Skip to main content

डॉ. कल्ला के प्रयास लाए रंग, बीकानेर में एसडीएम जिला चिकित्सालय के विकास पर खर्च होंगे 65.64 लाख रुपए

बीकानेर बुलेटिन





जयपुर/ बीकानेर 16 अप्रैल। जलदाय एवं ऊर्जा मंत्री डा. बी. डी. कल्ला के प्रयासों से बीकानेर में एसडीएम राजकीय जिला चिकित्सालय में विकास कार्यों के लिए राजस्थान अक्षय ऊर्जा निगम—आरआरईसीएल एवं राजस्थान सोलर पार्क डेवलपमेंट कंपनी लिमिटेड—आरएसडीसीएल के द्वारा सामाजिक उत्तरदायित्व फंड—सीएसआर फंड के तहत 65.64 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की गई है।

उल्लेखनीय है कि ऊर्जा मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला ने प्रदेश में सौर ऊर्जा क्षेत्र से जुड़ी इन दो कंपनियों को बीकानेर के एसडीएम राजकीय जिला चिकित्सालय में विकास कार्यों के लिए सीएसआर के तहत यह राशि स्वीकृत करने के निर्देश प्रदान किए थे। इसी क्रम में यह स्वीकृति जारी की गई है।

ऊर्जा मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला ने बताया कि गत 30 मार्च को राजस्थान अक्षय ऊर्जा निगम लिमिटेड एवं राजस्थान सोलर पार्क डेवलपमेंट कंपनी लिमिटेड द्वारा एसडीएम राजकीय जिला चिकित्सालय बीकानेर के तहत राजस्थान मेडिकल रिलीफ सोसायटी के साथ इस आशय का एमओयू किया गया है,जिसके तहत जिला चिकित्सालय में अलग-अलग विकास कार्य करवाए जाएंगे।

डॉ. कल्ला ने बताया कि जिला चिकित्सालय के पीएनसी वार्ड की क्षतिग्रस्त छत को नए सिरे से तैयार करने पर 19.14 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे। इसी प्रकार ऑपरेशन थिएटर में वेटिंग हॉल के निर्माण सहित विस्तार और पुनर्निर्माण कार्यों पर 16.65 लाख् रुपए खर्च किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि चिकित्सालय के आईसीयू वार्ड के रिनोवेशन तथा पुराने शौचालयों की मरम्मत पर 15.35 लाख रुपये तथा कैंटीन और किचन एरिया में निर्माण कार्यों पर 14.5 लाख रुपये व्यय होंगे।

जलदाय एवं ऊर्जा मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला को बीकानेर के एसडीएम राजकीय जिला चिकित्सालय में इन विस्तार कार्यों के बारे में राजस्थान अक्षय ऊर्जा निगम के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक तथा राजस्थान सोलर पार्क डेवलपमेंट कंपनी लिमिटेड के अध्यक्ष डॉ. सुबोध अग्रवाल ने पत्र लिखकर अवगत कराया है कि दोनों कंपनियों द्वारा क्रमश: 46.50 लाख  एवं 19.14 लाख रुपये की राशि चिकित्सालय के तहत राजस्थान मेडिकल रिलीफ सोसायटी को हस्तांतरित कर दी गई है।

डॉ. कल्ला ने बताया की एसडीएम राजकीय जिला चिकित्सालय, बीकानेर के प्रबंधन को मरीजों की सुविधाओं लिए स्वीकृत इस राशि से विस्तार एवं विकास कार्यों को आरम्भ कर शीघ्रता से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं।

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

मौसम सुहाना:बीकानेर सहित कई जिलों आंधी के बाद बारिश

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर मानसून को आने में अभी तीन हफ्ते से ज्यादा का समय बचा है, पर प्री मानसून से प्रदेश के अधिकांश हिस्से तरबतर हो रहे हैं। शुक्रवार सुबह हिल स्टेशन माउंट आबू की नक्की झील व आसपास के एरिया में बादलों की आवाजाही रही। जैसलमेर में मचाई थी तबाही इससे पहले राजस्थान में बीते दो-तीन दिनों से अलग-अलग क्षेत्रों में बारिश और आंधी चलने का दौर जारी है। गुरुवार रात पश्चिमी राजस्थान के जैसलमेर में आए अंधड़ ने जमकर तबाही मचाई। करीब 70KM की गति से आए इस अंधड़ से कई पेड़ धराशायी हो गए और कच्चे मकानों के टीन शेड-छप्पर उड़ गए। पूरे जिले में अलग-अलग क्षेत्रों में सैकड़ों बिजली के पोल गिरने व उन पर लगे तार टूटने की शिकायते आई हैं। बताया जा रहा है कि पिछले माह अरब सागर से आए ताऊ-ते तूफान में जितनी गति से आंधी चली थी, उससे भी ज्यादा तेज आंधी चली। पूरा शहर देर रात धूल के गुबार से ढंक गया। इस तूफान का असर बाड़मेर में भी देखने को मिला। बाड़मेर में भी गुरुवार को तेज गति से हवाएं चलीं। बीकानेर में उमस से राहत बीकानेर में सुबह से बादल छाए हुए हैं और हल्की गति से हवा चल रही है। बीकानेर में गुरुवार रात न्...

मोबाईल की बैटरी फटने से झौपड़े में लगी आग, दो नवजात बच्चे और एक युवक आग में झुलसे

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। जिले की नजदीकी लूणकरणसर तहसील के हंसेरा में एक ढाणी के झूंपे (खींप से बनी झोंपड़ी ) के अंदर चार्जिंग पर लगे मोबाइल की बैटरी में ब्लास्ट होने से 3 महीने की एक बच्चे सहित तीन जने झुलस गए। जिनका उपचार बीकानेर में किया जा रहा है। तीनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि बैटरी में ब्लास्ट से घर में आग लग गई और काफी सामान भी जलकर राख हो गया। इसमें सोने-चांदी के जेवर भी बताए जा रहे हैं। घटना के समय घर के अंदर 2 बच्चे सो रहे थे। तीन महीने की बच्ची की हालत गंभीर है। वह 35 प्रतिशत तक झुलसी है। दोनों बच्चों को बचाने में एक युवक के दोनों हाथ झुलस गए हैं। हंसेरा में रहने वाले सोहन राम मेघवाल के दो जवाई मुकेश और रमेश हैं। ये दोनों सगे भाई हैं। दोनों जवाई फसल कटाई के लिए आए थे। शनिवार सुबह परिवार सहित दोनो जमाई ढाणी से कुछ दूरी पर स्थित खेत में फसल काट रहे थे। मुकेश और रमेश की बहन सुलोचना भी साथ आई हुई थी। ढाणी के पास ही बने झोपड़े में पुराने मोबाइल चार्ज पर लगे थे। सुलोचना ढाणी में खाना बना रही थी। ढाणी के झोपड़े से अचानक एक 4 वर्ष का बच्चा दौड़ते हुए बाहर आया।...