Skip to main content

Posts

अफगानिस्तान में रह रहे भारतीयों के लिए सुरक्षा एडवाइजरी जारी, 'तत्काल' स्वदेश लौटने की सलाह

बीकानेर बुलेटिन काबुल, 10 अगस्त।  अफगानिस्तान में तालिबान का आतंक बढ़ता ही जा रहा है, अमेरिकी सैनिकों की घर वापसी के बाद से तालिबानी आतंकी कई शहरों पर कब्जा जमा चुके हैं। अफगानिस्तान में रह रहे अपने नागरिकों की सुरक्षा के मद्देनजर आज भारतीय दूतावास ने एक सुरक्षा एडवाइजरी जारी की है। इसमें भारतीय मूल के लोगों से 'तत्काल' यात्रा व्यवस्था करने की सलाह दी है। इसके अलावा दूतावास ने भारतीय कंपनियों को अफगानिस्तान में प्रोजेक्ट साइट से अपने भारतीय कर्मचारियों को 'तुरंत वापस बुलाने' की सलाह दी है। भारतीय दूतावास ने अपनी एडवाइजरी में कहा है कि अफगानिस्तान में जैसे-जैसे कई हिस्सों में हिंसा की घटनाएं बढ़ रही हैं, वैसे-वैसे शहरों में हवाई यात्र सेवाएं और अन्य परिवहन विकल्प बंद हो रहे हैं। अफगानिस्तान में आने, रहने और काम करने वाले सभी भारतीय नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वह वर्तमान में मौजूद वाणिज्यिक उड़ानों की उपलब्धता से खुद को अपडेट रखें और मौका मिलते ही यात्रा व्यवस्था कर लें। किसी भी सूरत में वाणिज्यिक हवाई सेवाओं के बंद होने से पहले भारत लौटने के लिए तत्काल यात्रा व्यवस्था...

बीकानेर:एनएसयूआई छात्रों का उग्र प्रदर्शन,फीस वापस लौटाने की रखी मांग

बीकानेर बुलेटिन कोरोना काल में एग्जाम नहीं लेने और स्टूडेंट्स को सीधे प्रमोट करने के मामले में NSUI ने महाराजा गंगा सिंह युनिवर्सिटी से फीस वापस लौटाने की मांग रखी है। इस मांग के समर्थन में मंगलवार को NSUI ने इतना उग्र प्रदर्शन किया कि कुलपति सचिवालय के बाहर रखे गमलों को तोड़ दिया और करीब आधा घंटे तक नारेबाजी की। NSUI के पूर्व अध्यक्ष रामनिवास कूकणा के नेतृत्व में आए स्टूडेंट्स ने पहले कुलपति सचिवालय के बाहर नारेबाजी की। फिर वार्ता के लिए सब अंदर जाने की जिद करने लगे। पुलिस अधिकारियों ने पांच सदस्यों को ही जाने की अनुमति दी लेकिन कोई मानने को तैयार नहीं था। ऐसे में नारेबाजी उग्रह हो गई। पुलिस कांस्टेबल्स के साथ जोर जबर्दस्ती का प्रयास भी हुआ। कुछ स्टूडेंट्स ने नाराज होकर गमले तोड़ने शुरू कर दिए। एक के बाद एक करके करीब दस गमलों को तोड़ दिया गया। कुलपति सचिवालय के बारह लगे लोहे के गेट पर भी स्टूडेंट्स ने जोर आजमाइश की। दरअसल, युनिवर्सिटी ने ग्रेजुएशन के फर्स्ट व सेकंड इयर के स्टूडेंट्स के एग्जाम कराने के बजाय उन्हें प्रमोट कर दिया था। ऐसे में इन स्टूडेंट्स पर युनिवर्सिटी का कोई खास खर्च नही...

राजस्थान:तीज पर आधे दिन का अवकाश घोषित

बीकानेर बुलेटिन जयपुर, 10 अगस्त। राज्य सरकार ने आदेश जारी कर बुधवार 11  अगस्त  2021 को तीज के उपलक्ष्य में जयपुर शहर स्थित राज्य सरकार के समस्त कार्यालयों एवं राजकीय उपक्रमों  तथा शिक्षण संस्थाओं में मध्यान्ह 1ः30 बजे से आधे दिन का अवकाश घोषित किया है

बीकानेर:पति को था पत्नी के चरित्र पर शक,दोस्त के सहारे करवा दी हत्या

बीकानेर बुलेटिन दिनांक 4 अगस्त को परिवादी विक्रम सिंह ने डाबला पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई। रिपोर्ट अनुसार विक्रम ने बताया कि मेरी बहिन भावाना की शादी अमनचैन के साथ 25.11.2015 को हुई थी। 3 अगस्त 2021 को मेरी बहन भावना को मेरे जीजा दवाई दिलाने के बहाने हनुमानगढ़ लेकर आया, फिर षडयन्त्र रचकर किसी अन्य व्यक्ति को साथ लेकर गुरूसर के पास नहर के पुल के पास ले जाकर गाड़ी नहर में गिराकर भावना को डूबोकर कत्ल कर दिया।   अमनचैन व उसके परिजनों व उसके साथी मुकेश ने मेरी बहन भावना को दान-दहेज के लिए तंग, परेशान व प्रताडित कर 3 अगस्त को नहर में डुबोकर मार दिया। पुलिस ने अभियोग संख्या 204/21 धारा 498ए, 304बी, 323, 120बी भादस. में मामला दर्ज कर जांच के देवानन्द आरपीएस के सुपुर्द कर दी। वारदात का खुलासा- अपराध की गंभीरता को देखते हुए प्रफुल्ल कुमार महानिरीक्षक पुलिस बीकानेर रेंज के निर्देशन में जसाराम बोस के सुपरविजन में तीन विशेष टीम गठित की गई। अनुसंधान अधिकारी टीमों द्वारा गहन अनुसंधान कर प्रकरण की वास्तविकता का मालूमात कर पाया गया कि अमनचैन को पत्नी भावना के चरित्र पर शक होने के कारण उसने अपने स...

बीकानेर:बेटिकट यात्रियों के विरुद्ध सघन टिकट चैकिंग अभियान

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर  मंडल पर बेटिकट यात्रियों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही के तहत श्री अनिल रैना,वरि.मंडल वाणिज्य प्रबंधक, बीकानेर के निर्देश पर दिनांक 09.08.21 को बीकानेर-चूरू-रेवाड़ी-सिरसा खण्डोंं पर सघन टिकट चैकिंग अभियान सहायक वाणिज्य प्रबंधक -प्रथम, बीकानेर श्री जितेन्द्र शर्मा ने 16 टीटीई स्टाफ के साथ मिलकर चलाया । इसमें बिना टिकट के 180 मामलों से रु. 76335/- यात्रियों से वसूल किए गए।बिना मास्क के 25 मामलों में रु. 4000/-सहित कुल 205 मामलों में रु. 80335/- वसूले गए । जिसमें बीकानेर खंड पर 04 स्टाफ की सहायता से 58 मामलों से रु. 30260/-, चूरू पर 02 स्टाफ की सहायता से 21 मामलों से रु. 7965/- व बिना मास्क के 02 मामलों में रु. 200/- सहित कुल रु. 8165/- ,रेवाड़ी पर 03 स्टाफ की सहायता से 27 मामलों से रु. 9290/-,भिवानी पर 04 स्टाफ की सहायता से 36 मामलों से रु. 14230/- व बिना मास्क के 23 मामलों में रु. 3800/- सहित कुल रु. 18030/- एवं सिरसा 03 स्टाफ की सहायता से 38 मामलों से रु. 14590/- वसूले गए । रेलवे बेटिकट यात्रा को हतोत्साहित करने के लिए लगातार एसे अभियान चलाती रहेगी

बीकानेर:बुधवार को इन क्षेत्रों में रहेगी विद्युत आपूर्ति बाधित

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर, 10 अगस्त। राजस्थान राज्य विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड 220 केवी. सागर सब स्टेशन में विद्युत उपकरणों के आवश्यक रख-रखाव के लिए बुधवार को प्रातः 7 बजे से 10 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।  बी.के.ई.एस.एल. सहायक अभियंता ने बताया कि बुधवार को प्रातः 7 बजे से 10 बजे तक विभिन्न क्षेत्रांे में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने बताया कि म्यूजियम सर्किल, जयपुर रोड, कोठी न. 30 सादुल गंज, विद्युत कॉलोनी, वाटर वर्क्स, जे.एन.वी. कॉलोनी (सेक्टर 1- 8), अम्बेडकर कॉलोनी, गांधी कॉलोनी, चाण्क्य नगर, पटेल नगर, मरूधर कॉलोनी, पवनपूरी, वल्लभ गार्डन, सुदर्शना नगर, करणी नगर सेक्टर-6 व 7, एक्स रे गली, डी आर एम ऑफिस, मार्डन मार्केट, रेल्वे क्वार्टर, ट्रेफिक थाना, पटेल नगर, पंचशती सर्किल, मंजू कॉलोनी, कलेक्ट्रेट, कचहरी, पब्लिक पार्क एरिया, तुलसी सर्किल, तीर्थंभ, मेंहरों का बास, कोरियों का मौहल्ला, आकाशवाणी, सरकारी प्रेस रोड, पुराना फोर्ट स्कूल, हरीजन बस्ती, बीएसएनएल ऑफिस, सदर थाना, माजिसा बास, नवल सागर, आरसीपी कॉलोनी, बीछवाल गांव, आरटीओ ऑफिस, बीकानेर जेल, रिको कॉलोनी, लालगढ पैल...

समन्वित कृषि पद्धति अपनाने से आय में बढ़ोत्तरी की प्रबल संभावनाएं’-डॉ.साहू

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर, 10 अगस्त।  जनजातीय क्षेत्रों के पशुपालकों हेतु स्थानीय स्तर पर उपलब्ध दूध, पशु और कृषि उपज के विपणन की उचित व्यवस्था करने पर उन्हें इस व्यवसाय को ठोस आधार देने में अधिक सुविधा मिल सकेगी। साथ ही पशुपालक, यदि समन्वित कृषि पद्धति की ओर अपना रूझान बढ़ाएं तो इससे उनकी आय में बढ़ोत्तरी की प्रबल संभावनाएं विद्यमान हैं। ये विचार भाकृअनुप-राष्ट्रीय उष्ट्र अनुसंधान केन्द्र (एनआरसीसी) के निदेशक डॉ. आर्तबन्धु साहू ने मंगलवार को गांव मोरड़ू, आबू रोड़ सिरोही में आयोजित पशु स्वास्थ्य शिविर एवं कृषक वैज्ञानिक संवाद कार्यक्रम में व्यक्त किए गए। एनआरसीसी द्वारा जनजातीय उप-योजना तहत आयोजित इस कैम्प में मोरड़ू गांव के 104 महिला एवं पुरुष पशुपालकों ने अपने पशुओं (गाय 95, भैंस 122, बकरी 233, भेड़ 12, मुर्गी 55) सहित सक्रिय सहभागिता निभाते हुए शिविर में प्रदत्त पशु स्वास्थ्य सुविधाओं का भरपूर लाभ लिया। डॉ.साहू ने कृषक-वैज्ञानिक संवाद कार्यक्रम में पशुपालकों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि इस क्षेत्र में पशुपालक मुर्गी, दुग्ध उत्पादन हेतु भैंस व गाय एवं मांस उत्पादन के लिए बकरी एवं भेड़ प...