Skip to main content

Posts

राजस्थान:200 का गुटका 260 में बेचना पड़ा महँगा, लगा जुर्माना

बीकानेर बुलेटिन नागौर@ कोविड 19 महामारी के संक्रमण की दूसरी लहर का विकराल रूप चल रहा है। जिसके लिए राज्य सरकार द्वारा समय-समय पर लॉकडाउन संबंधी दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। ऐसी आपदा में भी मौका परस्त व्यापारी कालाबाजारी कर रहे हैं। लॉकडाउन के चलते न सिर्फ खाद्य सामग्री बल्कि गुटखा-तम्बाकू की कालाबाजारी भी की जा रही है। जिले में गुटखा-तम्बाकू व्यापारियों के तय दाम से ज्यादा मांगने सम्बन्धी शिकायतें मिलने के बाद बुधवार को विधिक माप विज्ञान टीम ने जिले के लाडनू में एक दुकानदार के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 5 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। बोगस ग्राहक बनाकर भेजा, सत्यापन कर 5 हजार रुपए पेनल्टी वसूली शिकायतों के आधार पर विधिक माप विज्ञान टीम ने लाडनू के सदर बाजार स्थित मैसर्स दीनदयाल अग्रवाल एंड कंपनी पर एक बोगस ग्राहक बनाकर भेजा। दुकानदार ने तानसेन गुटखे में एमआरपी 200 रुपये होने के बावजूद बोगस ग्राहक से 260 रुपये मांगे। जुर्माना लगाने के बाद भविष्य में एमआरपी से ज्यादा पैसे नहीं वसूले जाने के लिए पाबंद किया।

बीकानेर हेल्पिंग हैंड्स के अध्यक्ष अश्वनी खत्री ने किया प्लाजमा दान

बीकानेर बुलेटिन फिक्र ए मिल्लत ब्लड हेल्पलाइन के 25वे प्लाज्मा डोनर बने अश्वनी खत्री  बीकानेर- दिल मे जज्बा हो फ़िक़्र ए इंसानियत का तो धर्म मायने नही रखते,  फ़िक़्र ए मिल्लत ब्लड हेल्पलाइन सोसायटी बीकानेर के उपाध्यक्ष अब्दुल क़दीर गौरी ने बताया कि हमारी टीम फिक्र ए मिल्लत के  सानिध्य में आज दिनांक 28-04-2021 को बीकानेर भेरुजी गली निवासी बीकानेर हेल्पिंग हैंड्स के अध्यक्ष अश्वनी खत्री ने साम्प्रदायिक सौहार्द को बढ़ावा देते हुवे नागौर निवासी  मनवर अली गौरी जो पीबीएम हॉस्पिटल के D वार्ड में एडमिट है उनके लिए अपना कीमती ओ पोजिटिव ब्लड ग्रुप का प्लाज्मा दान कर गंगा जमुना तहजीब की मिशाल कायम की । पूरी दुनिया मे आई हुई विपदा कोरोना महामारी के संकट की घड़ी में कोरोना पीड़ित जरूरतमंद मरीजो के लिए अपना कीमती प्लाज्मा दान कर रक्तवीर अश्वनी खत्री ने  इंसानियत की मिसाल पेश करते हुवे पीबीएम ब्लड बैंक का सहयोग किया।  फ़िक़्र ए मिल्लत ब्लड हेल्पलाइन सोसायटी के अध्यक्ष समीर अहमद ने बताया कि फिक्र ए मिल्लत ब्लड हेल्पलाइन एवं सहयोगी संस्था बीकानेर हेल्पिंग हैंड्स  गुजिश्ता साल को...

बीकानेर: पूर्व विधायक श्री गोपाल कृष्ण जोशी का निधन।

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर विधानसभा(पश्चिम) के पूर्व विधायक गोपाल जोशी को भी कोरोना ने लील लिया। पिछली 19 तारीख से उनका इलाज जयपुर के साकेत हॉस्पिटल में चल रहा था। आज कुछ देर पहले उन्होंने अंतिम सांस ली।बीकानेर पश्चिम पूर्व  88 साल की उम्र में ली अंतिम सांस । अंतिम यात्रा सुबह 8 बजे जोशियों की बगेची नत्थूसर गेट जायेगी।

बीकानेर ब्लड सेवा समिति के रक्तमित्र विक्रम इछपुल्याणी ने दिया दसवां प्लेटेलट्स दान

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर@ रक्तदान सेवा धर्म में बीकानेर शहर अग्रणी स्वंयसेवी संस्थान बीकानेर ब्लड सेवा समिति कोरोना काल में लागू जन अनुशासन पखवाड़े में भी निरन्तर मरीजों की सेवा में तत्पर है। समिति के प्रभारी एवं सचिव रक्तमित्र विक्रम इछपुल्याणी ( अरोड़ा) ने कोठारी हॉस्पिटल के जीवन ज्योति ब्लड बैंक में आज एक अनजान जरूरतमन्द मरीज कमल कुमार, निवासी बीकानेर के लिए अपनी ओ पोज़िटिव प्लेटेलट्स/एसडीपी का दान दिया।  समिति के संचालक रवि व्यास पारीक ने सहर्ष बताया की यह विक्रम का दसवां प्लेटेलट्स दान है और कुल 28 वां रक्तदान है। इस मौके पर समिति से कार्यकारिणी सदस्य तरूण सिंह शेखावत, मुकुल डागा, चंचल शर्मा आदि उपस्थित रहें। सह संचालक इन्द्र कुमार चाण्डक और इंस्पेक्टर अरविन्द सिंह शेखावत ने अरोड़ा के इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा की।

अच्छी खबर:सीरम ने कोविशील्ड की कीमत घटाई, राज्यों को अब 300 रुपए में मिलेगी यह कोरोना वैक्सीन

बीकानेर बुलेटिन नई दिल्ली. कोविड-19 वैक्सीन की कीमत को लेकर काफी हल्ला हो रहा है. इस बीच सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया यानी एसआईआई ने बुधवार को कोविशील्ड  वैक्सीन की कीमत घटाने का ऐलान किया. पुणे स्थित सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने अपने 'कोविशील्ड' की राज्य सरकारों के लिए कीमत 400 रुपये प्रति डोज तय की थी. अब इसे 300 रुपये प्रति डोज कर दिया गया है. सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ अदार पूनावाला ने ट्वीट कर कहा, ''सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया की तरफ से राज्य को दी जाने वाली वैक्सीन की कीमत 400 रुपये से घटाकर 300 रुपये प्रति डोज करता हूं और यह तत्काल प्रभाव से लागू होगा. इससे राज्य के हजारों करोड़ रूपये की बचत होगी. इससे और ज्यादा वैक्सीनेशन हो पाएगा और अनगिनत जिंदगियां बचाई जा सकेंगी.''

बीकानेर:विवाह समारोह में थे 100 से अधिक लोग, पच्चीस हजार जुर्माना लगाया,गंगाशहर में बिना अनुमति विवाह समारोह करने पर लगाया 5 हजार जुर्माना

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर, 28 अप्रैल। जस्सूसर गेट स्थित सीताराम भवन में बुधवार को आयोजित एक विवाह समारोह में 100 से अधिक लोग पाए जाने पर उपखण्ड अधिकारी मीनू वर्मा ने आयोजकों के खिलाफ पच्चीस हजार रुपये का चालान किया। वर्मा ने नया शहर क्षेत्र में एक दुकान सीज करते हुए तीन हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया।  बिना अनुमति विवाह समारोह करने पर लगाया 5 हजार जुर्माना  गंगाशहर के श्याम पैलेस में बिना अनुमति विवाह समारोह आयोजित करने पर तहसीलदार सुमन शर्मा ने आयोजकों के विरुद्ध पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।

गंगाशहर में तहसीलदार ने की सात दुकानें सीज

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर@ तहसीलदार सुमन शर्मा ने गंगाशहर के गोपेश्वर बस्ती और चोपड़ा बाड़ी क्षेत्र में कोविड प्रोटोकॉल की अवहेलना करने पर 7 दुकानों को 3 मई तक सीज किया है। शर्मा ने बताया कि इन प्रतिष्ठानों के विरुद्ध 12 सौ रुपये के चालान भी किए गए