Skip to main content

निजी बस ऑपरेटर यूनियन 14 जून को करंगे डीटीओ का घेराव

बीकानेर बुलेटिन




बीकानेर के निजी बस ऑपरेटर यूनियन की महत्वपूर्ण बैठक स्थानीय राठौड़ ट्रेवल्स के कार्यालय, उरमूल सर्किल में सम्पन्न हुई, जिसमें यूनियन के अध्यक्ष एडवोकेट समुन्द्रसिंह राठौड़ ने अध्यक्षता करते हुए प्रस्ताव दिया गया हमें टेक्स के सम्बन्ध में छूट मिलनी चाहिए जब तक हमारी बात राज्य सरकार गम्भीरता से नहीं सुनेगी कोई टैक्स नहीं भरा जाएगा सोमवार को प्रादेशिक परिवहन कार्यालय बीकानेर में आरटीओ डीटीओ टैक्स माफी हेतु घेराव किया जाएगा। बैठक में उपस्थित यूनियन के सभी लोगों ने एकमत होकर यह निर्णय लिया की टेक्स के सिलसिले में यूनियन जो निर्णय लेगी सभी बस ऑपरेटर उस निर्णय के साथ रहेंगे।

बैठक में चांदसिंह राजवी हिम्मतसिंह शेखावत, बिरजू महाराज, पप्पू सुथार, ईश्वरसिंह झाला, गौरवसिंह राठौड़, सुथार, शंकर गुर्जर, शिवसिंह राठौड़, हिम्मतसिंह राठौड़, श्रवणसिंह पंवार इत्यादि ने अपने विचार व्यक्त किए और मजबूती से यूनियन के हर निर्णय के पालन करने की हामी भरी एवं ऑपरेटर हितों हेतु हर संघर्ष के लिए तैयार रहने का सभी ने संयुक्त रूप से आह्ववान किया।

शिवसिंह गारबदेसर ने कहा कि वर्ष 2014 में डीजल का मूल्य 55 या 56 रुपए प्रति लीटर था उसी मुताबिक बस किराया सूची का निर्धारण किया गया था अब जबकि वर्ष 2021 में डीजल करीब 100 रुपए प्रति लीटर हो गया है बस किराया में बढ़ोतरी की जाकर नई किराया सूची का निर्धारण राज्य सरकार सहित परिवहन विभाग को करना चाहिए।


वहीं दूसरी तरफ निजी बस ऑपरेटर की तकलीफों के मसले पर सोशल एक्टिविस्ट डूंगरसिंह तेहनदेसर का कहना लोकडाउन के कारण सभी बसें खड़ी थी समस्त प्रकार का परिवहन था, निजी बसें ग्रामीण आवागमन की धुरी है उनका टैक्स राज्य सरकार को हर हाल में माफ करना चाहिए साथ ही किराए में बढ़ोतरी 2014 के मुकाबले 2021 के हिसाब मुताबिक करना चाहिए ताकि बिना घाटा लगे निजी बसों का प्रभावी आवागमन बिना किसी रुकावट के हो सके, मेरा निवेदन रहेगा संवेदनशील परिवहन मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास से की वे निजी बस ऑपरेटर के हितों को ध्यान में रखते हुए टेक्स माफ करने के साथ साथ किराया बढ़ोतरी के आदेश कर निजी बस ऑपरेटरस को कुछ राहत त्वरित प्रदान करें।

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

बीकानेरी नेता सक्रिय:भाजपा से अर्जुनराम के हाथ में है कमान तो कांग्रेस से बी.डी. कल्ला कर रहे प्रचार

बीकानेर बुलेटिन भंवरलाल शर्मा के निधन से रिक्त हुई सरदारशहर विधानसभा सीट पर उप चुनाव में बीकानेर के नेताओं की सक्रियता साफ दिखाई दे रही है। भारतीय जनता पार्टी से जहां केंद्रीय राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल को जिम्मेदारी मिली हुई है, वहीं कांग्रेस से शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला सहित कई नेता पहुंच रहे हैं। इनके अलावा भी कई स्थानीय नेताओं को सरदारशहर में जातीय आधार पर जिम्मेदारियां दी गई है, जिन्होंने वहीं पर कैंप किया हुआ है। भारतीय जनता पार्टी ने तो सरदारशहर उपचुनाव की पूरी कमान ही मेघवाल को सौंप रखी है क्योंकि मेघवाल कभी चूरू के जिला कलक्टर हुआ करते थे। प्रशासनिक अधिकारी के रूप में मेघवाल ने यहां काफी समय तक काम किया। इस दौरान बने संपर्क का फायदा भाजपा लेना चाहती है। वहीं सरदारशहर में दलित वर्ग के वोट निर्णायक स्थिति में है, ऐसे में दलित वोट बैंक को प्रभावित करने के लिए भी मेघवाल कारगर साबित हो सकते हैं। बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ से जुड़े कई भाजपा नेताओं को भी सरदारशहर में अपने संपर्कों के आधार पर प्रचार करने के निर्देश दिए जा रहे हैं। मेघवाल की टीम के सदस्य भी इसी विधानसभा क्षेत्र में ...

युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला 

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। कोटगेट थाना क्षेत्र में युवक पर हमला होने का मामला सामने आया है। घटना कोटगेट थाना क्षेत्र के जेलवेल टंकी के पास की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार पीपल गट्टे के पास कपिल राजपुरोहित युवक कुत्तों को दूध पिला रहा था। इस दौरान बाइक पर सवार होकर आए दो युवकों उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला बोल दिया। बताया जा रहा है कि आरोपियों द्वारा युवक के गर्दन, पीठ और गाल पर चाकू से वार किये है। शोर-शराबा होने पर आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और घायल युवक को पीबीएम अस्पताल ट्रोम सेंटर लेकर पहुंचे। जहां पर चिकित्सकों द्वारा घायल का इलाज किया जा रहा है।घटना की सूचना मिलने पर कोटगेट थानाधिकारी गोविंद सिंह मय टीम के साथ पीबीएम पहुंचे हैं, जहां घायल युवक से घटना की जानकारी ले रहें हैं। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल पाया कि हमला करने वाले युवक कौन थे और क्यों इस वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है।