Skip to main content

Posts

घर में नहा रही युवती का फोटो खींच किया ब्लैकमेल, अपहरण कर किया दुष्कर्म

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर के गंगाशहर क्षेत्र में नहा रही युवती के फोटो खींचने और बाद में इसी फोटो से ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। गंगाशहर पुलिस ने बंगला नगर में रहने वाले एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। आरोप है कि गंगाशहर में एक युवती की नहाते हुए का अश्लील फोटो खींच लिया गया। बाद में बंगला नगर निवासी नंदलाल सोनी ने अपहरण व दुष्कर्म किया। आरोप है कि नंदलाल सोनी चार-पांच महीने पहले युवती के घर आया था। उस समय वह आंगन में नहा रही थी। आरोपी ने उसके अश्लील फोटो ले लिए। बाद में इन फोटो के दम पर उसका शोषण करने लगा। इसके बाद आरोपी ने उसे विवाह के लिए मजबूर करना शुरू कर दिया। एफआईआर में कहा गया है कि मिठाई खिलाकर महिला को बेहोश किया और जयपुर ले गए। वहां भी उसके साथ दुष्कर्म किया गया। आरोप है कि गैर कानूनी तरीके से शादी के कागजों पर हस्ताक्षर करवा लिए। बाद में आरोपी नंदलाल पीड़िता को लेकर जयपुर आ गया, जहां पुलिस की मदद से वापस अपने परिजनों के पास पहुंची। इस पर नंदलाल सोनी युवती के एडिटेड फोटो व विवाह के दस्तावेज वायरल कर युवती को बदनाम करने लगा। पुलिस ने आरोपी नंदलाल सोनी क...

युवाओं को बरगला रहा है क्षत्रिय युवक संघ, देवीसिंह भाटी ने होने वाले किसान सम्मेलन को लेकर लगाए आरोप

बीकानेर बुलेटिन प्रताप फाउंडेशन ने क्या किया सब जानते हैं, जातिवादी संगठन 36 कौम को कर रहा गुमराह, युवाओं को बरगला रहा है क्षत्रिय युवक संघ, देवीसिंह भाटी ने होने वाले किसान सम्मेलन को लेकर लगाए आरोप, भावुक, आध्यात्मिक बातों से रास्ता बनाना चाहते हैं कुछ लोग – बीकानेर। शहर के वेटरनरी विश्विद्यालय प्रांगण में 22 अगस्त को क्षत्रिय युवक संघ के अनुषांगिक संगठन प्रताप फाउंडेशन के बैनर तले किसान सम्मेलन होना प्रस्तावित है।किसान सम्मेलन के विरोध में सामाजिक न्याय मंच के सुप्रीमो एवं पूर्व सिंचाई मंत्री देवीसिंह भाटी ने विरोध के स्वर मुखर किये हैं।देवीसिंह भाटी ने कहा कि राजधानी में कुछ समय पहले राजपूत समाज को इकट्ठा करके कुछ तथाकथित राजनीतिक लोगों ने अपना उल्लू सीधा करने का काम किया था, उन्होंने पहले तो गमराह करके राजपूत युवा युवतियों को इकट्ठा किया एवं बाद में अपनी राजनीतिक शिष्यों को प्रमोट करने के लिहाज से मंच से भाषण करवाए एवं उनके सम्बोधनो से खुद को धन्यवाद ज्ञापित करवाए यह दम्भ नहीं है तो क्या है।अब वे सामाजिक न्याय मंच के विचारों को कट कॉपी पेस्ट करके किसान सम्मेलन नाम से अपने हित साध...

शराब से भरा कंटेनर पकड़ा, कंटेनर से 847 पेटी विभिन्न ब्रांड की शराब जब्त

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए अवैध शराब के परिवहन कर रहे कंटेनर को पकड़ा है । कंटेनर से जब्त की गई शराब की कीमत लगभग एक करोड़ बताई जा रही है । मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने आज सवेरे गुजरात के नंबर का एक कंटेनर पकड़ा है कंटेनर से भारी मात्रा में अलग अलग ब्रांड की शराब मिली है । एसएचओ धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि गुजरात नंबर का एक कंटेनर भारी मात्रा में अवैध शराब का परिवहन किया जा रहा है । गजनेर फांटे के पास इस कंटेनर को रोक कर तलाशी लेने पर कंटेनर से भारी मात्रा में शराब बरामद हुई है । शराब की कीमत करोड़ों रुपए है । पुलिस ने कंटेनर चालक चूनाराम जाट बाड़मेर निवासी को इस मामले में गिरफ्तार किया है । फिलहाल पुलिस आरोपी से गहनता से पूछताछ कर रही है ।

फूड पॉइजनिंग का मामला: माता-पिता और चार बच्चों को हुई फूड पॉइजनिंग, चार को लाया गया PBM अस्पताल

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर।  फूड पॉइजनिग से एक ही परिवार के 6 लोगों के बीमार हो जाने की खबर सामने आयी है । घटना नोखा के झाड़ेली की है । जहां पर बीती रात को दूषित खाना खाने से एक ही परिवार के 6 लोग बीमार हो गए । जिनमें 4 बच्चे भी शामिल है । मिली जानकारी के अनुसार नोखा के अस्पताल में दंपति और बीकानेर के पीबीएम के बच्चा अस्पताल में 4 बच्चे भर्ती है । जिनका इलाज किया जा रहा है । बच्चों की हालात पहले से काफी ठीक बतायी जा रही है । हालांकि अभी पता नहीं चल पाया है कि आखिर बीती रात को परिवार के लोगों ने क्या खाया था ।

नशे की गोलियां सप्लाई करने वाली अंतिम कड़ी तक पहुंचने की कवायद "ऑपरेशन क्लीन" तस्कर मदनलाल गिरफ्तार

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर,   नशे के खिलाफ जारी जंग ऑपरेशन क्लीन के तहत  जोधपुर, श्री गंगानगर व नागौर सहित पंजाब  हरियाणा की रगों में नशे का जहर भरने वाले बदमाश मदन लाल उर्फ मदन झालरिया विश्नोई को जसरासर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी सांवरीज, फलोदी निवासी 38 वर्षीय मदन लाल उर्फ मदन झालरिया पुत्र गोरधन राम विश्नोई जामसर थाने में दर्ज मुकदमा नंबर 202/2020 में वांछित चल रहा था। 17 दिसंबर 2020 को जामसर के तत्कालीन थानाधिकारी गौरव खिड़िया ने नाकाबंदी के दौरान एक होंडा सिटी कार से 8100 अवैध टर्माडोल गोलियों सहित दो आरोपी पकड़े थे। आरोपियों की पहचान भगवंत सिंह पुत्र लीलसिंह मजबी सिक्ख व अवतार सिंह पुत्र बीरा सिंह मजबी सिक्ख के रूप में हुई। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच तत्कालीन कालू व हाल जसरासर थानाधिकारी देवीलाल सहारण को दी गई। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि मदनलाल टर्माडोल गोलियों का मुख्य सप्लायर है। बीकानेर पुलिस सहित अन्य जिलों व राज्यों की पुलिस लंबे समय से आरोपी की तलाश कर रही है। हाल ही में 14 अगस्त को आरोपी फलोदी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। 15 को उसे न्यायालय म...

बीकानेर के मंदिरों में रौनक,देर रात मारा जाएगा कंस, गली मोहल्लों में सज रही है झांकियां

बीकानेर बुलेटिन कृष्ण जन्माष्टमी पर बीकानेर के मंदिरों में जबर्दस्त रौनक देखने को मिल रही है। कोरोना काल के बाद पहली बार न सिर्फ झांकियां सज रही है बल्कि मंदिरों में कृष्ण के तरह तरह के रूप भी नजर आ रहे हैं। लक्ष्मीनाथ मंदिर में जहां गुरुवार को जन्माष्टमी मनाई गई, वहीं बड़ा गोपालजी मंदिर में शुक्रवार को मुख्य आयोजन होगा, वहीं शनिवार सुबह झांकी निकाली जाएगी। दम्माणी चौक स्थित बड़ा गोपालजी मंदिर में शहर का सबसे बड़ा आयोजन हो रहा है। यहां निज मंदिर में बड़ा गोपालजी की प्रतिमा का विशेष शृंगार किया जा रहा है, वहीं दाऊजी मंदिर में तो इन दिनों उत्सव जैसा माहौल है। वैष्णव मंदिरों में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर विशेष पूजन के साथ ही बड़ा शृंगार भी हाे रहा है। फूल मालाओं से इतने आकर्षक शृंगार शहर के मंदिरों में देखने को मिल रहे हैं कि आंखे हटाने का मन नहीं करता। बड़ा गोपालजी के साथ छोटा गोपाल मंदिर, दाऊजी मंदिर, तुलसी मंदिर में खास सजावट देखने को मिल रही है। इसके अलावा शहर के कई क्षेत्रों में जन्माष्टमी पर झांकियां भी सजाई जा रही है। परकोटे में जहां घर घर झांकी सज रही है, वहीं परकोटे से बाहर मंदिरों में झा...

पीबीएम में मिला नवजात बच्चा, अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर । पीबीएम के पीडियाट्रिक अस्पताल की पार्किंग में एक नवजात बालक मिलने से सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि अस्पताल में सफाई कर्मी चन्द्र मोहन पार्किंग की सफाई कर रहा था अचानक उसे बच्चे के रोने की आवाज आई आसपास देखने पर उसे पिलर के पास कपड़ों में लिपटा हुआ बच्चा मिला। उसने इसकी सूचना नर्सिंग स्टाफ के राकेश प्रजापत को इसकी सूचना दी मौके पर पहुंचे राकेश प्रजापत बच्चे को उठाकर आईसीयू में ले गए। जहां बच्ची को प्रारंभिक उपचार देने के बाद पीआईसीयू में भर्ती करवाया गया है। फिलहाल बच्चा पूरी तरह स्वस्थ हैं।पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बच्चे को अपने कब्जे में ले लिया तथा अज्ञात के खिलाफ थाने में मामला दर्ज किया गया है।