Skip to main content

Posts

बीकानेर:शर्मसार करते रिश्ते, भाभी से दुष्कर्म का आरोप दो देवरों के खिलाफ मामला दर्ज

बीकानेर बुलेटिन बडे भाई की पत्‍नी से दुष्‍कर्म करने के मामले में दो देवरों के नाम सामने आये हैं। पीडित भाभी ने शुक्रवार दोपहर बाद दर्ज मामले में पांचू थाना पुलिस को बताया कि उसके दो देवर पिछले 3-4 साल से उससे जबरन शारीरिक संबंध बना रहे हैं। पीडिता के अनुसार आरोपी देवर धन्‍नराम जाट ने गत माह 29 मार्च को उससे ना केवल दुष्‍कर्म किया साथ ही विरोध जताने पर मारपीट भी की। पांचू थानाधिकारी विकास बिश्‍नोई ने बताया कि इस मामले में पीडिता की रिपोर्ट पर गांव कक्‍कू के निवासीस टीकूराम जाट व धन्‍नाराम जाट के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

शहरी क्षेत्र के सभी पब्लिक पार्क बंद, जिला मजिस्ट्रेट नमित मेहता ने जारी किए आदेश

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर, 16 अप्रैल। जिला मजिस्ट्रेट नमित मेहता ने बीकानेर के शहरी क्षेत्रों के सभी पब्लिक पार्क बंद करने के आदेश जारी किए हैं। आदेश के अनुसार पिछले कुछ दिनों से कोविड-19 संक्रमण के मामलों में निरंतर वृद्धि दर्ज की जा रही है। कोविड-19 की वर्तमान स्थिति के आकलन के मद्देनजर जिले के शहरी क्षेत्र में स्थित सभी पब्लिक पार्क को को बंद किए जाने के आदेश दिए गए हैं। यह आदेश 30 अप्रैल तक प्रभावी रहेंगे और तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।

गंगाशहर:आईपीएल सट्टा कर रहे दो आरोपियों को दबोचा

बीकानेर बुलेटिन गंगाशहर क्षेत्र में चल रहे आईपीएल सट्टे पर गंगाशहर पुलिस ने धावा बोला है। पुलिस ने दो युवकों को दबोचा है। वहीं एक लैपटॉप, एक एल ई डी, चार मोबाइल सहित 48 हजार एक सौ रूपए जब्त किए। मौके से लाखों रूपयों के हिसाब वाला रजिस्टर भी मिला। थानाधिकारी राणीदान चारण ने बताया कि सूचना पर चौधरी कॉलोनी की गत्ता फैक्ट्री के पास स्थित मकान में दबिश दी गई। जहां गंगाशहर बोथरा चौक निवासी जितेश जैन पुत्र विमलचंद व रासीसर निवासी सुनील सीगड़ पुत्र रामरतन विश्नोई आईपीएल क्रिकेट बुक चला रहे थे।दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार इस बुक का सरगना  सुजानदेसर निवासी प्रेम कच्छावा है।वह महाराष्ट्र में बैठा है। पुलिस उस तक पहुंचने का प्रयास करेगी उल्लेखनीय है कि कार्रवाई एसपी प्रीति चंद्रा की विशेष टीम व गंगाशहर पुलिस ने संयुक्त रूप से की।विशेष टीम में एएसआई रामकरण, एचसी कानदान, अब्दुल सत्तार, महावीर सिंह, दीपक यादव साइबर सेल, कांस्टेबल वासुदेव, योगेन्द्र, सवाई सिंह, दिलीप सिंह शामिल थे।

शहर की तंग गलियों में पैदल मार्च कर जिला कलेक्टर, आईजी और एसपी ने लिया वीकेंड कर्फ्यू का जायजा,नियमों की अवहेलना नहीं होगी बर्दाशत देखे वीडियो...

बीकानेर बुलेटिन मुख्य मार्गों और बाजारों का किया निरीक्षण बीकानेर,16 अप्रैल। कोरोना संक्रमण रोकथाम के लिए शुक्रवार शाम 6 बजे से लागू किए गए वीकेंड कर्फ्यू का जायजा लेने के लिए जिला कलेक्टर नमित मेहता, आई जी प्रफुल्ल कुमार और पुलिस अधीक्षक प्रीति चंद्रा ने पूरे प्रशासनिक अमले के साथ शहर के मुख्य मार्गों और बाजारों का निरीक्षण किया। शहर की तंग गलियों में पैदल चले और सन्देश दिया कि वीकेंड और नाइट कर्फ्यू की अवहेलना किसी स्तर पर सहन नहीं होगी। ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। इन रास्तों पर चले पैदल  सभी अधिकारियों ने कोटगेट से पुरानी जेल रोड, नया कुआं, ठठेरा बाजार, रांगड़ी चौक, भुजिया बाजार, सब्जी बाजार, मोहता चौक, हर्षों का चौक, बारह गुवाड़ से नत्थूसर गेट तक शहर के मुख्य मार्गों पर पैदल घूम कर स्थिति की जानकारी ली। इस दौरान शाम 6 बजे से पहले ही बाजार बंद नजर आए और गलियां भी सूनी दिखी।  आईजी बीकानेर रेंज प्रफुल्ल कुमार ने कहा कि सरकार के निर्देश पर लगाए गए वीकेंड कर्फ्यू का उद्देश्य संक्रमण की दर पर अंकुश करना है। इसके लिए प्रशासन पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। इसमें आमजन...

डॉ. कल्ला के प्रयास लाए रंग, बीकानेर में एसडीएम जिला चिकित्सालय के विकास पर खर्च होंगे 65.64 लाख रुपए

बीकानेर बुलेटिन जयपुर/ बीकानेर 16 अप्रैल। जलदाय एवं ऊर्जा मंत्री डा. बी. डी. कल्ला के प्रयासों से बीकानेर में एसडीएम राजकीय जिला चिकित्सालय में विकास कार्यों के लिए राजस्थान अक्षय ऊर्जा निगम—आरआरईसीएल एवं राजस्थान सोलर पार्क डेवलपमेंट कंपनी लिमिटेड—आरएसडीसीएल के द्वारा सामाजिक उत्तरदायित्व फंड—सीएसआर फंड के तहत 65.64 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की गई है। उल्लेखनीय है कि ऊर्जा मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला ने प्रदेश में सौर ऊर्जा क्षेत्र से जुड़ी इन दो कंपनियों को बीकानेर के एसडीएम राजकीय जिला चिकित्सालय में विकास कार्यों के लिए सीएसआर के तहत यह राशि स्वीकृत करने के निर्देश प्रदान किए थे। इसी क्रम में यह स्वीकृति जारी की गई है। ऊर्जा मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला ने बताया कि गत 30 मार्च को राजस्थान अक्षय ऊर्जा निगम लिमिटेड एवं राजस्थान सोलर पार्क डेवलपमेंट कंपनी लिमिटेड द्वारा एसडीएम राजकीय जिला चिकित्सालय बीकानेर के तहत राजस्थान मेडिकल रिलीफ सोसायटी के साथ इस आशय का एमओयू किया गया है,जिसके तहत जिला चिकित्सालय में अलग-अलग विकास कार्य करवाए जाएंगे। डॉ. कल्ला ने बताया कि जिला चिकित्सालय के पीएनसी वार्...

कोरोना अपडेट: वीकेंड लॉकडाउन के साथ आये 300 पार पॉजिटिव

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। 59 घंटों के कर्फ्यू से पहले आए पॉजिटिव आंकड़ों ने होश उड़ा दिए हैं। आज अब तक कुल 326 कोरोना पॉजिटिव केस सामने आ गये हैं। इनमें सेटेलाइट अस्पताल के सैंपलों में से करीब 85 पॉजिटिव निकले, वहीं पीबीएम ओपीडी में लिए सैंपलों में से करीब डेढ़ सौ पॉजिटिव पाए गए हैं। जानकारी के अनुसार 326 के इस आंकड़े में बीकानेर का लगभग हर हिस्सा चपेट में आ चुका है । ऐसे में अब भी आमजन को संभल जाना चाहिए। अगर 59 घंटों के कर्फ्यू की पालना ईमानदारी से नहीं की गई तो परिणाम और अधिक घातक आ सकते हैं। बीकानेर बुलेटिन परिवार आप सभी से आग्रह करता है कि सरकारी गाइडलाइंस की पालना करे घर पर रहे सुरक्षित रहे।

इस्माईल खोखर ने किया चूरू निवासी अम्बालाल पांडे के लिए प्लाजमा दान, फिक्र मिल्लत ब्लड हेल्पलाइन के 23वे प्लाजमा डोनर बने

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर- हाल ही में देश में फिर से कोरोना संक्रमण बहुत तेजी से फैल रहा है और बहुतायत में कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं। कोरोना एक ऐसी बीमारी है जिसका संक्रमण संक्रमित मरीज के शरीर में बहुत तेजी से फैलता है, ओर स्थिति यहां तक बन आती है कि संक्रमित मरीज जिंदगी ओर  मौत से जंग लड़ने पर मजबूर हो जाता है। ऐसी स्थिति उतपन्न होने के बाद  प्लाज़्मा थैरेपी ही एकमात्र इलाज है जो मरीज की स्थिति को सुधारने हेतु काफी हद तक लाभदायक बताई जाती है,ओर प्लाज़्मा सिर्फ वही इंसान दान कर सकता है जो खुद कोरोना नामक बीमारी से संक्रमित होने से नेगेटिव होने  के 28 दिन बाद प्लाजमा दान कर सकता है। उसके बाद कोरोना संक्रमित मरीज को चढ़ाया जाता है। रक्तदान,प्लेटलेट्स और प्लाज़्मा दान करवाने में फ़िक़्र-ए-मिल्लत ब्लड हेल्पलाइन सोसायटी ®️गुज़िश्ता 1 साल से लगातार अपनी सक्रियता दर्ज करवा रही है। टीम फ़िक़्र-ए-मिल्लत ब्लड हेल्पलाइन सोसायटी बीकानेर®️ के सचिव अबरार रोशन ने जानकारी देते हुए कहा कि चुरू निवासी अम्बालाल जो कोरोना संक्रमित है जिनको O पॉजिटिव प्लाज़्मा की आवश्यकता थी जो पिछले तीन दिन से लगातार...