Skip to main content

Posts

तीसरी लहर के मद्देनजर छोटे बच्चों के लिए एमसीएच विंग में तैयार होंगे पीकू और नीकू वार्ड

बीकानेर बुलेटिन जिला कलक्टर ने की तैयारियों की समीक्षा बीकानेर, 31 मई। जिला कलक्टर नमित मेहता ने कोरोना संक्रमण की संभावित तीसरी लहर के मद्देनजर छोटे बच्चों के लिए कोविड अस्पताल में की जाने वाली पूर्व तैयारियों की सोमवार को समीक्षा की। एमसीएच विंग के वार रूम में आयोजित बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि विशेषज्ञों के मुताबिक कोरोना की तीसरी लहर के दौरान छोटे बच्चे अधिक प्रभावित हो सकते हैं। इसके मद्देनजर पीबीएम प्रशासन द्वारा छोटे बच्चों के इलाज से संबंधित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं 10 जून तक कर ली जाएं।  उन्होंने बताया कि एमसीएच विंग में बच्चों के लिए 50 आईसीयू बैड के विशेष वार्ड तैयार किए जाएंगे। इनमें 25-25 बैड के पीडियाट्रिक इंटेसिव केयर यूनिट (पीकू) तथा  नियो नेटल इंटेसिव केयर यूनिट (नीकू) वार्ड होंगे। आवश्यकता पड़ने पर पीकू वार्ड में 15-16 साल तक के बच्चों को एडमिट किया जाएगा। वहीं नीकू वार्ड में नवजात बच्चों को रखा जाएगा।   जिला कलक्टर ने बताया कि एमसीएच विंग में 50 आईसीयू बैड के अलावा बच्चों के लिए आॅक्सीजन युक्त 100 बैड भी विकसित किए जाएंगे। इन वार्डों के लिए वेंटीलेट...

पान मसाला में मैग्नेशियम कार्बोनेट, रजनीगंधा, शिखर समेत 11 ब्रांड बैन

बीकानेर बुलेटिन राज्य सरकार ने रजनीगंधा, पान पराग समेत 11 पान पसालों पर लगे बैन को एक साल के लिए बढ़ा दिया है. झारखंड सरकार के फूड सेफ्टी कमिश्नर अरुण कुमार की ओर जारी हुए इस आदेश के मुताबिक, इन पान मसालों में मैग्नीशियम कार्बोनेट मिला. जिससे हार्ट अटैक का खतरा रहता है. हेमंत सोरेन सरकार ने रजनीगंधा, पान पराग समेत 11 पान पसालों पर लगे बैन को एक साल के लिए बढ़ा दिया है. इन मसालों में मैग्नीशियम कार्बोनेट मिलने की वजह से प्रतिबंध लगाया. दरअसल, झारखंड में 11 पान मसालों पर बैन 8 मई 2020 को लगाया था जिसे अब एक साल के लिए बढ़ा दिया गया है. झारखंड के फूड सेफ्टी कमिश्नर अरुण कुमार ने इस आदेश को जारी किया है. झारखंड सरकार के इस आदेश में कहा गया कि सरकार के इस आदेश का अगर कोई उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ आईपीसी के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी. इस आदेश में कहा गया है कि 2019-20 में प्रदेश के अलग-जिलों से 41 प्रकार के पान मसालों के ब्रांड सैंपल्स को लिया और उनको चेक किया गया था. जांच में इनमें मैग्नीशियम कार्बोनेट होने की पुष्टि हुई थी. 

बीकानेर:PNB का हाथ -मानवता के साथ

बीकानेर बुलेटिन कोरोना महामारी के दौरान आम जन को सबसे ज्यादा जरूरत स्वास्थ्य सेवाओं एवं स्वास्थ्य उपकरणो की जरूरत पड़ी है तथा कोरोना पीक के दौरान कई अस्पतालों मे इनकी कमी महसूस  की गयी ,दिनांक 31.05.2021 को पंजाब नेशनल बैंक मण्डल बीकानेर के मण्डल प्रमुख श्री संजीव सिंह ने समय की नजाकत को देखते हुए CSR एक्टिविटी की कड़ी मे डॉ पिंटू नाहटा , डॉ देवेंद्र अग्रवाल,डॉ दिनेश चौधरी,डॉ बुडा़निया की उपस्थिति मे PBM अस्पताल मे 10 व्हील चेयर भेंट किये  | बैंक के वरिष्ठ प्रबन्धक श्री रामप्रताप गोदारा ने बताया कि पंजाब नेशनल बैंक इस मुश्किल घड़ी मे कोरोना वार्रियर की तरह लगातार आम जन को बैंकिंग सेवाएँ प्रदान करने के साथ साथ समाज सेवा मे भी अग्रणी भूमिका निभा रहा है एवं मानव सेवा परमों धर्म की तर्ज पर कार्य करते हुए अलग अलग तरह की CSR एक्टिविटी अनवरत कर रहा है इस से पहले मार्च 2021 मे पंजाब नेशनल बैंक मण्डल बीकानेर ने PBM अस्पताल  मे 20 व्हील चेयर ,20 स्ट्रेचर एवं 30 पंखे भेंट किए थे | उप मण्डल प्रमुख विष्णुलाल बाना ने बताया कि आज दिनांक 31.05.2021 को पंजाब नेशनल बैंक द्वारा राजस्थान के 19 ...

बीकानेर: पुलिस को मिली बड़ी सफलता,ईनामी अपराधी गिरफ्तार

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने दो साल से फरार चल रहा ईनामी अपराधी को दस्तायाब किया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शेलेंद्र सिंह इंदौलिया द्वारा गठित टीम ने उदासर कैंट निवासी पूर्ण सिंह को पकड़ा।पुलिस की विशेष टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी प्राप्त सूचना के अनुसार आसूचना संकलन व तकनीकी विश्लेषण करते हुए पूर्ण सिंह को शहर के कई शराब ठेकों पर आते जाते देखा गया। अपराधी को बीकानेर शहर से दस्तयाब कर थानाधिकारी कोलायत अजय कुमार को सुपुर्द किया।आरोपी पर बीकानेर के थानों में कई प्रकरण दर्ज हैं। ये रहे टीम में शामिल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह की अगुवाई में सहायक उप निरिक्षक रामकरण सिंह,एचसी कानदान ,अब्दुल सतार,महावीर सिंह,साईबर सैल के दीपक यादव,कानि लखविन्द्रसिंह, वासुदेव, योगेन्द्र,दिलीप सिंह,सवाई सिंह,पूनमचंद ने पूर्ण सिंह को दस्तयाब किया।

प्रदेश में 2 जून से अनलॉक की शुरूआत जारी हुई गाइडलाइंस

बीकानेर बुलेटि जयपुर, 31 मई राज्य सरकार ने अधिकतर जिलों में कोवि संक्रमण के प्रसार में कमी तथा पॉजिटिविटी दर में गिरावट दृष्टिगत व्यावसायिक एवं अन्य गतिविधियों राहत देने के लिए 2 जून से आगामी आदेशों तक त्रिस्तरीय जन अनुशासन मॉडिफाइड लॉकडाउन लागू किए जाने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद गृह विभाग ने इस संबंध में सोमवार को नए दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। मॉडिफाइड लॉकडाउन के दिशा-निर्देशों में विभिन्न गतिविधियों के लिए छूट उन्हीं स्थानों पर दी जा सकेंगी, जहां पॉजिटिविटी दर 10 प्रतिशत से कम होगी अथवा ऑक्सीजन, आईसीयू एवं वेंटीलेटर बेड का उपयोग 80 प्रतिशत से कम होगा। नई गाइडलाइन में पॉजिटिव केस के अनुरूप ग्राम पंचायत एवं जिले को तीन श्रेणियों ग्रीन, येलो और रेड में बांटा गया है। जिन ग्राम पंचायतों में एक भी पॉजिटिव केस नहीं होगा, यह ग्रीन श्रेणी में होगी तथा 5 और इससे कम एक्टिव केस होने पर येलो तथा 5 से अधिक एक्टिव केस होने पर रेड श्रेणी में रखा जाएगा। इसी प्रकार एक लाख जनसंख्या पर एक भी एक्टिव केस नहीं होने वाले जिले को ग्रीन तथा एक लाख जनसंख्या पर 100 एक्टिव केस तक लो तथा...

MMCS:आज पंजीकरण की अंतिम तिथि

बीकानेर बुलेटिन मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना का पंजीकरण की आज अंतिम तिथि है आज अगर पंजीकरण करवाते हैं तो अगले ही दिन से लाभ मिलने लगेगा। इसके बाद भी पंजीकरण जारी रहेगा लेकिन बीमा कवर का लाभ 1 अगस्त से मिलेगा। 

बीकानेर:18+ टीकाकरण को लेकर आई ये खबर

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। बीकानेर में 18+ आयु वर्ग में वैक्सिनेशन को लेकर इंतजार काफी लम्बा चला गया हैं। RCHO डॉ. राजेश गुप्ता से मिली जानकारी अनुसार बीकानेर में 18 से 44 आयु वर्ग के लिए ऑनलाइन स्लाॅट ऑपन नहीं होगा। बीकानेर चिकित्सा विभाग के पास 18+ आयु वर्ग के लिए वैक्सीन उपलब्ध नहीं है। 45+ आयु वर्ग में वैक्सिनेशन होगा। अलग-अलग जगहों पर अलग-अलग डोज लगेगी। कहीं Covaxin तो कही COVISHIELD लगेगी