Skip to main content

Posts

कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत

बीकानेर बुलेटिन कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो जाने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में गजनेर थाने में खारी चारणान निवासी मांगीलाल ने आरजे-07 सीसी-5054 के चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना खारी चारणान में 14 जुलाई की रात को 8 बजे की है। इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि उसका भाई पेमाराम व श्रवण मोटर साइकिल से गांव आ रहे थे। इसी दौरान रास्त में कार चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए बाइक को टक्कर मार दी। जिससे प्रार्थी का भाई गाड़ी से नीचे गिर गया और बुरी तरीके से घायल हो गया। जिसे घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।

17 क्विंटल 30 किलो अवैध डोडा पोस्त सहीत एक अभियुक्त गिरफ्तार

बीकानेर बुलेटिन जिले की गजनेर पुलिस ने अवैध नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। जिसमें अवैध डोडा-पोस्त से भरे ट्रक को जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी धर्मेन्द्र सिंह से मिली जानकारी के अनुसार ट्रक में 17 क्विंटल 30 किलो डोडा पोस्त भरा हुआ था।  पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत एनएच 11 पर कोड़मदेसर फांटे के पास नाकाबंदी के दौरान जोधपुर की तरफ से बीकानेर की और आ रहा एक ट्रक आरजे-19-जीबी -4351 आता हुआ दिखायी दिया। जिसके बाद पुलिस ने ट्रक को रोका और ट्रक की तलाशी ली। तलाशी के दौरान ट्रक में 88 थैलों में करीब 17 क्विंटल 30 किलो डोडा के साथ बरामद किया। पुलिस ने ट्रक चालक राजेन्द्र पुत्र मामराज विश्नोई निवासी लोहावट जोधपुर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मुखबिरी की सूचना पर कांस्टेबल रामकुमार भादू के नेतृत्व में शुक्रवार को पोस्त से भरे ट्रक को पकड़ा गया। यह पोस्त झारखण्ड से जोधपुर ले जाई जा रही थी। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।  बता दें कि कुछ दिनों पहले गंगाशहर थाने से ट्रांसफर होकर...

मुख्यमंत्री ने बीकानेर को दी सौगात:खिलाड़ियों की भावनाओं के अनुरूप हो रहा खेल विकास: मुख्यमंत्री, महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय में ऑडिटोरियम व इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का लोकार्पण

बीकानेर बुलेटिन अष्टधातु से बनी गांधी प्रतिमा का किया अनावरण मल्टीपरपज इंडोर स्पोर्ट्स हॉल का शिलान्यास बीकानेर, 15 जुलाई। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने कहा कि युवाओं के बेहतर भविष्य निर्माण के लिए राज्य सरकार अनेक ऐतिहासिक निर्णय ले रही है। खेल व खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिए संभाग स्तर पर इंडोर स्टेडियम विकसित किए जा रहे हैं। प्रदेश के बच्चों को अंग्रेजी माध्यम में शिक्षा मिले, इसके लिए 2000 से अधिक महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय तथा दूरदराज के क्षेत्रों तक उच्च शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिए 211 महाविद्यालय खोले गए हैं।  श्री गहलोत शुक्रवार को बीकानेर के महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय में इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स व ऑडिटोरियम के लोकार्पण समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार खेलों को विशेष प्राथमिकता देकर युवाओं को अधिक अवसर प्रदान कर रही है। खिलाड़ियों को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर का प्रशिक्षण व आधारभूत सुविधाएं देने के लिए सरकार खिलाड़ियों की भावना के अनुरूप काम कर रही है। प्रदेश के 229 खिलाड़ियों को आउट ऑफ टर्न सरकारी नियुक्तियां दी गई हैं तथा ओलंपिक, एश...

श्रीगंगानगर में भारी बारिश, सेना से मांगी मदद, आगामी आदेश तक स्कूले बंद

बीकानेर बुलेटिन राजस्थान में इस साल बारिश कई रिकॉर्ड तोड़ती नजर आ रही है। बीते 24 घंटे के दौरान राजस्थान के अधिकतर जिलों में भारी बरसात हुई। सबसे अधिक श्रीगंगानगर में 10 इंच (260MM) बरसात रिकॉर्ड की गई, जो जिले में जुलाई के महीने में होने वाली सबसे अधिक बारिश है। लगातार बरसात से शहर के हालात खराब हो गए हैं। प्रशासन ने इस चुनौती से निपटने के लिए सेना से मदद मांगी है। इसके अलावा उदयपुर, सिरोही में भी 100MM से ज्यादा बारिश हुई। लगातार बरसात के कारण कई क्षेत्रों में बाढ़ जैसी स्थिति हो गई है। वहीं, मौसम केन्द्र जयपुर ने अगले 48 घंटों में भी 22 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट दिया है। 260MM से ज्यादा बारिश गंगानगर में गुरुवार दोपहर में शुरू हुई तेज बारिश रूक-रूक कर देर रात तक जारी रही। करीब 10 घंटे में यहां 260MM बारिश रिकॉर्ड की गई। भारी बरसात के कारण शहर में जगह-जगह पानी भरा है और हालात बिगड़ गए हैं।  जिला कलेक्टर रुक्मणि रियार सिहाग ने शहर के सभी स्कूलों में छुट्टियां कर दी है। आदेश के अनुसार आगामी आदेशों तक शहर के सरकारी व निजी स्कूल बंद रहेंगे। बता दें कि श्रीगंगानगर जिले में पिछले 24 घ...

मुख्यमंत्री गहलोत पहुंचे बीकानेर, हैलीपेड पर हुआ भव्य अभिनंदन

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर, 15 जुलाई। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत शुक्रवार प्रातः बीकानेर पहुंचे। जलदाय मंत्री डॉ. महेश जोशी उनके साथ आए।  यहां महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय परिसर में बने हैलीपैड पहुंचने पर शिक्षामंत्री डॉ. बी.डी.कल्ला, राजस्थान एग्रो डेपलपमेंट बोर्ड के अध्यक्ष रामेश्वर डूडी, ऊर्जा राज्यमंत्री भंवर सिंह भाटी, उच्च शिक्षा राज्यमंत्री राजेन्द्र यादव, राज्य क्रीडा परिषद की अध्यक्ष कृष्णा पूनिया, विधायक जगदीश चन्द्र, डॉ. भीमराव अम्बेडकर फाउण्डेशन के महानिदेशक मदन गोपाल मेघवाल, केश कला बोर्ड के अध्यक्ष महेन्द्र गहलोत, भू-दान बोर्ड के अध्यक्ष लक्ष्मण कड़वासरा, माटी कला बोर्ड के उपाध्यक्ष डूंगर राम गेदर, श्रीडूंगरगढ़ विधायक गिरधारी महिया, कुलपति विनोद कुमार सिंह, पूर्व मंत्री वीरेन्द्र बेनीवाल, पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा, यशपाल गहलोत, जियाउर रहमान, संजय आचार्य, सुनीता गोड़, गजेन्द्र सिंह सांखला, संभागीय आयुक्त डॉ. नीरज के पवन, आईजी ओम प्रकाश, जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल, पुलिस अधीक्षक योगेश यादव, क्रीड़ा परिषद उपाध्यक्ष सतवीर चौधरी, नगर विकास न्यास के पूर्व अध्यक्ष मकसूद अ...

डम्फर चालक की लापरवाही से एक व्यक्ति की मौत

बीकानेर बुलेटिन डम्फर चालक की लापरवाही से एक व्यक्ति की मौत हो जाने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में गजनेर थाने में मृतक के भाई छैलुसिंह ने डम्फर आरजे- 07 - जीई-3355 के चालक सांवत सिंह पुत्र मदन सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना 14 जुलाई की सुबह साढ़े छ बजे के आसपास हाड़ला भाटियान की है। प्रार्थी ने बताया कि उसका भाई गोविंद सिंह एक्सावेटर मशीन में ऑयल पानी डाल रहा था । वही बरसाती बहाव को रोकने के लिए डम्फर द्वारा मिट्टी डाली जा रही थी। इसी दौरान डम्फर चालक ने लापरवाही से डम्फर का डाला खोल दिया। जिसके चलते मिट्टी में दबने से प्रार्थी के भाई की मौत हो गयी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शुक्रवार को जारी हुई रिपोर्ट में मिले कोरोना पॉजिटिव

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर शुक्रवार को जारी हुई रिपोर्ट में 11 कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए है। जिसमें भीनासर, गंगाशहर, माली मौहल्ला, गोगागेट, जेएनवीसी, पवनपुरी, वल्लभ गार्डन, रानी बाजार इंडस्ट्रीयल एरिया, आचार्यों का चौक, काकड़ा नोखा से हैं। बता दें कि बीते बुधवार व गुरुवार को 24-24 कोरोना पॉजिटिव केस रिपोर्ट हुए थे। ऐसे में कोरोना मरीजों का एक्टिव आंकड़ा बढ़कर अब 200 के करीब पहुंच गया है।