Skip to main content

Posts

अवैध वसूली मामले में विधायक की शिकायत पर सब इंस्पेक्टर व तीन कांस्टेबल निलंबित

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। बीजेपी विधायक की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए बीकानेर एसपी योगेश यादव ने एक सब इंस्पेक्टर तथा तीन कांस्टेबलों को सस्पेंड कर दिया है। आज शाम एसपी ने आदेश जारी कर एसआई कासम अली, कांस्टेबल सुनील विश्नोई 1528, कांस्टेबल गोपालदान 542 व कांस्टेबल लालसिंह ड्राईवर 608 को निलंबित कर दिया। एसपी के आदेश में आरोपी पुलिसकर्मियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई प्रस्तावित होना बताया गया है।  जानकारी के अनुसार मामला लूणकरणसर के किस्तूरिया गांव से जुड़ा है। लूणकरणसर विधायक सुमित गोदारा के अनुसार वे आज शाम पांच बजे किस्तूरिया से गुजर रहे थे। इसी दौरान देखा कि इंटरसेप्टर के साथ एस आई कासम अली व अन्य कांस्टेबल ट्रकों को रुकवा रहे थे। गोदारा के अनुसार उन्होंने जब मामला जानना चाहा तो एस आई बात घुमाने लगा। ट्रक ड्राइवरों ने बताया कि ट्रेफिक पुलिस द्वारा अवैध रूप से पैसे मांगे जा रहे थे। इस पर एसपी योगेश यादव को शिकायत की गई। एसपी के आदेश पर एएसपी ग्रामीण सुनील कुमार मौके पर पहुंचे। विधायक गोदारा के अनुसार सुनील कुमार ने जांच की तो गड़बड़ी पाई गई। जिसके बाद एसपी ने आरोपी सब इंस्पेक्टर व ...

बिजली के पोल में दौड़ता रहा करंट, गाय आई चपेट में

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर गंगाशहर रोड धोबी मोहल्ला क्षेत्र में, बिजली के पोल में करंट आने से गाय की हुई मृत्यु  बीकानेर में बारिश का दौर चल रहा है इसी बीच बिजली विभाग की लापरवाही से आज फिर गंगाशहर रोड स्थित धोबी मोहल्ला में बिजली के पोल में करंट लगने से एक गौ माता की जान चली गई एक बार फिर प्रशासन की लापरवाही सामने आई गौ माता के करंट लगने के सूचना मिलते ही।कोटगेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तुरंत बिजली विभाग की गाड़ी को बुलाया और क्षेत्र की बिजली बंद की गई सूचना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

मारोठी परिवार ने लगाई खीर पर फातिहा,गायों की बीमारी दूर करने के लिए की दुआ

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर में मोहल्ला चडवान में इमाम हुसैन की याद में खीर पर फातिहा, लगाई गई, मारोठी परिवार की तरफ से, बीकानेर के शाही इमाम हाफिज शहनवाज ने फातिहा लगाई, और देश में अमन शांति के लिए दुआ की और विशेष गायों में फैली बीमारी लंपी वायरस खत्म हो उसके लिए भी दुआ की , खीर बनाने वाले असगर अली, चढवा, ने बताया कि खीर में काजू, बिदाम पिस्ता, अखरोट अंजीर, केसर, खोपरा, देसी घी, से बनाई गई, और सभी जगह से आए लोगो को खीर वितरण की गई।

बीकानेर रेल मंडल की 22 और ट्रेनों में एमएसटी चालू, मेले में यात्रियों की सुविधा हेतु चलेगी 04 मेला स्पेशल रेल सेवाएं

बीकानेर बुलेटिन उत्तर पश्चिम रेलवे मुख्यालय ने 30 अतिरिक्त ट्रेनों में मासिक सीजन टिकट (एमएसटी) जारी करने की अनुमति प्रदान की है । जिनमे से बीकानेर मंडल पर संचालित होने वाली जिन 22 और ट्रेनों एमएसटी जारी करने की अनुमति प्रदान की है ये निम्नानुसार हैं 1.04767 हनुमानगढ़- श्री गंगानगर स्पेशल 2. 04770 श्री गंगानगर -हनुमानगढ़ पैसेंजर स्पेशल 3. 04773 श्री गंगानगर -सूरतगढ़ स्पेशल और ये ट्रेने 4. 04774 सूरतगढ़- श्री गंगानगर स्पेशल 5. 04783 बठिंडा -सिरसा स्पेशल 6. 04784 सिरसा- बठिंडा स्पेशल 7. 04771 बठिंडा -अनूपगढ़ स्पेशल 8. 04772 अनूपगढ़- बठिंडा पैसेंजर स्पेशल 9. 14601 फिरोजपुर -हनुमानगढ़ एक्सप्रेस 10. 14602 हनुमानगढ़- फिरोजपुर एक्सप्रेस 11. 14703 जैसलमेर -लालगढ़ एक्सप्रेस 12. 14704 लालगढ़ जैसलमेर एक्सप्रेस 13. 14811 सीकर-दिल्ली एक्सप्रेस 14. 14812 दिल्ली-सीकर एक्सप्रेस 15. 14897 बीकानेर -हिसार एक्सप्रेस 16. 14898 हिसार- बीकानेर एक्सप्रेस 17. 12481 दिल्ली श्रीगंगानगर इंटरसिटी 18. 12482 श्रीगंगानगर- दिल्ली इंटरसिटी 19. 22421 दिल्ली -जोधपुर एक्सप्रेस 20 . 22422 जोधपुर -दिल्ली- एक्सप्रेस 21. 2247...

दो दिवसीय CPL-2022 क्रिकेट का महामुकाबला 20 अगस्त से

बीकानेर बुलेटिन मोहल्ला चूनघरान के तत्वाधान मे होने वाले अब तक के सबसे बड़े क्रिकेट के महा मुकाबले CPL-2022 हेतु दिनांक 06-08-2022 को सभी 7 टीम्स का चयन कर लिया गया है.युवाओं में क्रिकेट टूर्नामेंट को लेकर भारी उत्साह देखने को मिल रहा। आयोजनकर्ता तालिब हुसैन तथा फरहान ने दिनांक 20 व 21-08-2022 दो दिवसीय स्थानीय रेलवे ग्राउंड मे होने वाले इस महा मुक़ाबले की जानकारी दी । इस क्रिकेट मैच का लाइव स्कोर क्रीकहीरो पर प्रसारित किया जाएगा।

प्रदेश में पशु मेलों पर सरकार ने लगाई रोक, गोगामेड़ी-तेजाजी के नही लगेंगे पशु मेले

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर । लंपी वायरस के गौवंश में प्रकोप के कारण राजस्थान में सभी तरह के पशु मेलों पर सरकार ने रोक लगा दी है। 11 अगस्त से लगने वाले स्टेट लेवल के पशु मेले राजस्थान सरकार ने कैंसल कर दिए हैं। हनुमानगढ़ में गोगामेड़ी पशु मेला और नागौर के परबतसर में वीर तेजाजी पशु मेला तत्काल प्रभाव से निरस्त करने के आदेश पशुपालन सचिव पीसी किशन ने जारी किए हैं। आदेश में कहा गया है कि राज्य में गोवंश में लंपी स्किन डिजीज की भयावहता को देखते हुए राज्य स्तरीय पशु मेलों के अलावा स्थानीय निकाय , नगर पालिका, नगर परिषद, पंचायत समिति और ग्राम पंचायत स्तर पर आयोजित किए जाने वाले पशु मेलों और पशु हाट के आयोजन पर भी भारत सरकार की ओर से जारी गाइडलाइंस और राज्य सरकार के निर्देश पर आगामी आदेश तक पूरी तरह प्रतिबंध लगाया जाता है।

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत राजस्थान के सभी स्कूलों में एक साथ फहराया जाएगा तिरंगा -शिक्षा मंत्री, पत्रकारों का दल हुआ रवाना

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर, 8 अगस्त। जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ राजस्थान (जार) बीकानेर के तत्वावधान में बीकानेर के पत्रकारों का दल शैक्षणिक एवं संसद भवन भ्रमण के लिए सोमवार सुबह रवाना हुआ। बीकानेर से नई दिल्ली के लिए रवानगी के अवसर पर रेलवे स्टेशन पर हुए कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला शामिल हुए। शिक्षा मंत्री ने कहा कि पत्रकारों का यह शैक्षणिक भ्रमण ज्ञानवर्धक होगा, इससे उन्हें कुछ नया सीखने को मिलेगा। उन्होंने कहा कि ऐसी रचनात्मक गतिवधियां लगातार होती रहनी चाहिए, जिससे कि पत्रकार हर समय अपडेट रह सके।  उन्होंने कहा कि आप सब बहुत भाग्यशाली हैं, जिनको संसद भवन जाने का अवसर मिल रहा है। उन्होंने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 12 अगस्त को राजस्थान के सभी स्कलों में एक साथ तिरंगा फहराया जाएगा। पत्रकार दल के संयोजक वरिष्ठ पत्रकार श्याम मारू व भवानी जोशी ने बताया कि शैक्षणिक एवं संसद भवन भ्रमण पर जिलेभर से पत्रकार जा रहे है। जार की ओर से पहली बार पत्रकारों का शैक्षणिक एवं संसद भवन भ्रमण कार्यक्रम रखा गया है। रवानगी से पूर्व रेलवे स्टेशन पर हुए समारोह में शिक्षा मंत्री डॉ. ब...