Skip to main content

Posts

निजी बस ऑपरेटर यूनियन 14 जून को करंगे डीटीओ का घेराव

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर के निजी बस ऑपरेटर यूनियन की महत्वपूर्ण बैठक स्थानीय राठौड़ ट्रेवल्स के कार्यालय, उरमूल सर्किल में सम्पन्न हुई, जिसमें यूनियन के अध्यक्ष एडवोकेट समुन्द्रसिंह राठौड़ ने अध्यक्षता करते हुए प्रस्ताव दिया गया हमें टेक्स के सम्बन्ध में छूट मिलनी चाहिए जब तक हमारी बात राज्य सरकार गम्भीरता से नहीं सुनेगी कोई टैक्स नहीं भरा जाएगा सोमवार को प्रादेशिक परिवहन कार्यालय बीकानेर में आरटीओ डीटीओ टैक्स माफी हेतु घेराव किया जाएगा। बैठक में उपस्थित यूनियन के सभी लोगों ने एकमत होकर यह निर्णय लिया की टेक्स के सिलसिले में यूनियन जो निर्णय लेगी सभी बस ऑपरेटर उस निर्णय के साथ रहेंगे। बैठक में चांदसिंह राजवी हिम्मतसिंह शेखावत, बिरजू महाराज, पप्पू सुथार, ईश्वरसिंह झाला, गौरवसिंह राठौड़, सुथार, शंकर गुर्जर, शिवसिंह राठौड़, हिम्मतसिंह राठौड़, श्रवणसिंह पंवार इत्यादि ने अपने विचार व्यक्त किए और मजबूती से यूनियन के हर निर्णय के पालन करने की हामी भरी एवं ऑपरेटर हितों हेतु हर संघर्ष के लिए तैयार रहने का सभी ने संयुक्त रूप से आह्ववान किया। शिवसिंह गारबदेसर ने कहा कि वर्ष 2014 में डीजल का मूल्य ...

गहलोत सरकार का मानवीय निर्णय:-आर्थिक रूप से कमजोर कलाकारों को 5 हजार रूपए की आर्थिक सहायता

बीकानेर बुलेटिन जयपुर, 10 जून। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने कोविड महामारी से उत्पन्न विषम परिस्थितियों के चलते आर्थिक समस्या का सामना कर रहे प्रदेश के कलाकारों को सम्बल देने के लिए उन्हें 5 हजार रूपए की एकमुश्त सहायता प्रदान करने का निर्णय किया है।  श्री गहलोत के इस संवेदनशील फैसले से आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद करीब 2 हजार कलाकारों को राहत मिल सकेगी। यह सहायता राशि कलाकार कल्याण कोष के माध्यम से प्रदान की जाएगी।  उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने इस वर्ष राज्य बजट में जरूरतमंद कलाकारों के कल्याण एवं उन्हें संबल प्रदान करने के लिए इस कोष में 15 करोड़ रूपए का प्रावधान किया है।

14 जून विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर होने वाले ब्लड डोनेशन कैम्प के बैनर का विमोचन

बीकानेर बुलेटिन समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी  संस्था एक रुपया  रोज सेवा संस्था व  पिछले  लॉकडाउन से अब तक सैकड़ों लोगों को  ब्लड प्लाजमा ग़रीब और हज़ारों  ज़रूरतमन्द परिवारों को राशन सामग्री उपलब्ध कराने वाली  संस्था जमीअत उलमा बीकानेर के संयुक्त तत्वाधान में विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर होने वाले रक्तदान शिविर के बैनर का विमोचन आज होटल राज महल में अंतरराष्ट्रीय समाजसेवी डॉ.नरेश गोयल,रमेश गहलोत जिला अध्यक्ष सोनिया गांधी ब्रिगेड ऑल इंडिया कांग्रेस, एक रुपया रोज़ सेवा के संस्थापक सिकन्दर राठौड़, जमीअत उलमा बीकानेर के जनरल सेक्रेट्री मौलाना मोहम्मद इरशाद क़ासमी,मुमताज़ शैख़,पुर्व वार्ड पार्षद हसन अली गौरी, और अब्दुल क़य्यूम ख़िलजी  के द्वारा किया गया।  एक रुपया रोज़ सेवा के संस्थापक सिकन्दर राठौड़ ने अपील की कि लोग इस रक्तदान कैम्प में आकर अपना ब्लड डोनेट करके इंसानियत का फ़रीज़ा अंजाम दें, जमीअत उलमा बीकानेर के जनरल सेक्रेट्री मौलाना मोहम्मद इरशाद क़ासमी ने कहा कि हमारे ब्लड डोनेशन कैम्प का मक़सद जहाँ यह ब्लड ज़रूरतमंदों के काम आना है उसके साथ ही आपसी सौह...

बीकानेर:18+ रहे तैयार आज खुलेंगे टीकाकरण के स्लॉट

बीकानेर बुलेटिन 18+ऑनलाइन स्लॉट बुकिंग शुक्रवार के लिए आज रात को 18 प्लस आयु वर्ग (18 से 44 वर्ष) में बीकानेर शहरी, ग्रामीण सीएचसी व यूपीएचसी के बूथों के लिए ऑनलाइन स्लॉट बुकिंग द्वारा ही होगा कोविड टीकाकरण होगा। स्लॉट खुलेंगे रात 9 बजे से। वंही 45+ वालों के लिए वेक्सीनेशन के केम्प शुक्रवार को शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित किये जायेंगे ।

कोरोना अपडेट:सुबह के 20 संक्रमित के बाद फिर आये पॉजिटिव

बीकानेर बुलेटिन कुल सेम्पल- 1308 पॉजिटिव-  24 रीकवर-.  47 कुल एक्टिव केस- 370 कोविड-केयर सेंटर- 02 हॉस्पिटल- 178 होम क्वारेन्टइन-190 कन्टेन्टमेंट जोन- 09 19  माइक्रो कंटेनमेंट मंगलवार 10 जून को 24 कोरोना संक्रमित रोगी रिपोर्ट हुए हैं। बीकानेर पीआरओ की सूचना के अनुसार 20  पॉजिटिव सुबहें की रिपोर्ट में और शाम को 4 पॉजिटिव समक्ष आए हैं।

महाराणा प्रताप जयंती के उपलक्ष्य पर अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन संगोष्ठी आयोजित बीकानेर की डॉ मेघना रहीं सह - संयोजक

बीकानेर बुलेटिन   मुगलकालीन लेखकों ने हल्दीघाटी युद्ध में एकपक्षीय चित्रण किया:- डॉ दिलबाग सिंह                 अमेरिका, यूरोप,ऑस्ट्रेलिया आदि महाद्वीपों में आज भी नारी जाति को प्रताप की प्रेरणा से सम्मान की दृष्टि से लिया जाता है - डॉ रूपा जड़ेजा काठियावाड़ वर्षो से घोड़ों के व्यापार का प्रसिद्ध केंद्र रहा, यहीं से था चेतक - डॉ प्रद्युम्न खाचर मेवाड़ क्षत्रिय महासभा, मेवाड़ एवम् महाराज शत्रु दमनसिंह शिवरती विद्यापीठ संस्थान, उदयपुर के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित ऑनलाइन अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी  महाराणा प्रताप:पुराण पुरुष विषय को समेटे हुए गुरुवार को संपन्न हुई जिसमें बीकानेर की इतिहासकार डॉ मेघना शर्मा ने सह संयोजक की भूमिका को निर्वाह किया।  सरंक्षक व मेवाड़ क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष शक्तिसिंह कारोही ने गोष्ठी वक्ताओं, इतिहासविद ओर प्रबुद्ध देश विदेश से भाग लेने वाले  प्रारम्भ में स्वागत उद्बोधन दिया।  इतिहासकार डॉ जी एल मेनारिया ने प्रताप पुराण पुरुष पर विषय प्रवर्तन कर कहा कि भारतीय  वैदिक परम्परा अनुसार जो युगावता...

बीकानेर:वीकैंड कर्फ्यू में बेवजह घूमने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाही,जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने ली बैठक

बीकानेर बुलेटिन वीकैंड कर्फ्यू और प्रतिदिन सायं 5 से अगले दिन प्रातः 5 बजे तक बेवजह घूमने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाही जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने ली बैठक, कहा गाइडलाइन की हो शत-प्रतिशत पालना बीकानेर, 10 जून। जन अनुशासन वीकैंड कर्फ्यू और प्रतिदिन सायं 5 से अगले दिन प्रातः 5 बजे तक के जन अनुशासन कर्फ्यू की गाइडलाइन की अवहेलना करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। जिला कलक्टर नमित मेहता ने गुरुवार को सभी एरिया मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक में यह निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि त्रिस्तरीय जन अनुशासन माॅडिफाइड लाॅकडाउन के अनुसार शुक्रवार सायं 5 बजे से सोमवार प्रातः 5 बजे तक जन अनुशासन वीकेंड कर्फ्यू तथा प्रतिदिन सायं 5 बजे से अगले दिन प्रातः 5 बजे तक जन अनुशासन कर्फ्यू प्रभावी रहेगा। इस दौरान अनुमत श्रेणी के अलावा कोई भी व्यक्ति बेवजह घूमता पाया जाए तो उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाए। मेहता ने कहा कि मास्क नहीं लगाने वालों तथा सोशल डिसटेंसिंग की पालना नहीं करने वालों के खिलाफ भी चालान किए जाएं। प्रत्येक जाइंट एनफोर्समेंट टीम (जेईटी) द्वारा इसकी अनुपालना सुनि...