Skip to main content

शहर की तंग गलियों में पैदल मार्च कर जिला कलेक्टर, आईजी और एसपी ने लिया वीकेंड कर्फ्यू का जायजा,नियमों की अवहेलना नहीं होगी बर्दाशत देखे वीडियो...

बीकानेर बुलेटिन





मुख्य मार्गों और बाजारों का किया निरीक्षण


बीकानेर,16 अप्रैल। कोरोना संक्रमण रोकथाम के लिए शुक्रवार शाम 6 बजे से लागू किए गए वीकेंड कर्फ्यू का जायजा लेने के लिए जिला कलेक्टर नमित मेहता, आई जी प्रफुल्ल कुमार और पुलिस अधीक्षक प्रीति चंद्रा ने पूरे प्रशासनिक अमले के साथ शहर के मुख्य मार्गों और बाजारों का निरीक्षण किया। शहर की तंग गलियों में पैदल चले और सन्देश दिया कि वीकेंड और नाइट कर्फ्यू की अवहेलना किसी स्तर पर सहन नहीं होगी। ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।

इन रास्तों पर चले पैदल



 सभी अधिकारियों ने कोटगेट से पुरानी जेल रोड, नया कुआं, ठठेरा बाजार, रांगड़ी चौक, भुजिया बाजार, सब्जी बाजार, मोहता चौक, हर्षों का चौक, बारह गुवाड़ से नत्थूसर गेट तक शहर के मुख्य मार्गों पर पैदल घूम कर स्थिति की जानकारी ली। इस दौरान शाम 6 बजे से पहले ही बाजार बंद नजर आए और गलियां भी सूनी दिखी। 

आईजी बीकानेर रेंज प्रफुल्ल कुमार ने कहा कि सरकार के निर्देश पर लगाए गए वीकेंड कर्फ्यू का उद्देश्य संक्रमण की दर पर अंकुश करना है। इसके लिए प्रशासन पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। इसमें आमजन का सहयोग अपेक्षित है।

जिला कलेक्टर मेहता ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में अतिरिक्त सावधानी रखने की आवश्यकता है। इसी को देखते हुए वीकेंड कर्फ्यू  लगाया गया है, इसकी सख्ती से अनुपालना करवाई जाएगी। उन्होंने जिले वासियों से लाकडाउन की भावनाओं को समझते हुए नियमों की अनुपालना करने की अपील की और कहा कि लॉक डाउन के बाद भी लोग अनावश्यक रूप से घरों से बाहर ना निकले।




 पुलिस अधीक्षक प्रीति चंद्रा ने कहा कि कोविड एप्रोप्रियेट बिहेवियर और गाइडलाइन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर अरुण प्रकाश शर्मा, उपखंड अधिकारी मीनू वर्मा, प्रशिक्षु आईएएस कनिष्क कटारिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर शैलेन्द्र सिंह इंदौलिया सहित अनेक अधिकारी साथ रहे।

इन क्षेत्रों से निकला काफिला

प्रशासनिक अधिकारियों के वाहनों का यह काफिला कलक्ट्रेट से कोटगेट और नत्थूसर गेट से नया शहर थाना, डूडी पेट्रोल पंप, कोठारी हॉस्पिटल, गजनेर रोड पुलिया, भुट्टो का चौराहा, चौधरी भीमसेन सर्किल, दीनदयाल उपाध्याय सर्किल, म्यूजियम सर्किल, जयपुर रोड, जयनारायण व्यास कॉलोनी, सार्दुलगंज, मेजर पूर्ण सिंह सर्किल आदि क्षेत्रों में पहुंचा और वीकेंड कर्फ्यू का जायजा लिया।

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

मौसम सुहाना:बीकानेर सहित कई जिलों आंधी के बाद बारिश

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर मानसून को आने में अभी तीन हफ्ते से ज्यादा का समय बचा है, पर प्री मानसून से प्रदेश के अधिकांश हिस्से तरबतर हो रहे हैं। शुक्रवार सुबह हिल स्टेशन माउंट आबू की नक्की झील व आसपास के एरिया में बादलों की आवाजाही रही। जैसलमेर में मचाई थी तबाही इससे पहले राजस्थान में बीते दो-तीन दिनों से अलग-अलग क्षेत्रों में बारिश और आंधी चलने का दौर जारी है। गुरुवार रात पश्चिमी राजस्थान के जैसलमेर में आए अंधड़ ने जमकर तबाही मचाई। करीब 70KM की गति से आए इस अंधड़ से कई पेड़ धराशायी हो गए और कच्चे मकानों के टीन शेड-छप्पर उड़ गए। पूरे जिले में अलग-अलग क्षेत्रों में सैकड़ों बिजली के पोल गिरने व उन पर लगे तार टूटने की शिकायते आई हैं। बताया जा रहा है कि पिछले माह अरब सागर से आए ताऊ-ते तूफान में जितनी गति से आंधी चली थी, उससे भी ज्यादा तेज आंधी चली। पूरा शहर देर रात धूल के गुबार से ढंक गया। इस तूफान का असर बाड़मेर में भी देखने को मिला। बाड़मेर में भी गुरुवार को तेज गति से हवाएं चलीं। बीकानेर में उमस से राहत बीकानेर में सुबह से बादल छाए हुए हैं और हल्की गति से हवा चल रही है। बीकानेर में गुरुवार रात न्...

मोबाईल की बैटरी फटने से झौपड़े में लगी आग, दो नवजात बच्चे और एक युवक आग में झुलसे

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। जिले की नजदीकी लूणकरणसर तहसील के हंसेरा में एक ढाणी के झूंपे (खींप से बनी झोंपड़ी ) के अंदर चार्जिंग पर लगे मोबाइल की बैटरी में ब्लास्ट होने से 3 महीने की एक बच्चे सहित तीन जने झुलस गए। जिनका उपचार बीकानेर में किया जा रहा है। तीनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि बैटरी में ब्लास्ट से घर में आग लग गई और काफी सामान भी जलकर राख हो गया। इसमें सोने-चांदी के जेवर भी बताए जा रहे हैं। घटना के समय घर के अंदर 2 बच्चे सो रहे थे। तीन महीने की बच्ची की हालत गंभीर है। वह 35 प्रतिशत तक झुलसी है। दोनों बच्चों को बचाने में एक युवक के दोनों हाथ झुलस गए हैं। हंसेरा में रहने वाले सोहन राम मेघवाल के दो जवाई मुकेश और रमेश हैं। ये दोनों सगे भाई हैं। दोनों जवाई फसल कटाई के लिए आए थे। शनिवार सुबह परिवार सहित दोनो जमाई ढाणी से कुछ दूरी पर स्थित खेत में फसल काट रहे थे। मुकेश और रमेश की बहन सुलोचना भी साथ आई हुई थी। ढाणी के पास ही बने झोपड़े में पुराने मोबाइल चार्ज पर लगे थे। सुलोचना ढाणी में खाना बना रही थी। ढाणी के झोपड़े से अचानक एक 4 वर्ष का बच्चा दौड़ते हुए बाहर आया।...