Skip to main content

Posts

नवदीप बीकानेरी को मिला विप्र सेना धर्म निष्ठा प्रकोष्ठ बीकानेर शहर जिला अध्यक्ष का दायित्व

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। 09 जुलाई 2022 को विप्र सेना बीकानेर शहर कार्यकारणी का विस्तार करते हुवे विप्र सेना प्रभारी बीकानेर पवन कुमार सारस्वत की अनुशंसा पर बीकानेर संभाग अध्यक्ष हरी गोपाल जी शर्मा ने नवदीप बीकानेरी को विप्र सेना धर्म निष्ठा प्रकोष्ठ बीकानेर अध्यक्ष मनोनीत किया। इस मौके पर बीकानेर शहर युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष धर्मेंद्र सारस्वत, महामंत्री युवा प्रकोष्ठ नरेश शाकद्वीपीय, प्रदेश कार्यकारणी मेंबर रजनीकांत सारस्वत, गोपाल जोशी, भैरूसिंह राजपुरोहित, जैना महाराज,नरेश मोट विप्र सेना बीकानेर महिला युवा प्रकोष्ठ  आदि समाज बंधुओ ने बधाई दी।

दो पक्षों में आपस में झड़प हुई, कई लोग हुवे चोटिल

बीकानेर बुलेटिन दो पक्षों में आपस में जानलेवा हमला करने के मामले सामने आए है। इस सम्बंध में दोनो पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ कोलायत थाने में क्रॉस मुकदमें दर्ज करवाए है। घटना खारिया मल्लीनाथ में सुबह की है। इस सम्बंध में एक पक्ष की और से महेन्द्र विश्नोई ने राजाराम, मांगीलाल, सुभाष, सुनील, रामेश्वर, रामदयाल, जगदीश, हड़मान, मदनलाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। प्रार्थी ने बताया कि आरोपियों ने एकराय होकर प्रार्थी व उसके पिता पर जान से मारने की नियत से टैक्टर चढ़ाने की कोशिश की। जिसके बाद आरोपियों ने प्रार्थी पर तलवार से सिर पर वार किए। जिससे उसके सिर पर गंभीर चोटें आयी । प्रार्थी ने बताया कि आरोपियों ने जान से मारने की नियत से पत्थर फेंक किए और हमला किया। वहीं दूसरे पक्ष की और से प्रार्थी ने रामकरण, मांगीलाल, लक्ष्मणराम, रामदयाल, महेन्द्र, किशनलाल, रामेश्वर, हेतराम, मदनलाल, श्रवण कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। प्रार्थी ने बताया कि आरोपी एकराय होकर समूह बनाकर आए। आरोपी गाडिय़ों और टैक्टर लेकर आए । प्रर्थी ने बताया कि आरोपियो के हाथों में लाठियो और बंदूक थी। आरोपियों ने आते ही ...

देशनोक के करणी माता के मंदिर में सावन भादो कढ़ाई महाप्रसाद का आयोजन रविवार को

बीकानेर बुलेटिन देशनोक के करणी माता के मंदिर में सावन भादो कढ़ाई महाप्रसाद का आयोजन रविवार को होगा। श्री करणी मंदिर निजी प्रन्यास के अध्यक्ष बादल सिंह चारण ने बताया कि रानीसर हाल गंगाशहर के बोथरा परिवार द्वारा यह महाप्रसाद बनवाया जा रहा है।  महाप्रसाद में इस बार लापसी बनाई जा रही है । महाप्रसाद बनाने का कार्य शनिवार से शुरू हो गया है ।रविवार को सुबह करणी माता की विशेष पूजा, अर्चना, श्रंगार के बाद महाप्रसाद का भोग लगाया जाएगा। भोग लगाने के बाद विधिवत प्रसाद का वितरण किया जाएगा।

उपाध्याय बने ब्राह्मण युवक संघ के अध्यक्ष

बीकानेर बुलेटिन अखिल भारतवर्षीय श्री गुर्जर गौड़ ब्राह्मण युवक संघ का बीकानेर जिला अध्यक्ष श्री महादेव उपाध्याय (पूर्व जैन पीजी कॉलेज अध्यक्ष )को बनाने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं अखिल भारतवर्षीय श्री गुर्जर गौड़ ब्राह्मण युवक संघ राजस्थान प्रांत के सत्र 2020 2024 की कार्यकारिणी महासभा के राष्ट्रीय मुख्य संरक्षक श्रीमान ओम प्रकाश जी जोशी राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सत्य प्रकाश जी जोशी प्रधानमंत्री श्री जय किशन जी पंचारिया राष्ट्रीय अध्यक्ष युवक संघ श्री रमेश जी खटोड़ की सहमति से एवं राजस्थान प्रांत के महासभा अध्यक्ष श्री विशाल जी शर्मा आभार और साधुवाद आज 20 जिलों में जिला अध्यक्ष की नियुक्ति की गई सभी समाज के जिला अध्यक्षों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी ।

एक नम्बर एक कार्ड एक पहचान’ जनआधार योजना के प्रचार के लिए आयोजित होंगे नुक्कड़ नाटक

बीकानेर, 09 जुलाई। राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के लाभ सरलता, सुगमता एवं पारदर्शी रूप से आमजन तक पहुँचाने के उद्देश्य से ’एक नम्बर एक कार्ड एक पहचान’ की विचाराधारा के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जन आधार योजना का प्रचार-प्रसार किया जायेगा। जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल के निर्देशानुसार जन आधार योजना की प्रत्येक व्यक्ति जानकारी देने और योजना के विभिन्न फायदे बताने के उद्देश्य से बीकानेर शहरी क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर नुक्कड़ नाटक किये जायेंगे।      आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के उपनिदेशक सुशील कुमार शर्मा ने बताया कि 11 जुलाई को जस्सूसर गेट व सेटेलाईट अस्पताल परिसर, 12 जुलाई को पीबीएम अस्पताल (महिला वार्ड के सामने) व  पीबीएम अस्पताल (मुख्य गेट के पास), 13 जुलाई को गंगाशहर बस स्टैण्ड व गोगागेट सर्किल, 14 जुलाई को सुभाषपुरा रामपुरा बस्ती व कोठारी अस्पताल के पास और 15 जुलाई को लालजी होटल के पास व रानी बाजार चौराह पर नुक्कड़ नाटक का प्रदर्शन किया जायेगा।         उन्होंने बताया कि नुक्कड़ नाटक नगर निगम, बीकानेर एवं आर्थिक एवं सांख्यिकी विभ...

प्रदेश के 28 जिलों में 4 दिन तक होगी झमाझम बारिश, पढ़ें पूरी खबर

बीकानेर बुलेटिन Monsoon Update : राजस्थान में अगले चार दिन तक सातों संभाग में भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग की माने तो आगामी दिनों के दौरान 28 से 30 जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की जाएगी। ऐसे में कहा जा सकता है कि मानसून की बड़ी मेहरबानी एक साथ पूरे राजस्थान पर बरसेगी और पूरा प्रदेश तरबतर होगा। अब तक यूं चला दौर राजस्थान में माससून का आगमन तो तेजी बारिश के साथ हुआ था, लेकिन उस दौरान अधिकतर जिले तर नहीं हो सके थे। अब भी बारिश का दौर जारी है, लेकिन राजस्थान में कहीं-कहीं बारिश दर्ज की जा रही है। अगले चार दिन तक राजस्थान के हर संभाग में अच्छी बारिश की संभावना जताई जा रही है। अधिकतर स्थानों पर भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है। ऐसे में कहा जा सकता है कि मानसून की असली झमाझम तो अगले चार दिन तक होगी। क्या कहता है मौसम केन्द्र मौसम केन्द्र जयपुर की माने तो मानसून की ट्रफ अब अनूपगढ़, सीकर, ग्वालियर, सतना पेंड्रा रोड, केंद्र से गुजर रही है। साथ ही ओडिशा और आसपास के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र और फिर दक्षिण-पूर्व की ओर पूर्व-मध्य तक बंगाल की खाड़ी और औस...

डुंगर कालेज की छात्राओं ने बनाया कीर्तिमान

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर 9 जुलाई। हरियाणा स्थित महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी रोहतक के स्पोर्ट्स काॅम्प्लेक्स में 04 से 08 जुलाई 2022 तक आयोजित आल इंडिया इंटर युनिवर्सिटी क्वानकिडो चैम्पियनशिप 2021-22 में श्री डुंगर कालेज की छात्राओं रुपा नाई और अनिशा बिश्नोई ने विभिन्न भारवर्ग एवं इवेंट्स में दो नेशनल सिल्वर एवं दो नेशनल ब्रोंज मेडल प्राप्त किये। श्रीडुंगर कालेज बीकानेर प्राचार्य डॉ गिरीश पाल सिंह ने बताया कि एसोसिएशन ओफ इंडियन युनिवर्सिटी (एआइयु) के खेल केलेंडर के अनुसार महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी रोहतक द्वारा अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय क्वानकिडो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें देश भर की 32 युनिवर्सिटी की मैन-वूमेन टीम ने क्वानकिडो की इंडीविजुअल फाइट, ग्रुप फाइट, इंडीविजुअल क्वांस, मिक्स पेयर क्वांस तथा टीम क्वांस के इवेंट्स में भाग लिया।  श्रीडुंगर कालेज बीकानेर में नियमित अध्ययनरत छात्राओं रुपा नाई और अनिशा बिश्नोई ने महाराजा गंगासिंह युनिवर्सिटी एमजीएसयु टीम की ओर से भाग लेते हुए इंडीविजुअल फाईट फिमेल केटेगरी में दो नेशनल ब्रोंज तथा इंडीविजुअल क्वांस एंड टीम क्वांस फिमेल क...