Skip to main content

पीबीएम जा रहे हैं तो हो जाइए सावधान,कंही रेजिडेंट डॉ.मोहित के बेशर्म बोल से ना हो जाए सामना, एक ही लब्ज इसे फेंको उठाकर बाहर

बीकानेर बुलेटिन






बीकानेर । हाल ही में चल रहे डेंगू वायरस ने लगभग पूरे शहर को अपनी जद में ले लिया है, शहर के हर एक हिस्से से डेंगू मरीज इलाज के पीबीएम पहुंच रहे है। इन सबके इलाज के लिए वरिष्ठ डॉक्टरों सहित रेजिडेंट व नर्सिंग कर्मी टीम बिना रुके बिना थके जुटे हुए है, तो वंही दूसरी तरफ पीबीएम में एकाध रेजिडेंट जो अपने हाथ मे डॉक्टरी का तमगा लिए हुए पूरे पीबीएम को बदनाम करने में कोई कसर नही छोड़ रहे । इनके सुर ताल किसी क्रिमिनल से कम नही लग रहे है । कुछ इस तरह की दादागिरी वाली फितरत लिए हुए पीबीएम में एक रेजिडेंट मोहित जो अपने आप को डॉक्टर बता कर गुंडागर्दी वाली भाषा के साथ मरीज के साथ आये हुए परिजन को धमका रहा था । 

घटना सोमवार की सुबह पीबीएम में K वार्ड की है जंहा मरीज के परिजन वार्ड में ड्यूटी पर मौजूद लेडी डॉक्टर से ब्लड टेस्ट करवाने के लिए बात कर रहे थे उसी दरम्यान तू-तड़ाके करते हुए कथित डॉ मोहित मरीज के परिजन से उलझ गया और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए अपने आप को बड़ा डॉक्टर बताते हुए मरीज के परिजनों से धमकाने लगा और गार्डों को कहा इसे बाहर फेंको । खैर मरीज के परिजन ने धैर्य का परिचय देते हुए इस बदतमीजी का जवाब देना मुनासिब नही समझा । अगर इसकी जगह कोई और होता तो शायद किसी बड़े वाद विवाद की स्थिती या मारपीट की वजह बन सकती थी । वंही यह जो बदतमीजी कथित डॉ मोहित ने जिसके साथ कि वो प्रतिष्ठित मीडिया के प्रतिनिधि थे, जिसका डॉ मोहित को भलीभांति ज्ञान था लेकिन फिर भी बेशर्मी से तू-तड़ाके करता रहा । ऐसे में बड़ा सवाल है कि जब एक मीडिया के प्रतिनिधि से ऐसे बदतमीजी की जा रही हो तो भला आम नागरिकों का क्या हाल होगा । बहरहाल इस मामले को लेकर पीबीएम सुपरिडेंट डॉ परमिंद्र सिरोही, मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल मुकेश आर्य व सीनियर डॉ सुरेंद्र वर्मा को शिकायत की गई । सुपरिडेंट डॉ सिरोही ने बताया वे इस घटना से बेहद आहत हैं और इस मामले में डॉ. मोहित पर विभागीय कार्यवाही की जाएगी जिसके लिए जवाब तलब किया गया है।


गौरतलब है, संभाग के सबसे बड़े पीबीएम हॉस्पिटल में रोजाना सैकडों की तादाद में मरीज इलाज के लिए आते है, तो वंही सैकड़ो मरीज बीमारी से निजात पाकर यंहा से विदा होते है । ऐसे में पीबीएम प्रशासन को चाहिए कि वो अस्पताल में बेहतर माहौल के लिए ऐसे झगड़ालु और बदतमीजी छवि वाले रेजिडेंट को चिन्हित कर उन्हें पाबंद करे ताकि यंहा आने वाले मरीजों को बेहतर चिकित्सा व पीबीएम की साख बनी रहे ।

ऐसे में आमजन से अपील है कि अगर आप पीबीएम जा रहे हैं तो थोड़ा सतर्क हो जाये क्योंकि रेजिडेंट डॉ मोहित जो बदतमीजी अपने जुबां पर लिए रखता हैं कंही इससे अगर आपका पाला पड़ जाए तो तुरंत पीबीएम प्रशासन को सूचित करें ।

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

बीकानेरी नेता सक्रिय:भाजपा से अर्जुनराम के हाथ में है कमान तो कांग्रेस से बी.डी. कल्ला कर रहे प्रचार

बीकानेर बुलेटिन भंवरलाल शर्मा के निधन से रिक्त हुई सरदारशहर विधानसभा सीट पर उप चुनाव में बीकानेर के नेताओं की सक्रियता साफ दिखाई दे रही है। भारतीय जनता पार्टी से जहां केंद्रीय राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल को जिम्मेदारी मिली हुई है, वहीं कांग्रेस से शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला सहित कई नेता पहुंच रहे हैं। इनके अलावा भी कई स्थानीय नेताओं को सरदारशहर में जातीय आधार पर जिम्मेदारियां दी गई है, जिन्होंने वहीं पर कैंप किया हुआ है। भारतीय जनता पार्टी ने तो सरदारशहर उपचुनाव की पूरी कमान ही मेघवाल को सौंप रखी है क्योंकि मेघवाल कभी चूरू के जिला कलक्टर हुआ करते थे। प्रशासनिक अधिकारी के रूप में मेघवाल ने यहां काफी समय तक काम किया। इस दौरान बने संपर्क का फायदा भाजपा लेना चाहती है। वहीं सरदारशहर में दलित वर्ग के वोट निर्णायक स्थिति में है, ऐसे में दलित वोट बैंक को प्रभावित करने के लिए भी मेघवाल कारगर साबित हो सकते हैं। बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ से जुड़े कई भाजपा नेताओं को भी सरदारशहर में अपने संपर्कों के आधार पर प्रचार करने के निर्देश दिए जा रहे हैं। मेघवाल की टीम के सदस्य भी इसी विधानसभा क्षेत्र में ...

युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला 

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। कोटगेट थाना क्षेत्र में युवक पर हमला होने का मामला सामने आया है। घटना कोटगेट थाना क्षेत्र के जेलवेल टंकी के पास की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार पीपल गट्टे के पास कपिल राजपुरोहित युवक कुत्तों को दूध पिला रहा था। इस दौरान बाइक पर सवार होकर आए दो युवकों उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला बोल दिया। बताया जा रहा है कि आरोपियों द्वारा युवक के गर्दन, पीठ और गाल पर चाकू से वार किये है। शोर-शराबा होने पर आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और घायल युवक को पीबीएम अस्पताल ट्रोम सेंटर लेकर पहुंचे। जहां पर चिकित्सकों द्वारा घायल का इलाज किया जा रहा है।घटना की सूचना मिलने पर कोटगेट थानाधिकारी गोविंद सिंह मय टीम के साथ पीबीएम पहुंचे हैं, जहां घायल युवक से घटना की जानकारी ले रहें हैं। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल पाया कि हमला करने वाले युवक कौन थे और क्यों इस वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है।