Skip to main content

Posts

पीबीएम जा रहे हैं तो हो जाइए सावधान,कंही रेजिडेंट डॉ.मोहित के बेशर्म बोल से ना हो जाए सामना, एक ही लब्ज इसे फेंको उठाकर बाहर

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर । हाल ही में चल रहे डेंगू वायरस ने लगभग पूरे शहर को अपनी जद में ले लिया है, शहर के हर एक हिस्से से डेंगू मरीज इलाज के पीबीएम पहुंच रहे है। इन सबके इलाज के लिए वरिष्ठ डॉक्टरों सहित रेजिडेंट व नर्सिंग कर्मी टीम बिना रुके बिना थके जुटे हुए है, तो वंही दूसरी तरफ पीबीएम में एकाध रेजिडेंट जो अपने हाथ मे डॉक्टरी का तमगा लिए हुए पूरे पीबीएम को बदनाम करने में कोई कसर नही छोड़ रहे । इनके सुर ताल किसी क्रिमिनल से कम नही लग रहे है । कुछ इस तरह की दादागिरी वाली फितरत लिए हुए पीबीएम में एक रेजिडेंट मोहित जो अपने आप को डॉक्टर बता कर गुंडागर्दी वाली भाषा के साथ मरीज के साथ आये हुए परिजन को धमका रहा था ।  घटना सोमवार की सुबह पीबीएम में K वार्ड की है जंहा मरीज के परिजन वार्ड में ड्यूटी पर मौजूद लेडी डॉक्टर से ब्लड टेस्ट करवाने के लिए बात कर रहे थे उसी दरम्यान तू-तड़ाके करते हुए कथित डॉ मोहित मरीज के परिजन से उलझ गया और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए अपने आप को बड़ा डॉक्टर बताते हुए मरीज के परिजनों से धमकाने लगा और गार्डों को कहा इसे बाहर फेंको । खैर मरीज के परिजन ने धैर्य का पर...

उच्च शिक्षा मंत्री के प्रयासों से बसलपुर में स्कूल के लिए जमीन हुई आवंटित

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर,12 अक्टूबर। प्रशासन गांव के संग अभियान के तहत मंगलवार को ग्राम पंचायत बसलपुर में शिविर आयोजित हुआ। उच्च शिक्षा मंत्री भंवरसिंह भाटी के प्रयासों से ग्राम पंचायत बसलपुर में स्कूल के लिए जमीन आवंटित की गई। शिविर के दौरान राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बरसलपुर के लिए बारह बीघा भूमि आवंटन के आदेश जारी किए गए। शिविर प्रभारी अमरसिंह बीका ने बताया कि प्रशासन गांवो के संग अभियान शिविर में नौ लोगों को आबादी भूमि पट्टा वितरण,तीस लोगो को जॉब कार्ड वितरण,पांच लोगो का जन्म प्रमाणपत्र,सात लोगों को वृद्धावस्था पेंशन,एक व्यक्ति की पालनहार योजना, उन्हतर लोगो के शौचालय निर्माण संबंधी आवेदन का शिविर के दौरान ही मौके पर निस्तारण किया गया।इसके अलावा ग्राम पंचायत भुरासर में 21 बीएसडी आबादी हेतु 50 बीघा भूमि आवंटन भी किया गया।

बीकानेर:सदी के महानायक अमिताभ बच्चन का 79वां जन्मदिन मनाया

बीकानेर बुलेटिन   बीकानेर। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन का 79वा जन्मदिवस बिग बच्चन फंस क्लब की तरफ से मनाया गया। क्लब के अध्यक्ष चंद्रेश व्यास व नारायण प्रसाद ने केक काटा। इस अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं दी तथा अमिताभ बच्चन की लंबी आयु तथा स्वस्थ रहने की कामना की। इस अवसर पर संस्था के अन्य सदस्यों में राजा बाबू व्यास यादवेंद्र व्यास उर्फ बबलू , अंशुल आचार्य, अखिलेश प्रताप, आनंद कुमार, धीरज व्यास, वेद व्यास, खुशी व्यास, सुमित रावत, जय, दिलीप प्रेम कुमार,बृज रतन, विकास, हिमेश, अगस्त्य आदि अमिताभ के  फिल्मी कैरिएर पर प्रकाश डाला तथा अमिताभ के गानों को अपने अपने अंदाज में सुनाया। क्लब के अध्यक्ष चन्द्रेश व्यास ने सुबह हर चारा व गुड़ खिलाया तथा मिठाई बांटी तथा प्रोग्राम के अंत में कल्ब के सदस्यो में  नारायण  ने सभी को धन्यवाद दिया।

घर-घर सर्वे, फोगिंग और एंटी लार्वल गतिविधियों को बढ़ाया जाएगा

बीकानेर बुलेटिन जिला कलक्टर मेहता ने की डेंगू की स्थिति की समीक्षा बीकानेर, 12 अक्टूबर। डेंगू से बचाव के प्रति आमजन को जागरूक करने के लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाएंगी। स्वास्थ्य विभाग द्वारा एन्टी लार्वल गतिविधियों तथा फोगिंग का दायरा बढाया जाएगा। जिले के तीनों नगरीय निकायों तथा सभी ग्राम पंचायतों में जागरूकता की गतिविधियां संचालित होंगी। पीबीएम प्रशासन द्वारा डेंगू सहित अन्य मौसमी बीमारियों के लिए नया वार्ड प्रारम्भ किया जाएगा। जिला कलक्टर नमित मेहता ने मंगलवार को जिले में डेंगू की स्थिति की समीक्षा के लिए कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक के दौरान यह निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले में एंटी लार्वा एक्टिविटी, कीटाणु नाशक स्प्रे छिड़काव व फोगिंग की गति बढ़ाई जाए तथा आमजन को भी घरों में विशेष सतर्कता रखने के लिए जागरूक किया जाए। शहर के प्रत्येक क्षेत्र में फोगिंग सुनिश्चित करने के लिए  नगर निगम द्वारा 2 फोगिंग मशीनें, अस्थाई रूप से कार्मिकों के साथ स्वास्थ्य विभाग के सुपुर्द की जाएगी तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा फोगिंग का कार्यक्रम निर्धारित करते हुए, इसके अनुरू...

बीकानेर:छात्रा से रेप व आत्महत्या मामले में आरोपी को उम्रकैद

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर के नोखा से बड़ी ख़बर दलित छात्रा से रेप व आत्महत्या के मामले में आरोपी विजेंद्र सिंह को सुनाई उम्रकैद की सजा,पोक्सो कोर्ट ने आरोपी को सुनाई सजा,हॉस्टल वार्डन व उसके पति को भी सजा, दोनों को छह-छह साल की सजा सुनाई। नोखा में बीएसटीसी की छात्रा के साथ हुए दुष्कर्म मामले में आज न्यायालय ने दोषियों को सजा सुना दी है। मामला देश भर में चर्चा का विषय बना था। न्यायालय ने इस मामले में दुष्कर्म के मुख्य आरोपी पीटीआई को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। वहीं कॉलेज प्राचार्य और वार्डन को छह-छह साल की सजा सुनाई गई है। शनिवार को इस मामले में बीकानेर की पोक्सो कोर्ट में पीटीआई सहित तीन को दोषी सिद्ध किया जा चुका था जिनकी सजा मंगलवार को सजा सुनाई गई। नोखा के जैन आदर्श कन्या शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान में बीएसटीसी कर रही एक नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म किया गया था। सेकंड इयर में पढ़ने वाली ये छात्रा हॉस्टल में रहती थी। उसने कॉलेज के पीटीआई विजेंद्र सिंह के रूम में सुसाइड किया था। आरोप है कि वार्डन प्रिया शुक्ला ने 28 मार्च 2016 की रात इस छात्रा को पीटीआई विजेंद्र सिंह के रूम में भेजा...

कोलायत महाविद्यालय में आवेदन की प्रक्रिया 12 अक्टूबर से पुनः प्रारंभ*

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर, 12 अक्टूबर। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोलायत में प्रथम वर्ष के लिए प्रवेश प्रक्रिया जारी है, इसको लेकर 18 अगस्त से 14 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन किए गए थे । इसके बाद कॉलेज की ओर से आवेदन पत्रों का सत्यापन किया गया तथा सोमवार को प्रवेशित विद्यार्थियों की प्रथम सूची का प्रकाशन किया गया।  राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोलायत की प्राचार्य डॉ. शालिनी मूलचंदानी ने बताया कि राजकीय महाविद्यालय में मंगलवार से सात दिनों तक जिस कैटेगरी में प्रवेश आवंटित सीटों से कम हुए हैं, उनमें दोबारा आवेदन की प्रक्रिया 12 अक्टूबर प्रातः 10 बजे शुरू की गई है। उन्होंने बताया कि वाणिज्य एवं विज्ञान संकाय में सभी केटेगरी में आवेदन लिए जाएंगे, जबकि बीए प्रथम वर्ष में ईडब्ल्यूएस, एस टी, और एम बी एस कैटेगरी में आवेदन मांगे गए हैं।

बीकानेर:फांसी लगा युवक ने की आत्महत्या

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर :नया शहर थाना क्षेत्र में युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है मिली जानकारी के अनुसार अमन पुत्र हनीफ निवासी रामपुरा बस्ती ने पुलिस को यह जानकारी दी कि उसके पिता हनीफ जो कि काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे जिनका काफी लंबे समय से इलाज भी चल रहा था अचानक ही पता नहीं चला कि उनको क्या हुआ कमरे पर जाकर पंखे के हुक में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मामला दर्ज किया।