युवक को पीबीएम अस्पताल ट्रोम सेंटर लेकर पहुंचे। जहां पर चिकित्सकों द्वारा घायल का इलाज किया जा रहा है।घटना की सूचना मिलने पर कोटगेट थानाधिकारी गोविंद सिंह मय टीम के साथ पीबीएम पहुंचे हैं, जहां घायल युवक से घटना की जानकारी ले रहें हैं। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल पाया कि हमला करने वाले युवक कौन थे और क्यों इस वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है।